Saturday, 31 October 2020

UGC ने ऑनलाइन कोर्सेस में एडमिशन के लिए आखिरी तारीख बढ़ाई, अब 30 नवंबर तक एडमिशन ले सकते हैं स्टूडेंट्स

कोरोना महामारी के मद्देनजर इस साल यूनिवर्सिटीज में सितंबर- अक्टूबर से शुरू हुए नए एकेडमिक सेशन के मद्देनजर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने ऑनलाइन कोर्सेस में एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इस बारे में UGC ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि स्टूडेंट्स अब ऑनलाइन कोर्सेस में 30 नवंबर तक एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही UGC ने सभी यूनिवर्सिटीज से एडमिशन से जुड़ी जानकारी 15 दिसंबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। इससे पहले यह तारीख 30 अक्टूबर तय की गई थी।

पहले 30 अक्टूबर तक होने थे एडमिशन

पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी UGC ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाने वाली स्कॉलरशिप स्कीमों में आवेदन की तारीख भी बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। दरअसल, यूनिवर्सिटीज की तरफ से की गई मांग के बाद UGC ने यह फैसला लिया। इससे पहले आयोग ने सितंबर- अक्‍टूबर शैक्षणिक सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर सभी यूनिवर्सिटीज को 30 अक्टूबर तक एडमिशन प्रोसेस पूरा करने को कहा था।

30 सितंबर तक हुई फाइनल ईयर परीक्षाएं

कुछ विश्वविद्यालयों ने एडमिशन प्रोसेस देर से शुरू होने की वजह से समय सीमा को बढ़ाने की मांग की थी। इस पर फैसला करते हुए यूजीसी ने अब एडमिशन की तारीख को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। सितंबर में जारी हुए कैलेंडर के तहत यूजीसी ने पहले यूनिवर्सिटी को फाइनल ईयर की परीक्षाएं 30 सितंबर तक कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि, बाद में इसे लेकर हुए विवाद और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद राज्यों को यूजीसी की बात माननी पड़ी थी।

इन स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

  • उनमें इंदिया गांधी पीजी स्कॉलरशिप फॉर सिंगल ग‌र्ल्स चाइल्ड
  • पीजी स्कॉलरशिप फॉर यूनिवर्सिटी रैंक होल्डर स्टूडेंट
  • पीजी स्कॉलरशिप फॉर प्रोफेशन कोर्सेस फॉर एससी-एसटी स्टूडेंट
  • ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप फॉर नार्थ-ईस्ट स्टूडेंट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UGC has extended the last date for admission in online and distance learning courses, now students can apply for admission till 30 November


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2HWgMjv
https://ift.tt/1PKwoAf

ओपी चौटाला बोले- गठबंधन सरकार से किसान, मजदूर, दुकानदार समेत हर वर्ग परेशान

इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि देवीलाल की सोच थी कि देश में आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिले और हमारी भी यही सोच है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/35PHbHT
https://ift.tt/eA8V8J

अधिवक्ता हत्याकांड: नहीं मिली कपिल पंवार की कार, आरोपी जीतू को रिमांड पर लेगी पुलिस

हत्यारोपी जीतू को बी वारंट पर आगरा लाने की तैयारी, सास सहित तीन को भेजा गया जेल

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/380OpeU
https://ift.tt/eA8V8J

वाराणसी : किन्नर बताकर आए बच्चे को दुआ देने, पलक झपकते ही ले उड़े सोने की चेन

वाराणसी के बेदौली गांव में शनिवार को नवजात बच्चे को दुआ देने के बहाने खुद को किन्नर बताने वाले दो युवक सोने की चेन ले उड़े। घटना की जानकारी लोहता थाने की पुलिस को दी गई है। लोहता थाना अंतर्गत बेदौली गांव निवासी रोशन सिंह के घर दो युवक बाइक से आए।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ebmolR
https://ift.tt/eA8V8J

यूपी: मलाई देने के लिए कराया इंतजार, तो पिता-पुत्र को पीटा, मुकदमा दर्ज 

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंकीनगंज मोहल्ला निवासी चाय के दुकानदार को मलाई के लिए इंतजार कराना भारी पड़ गया। शुक्रवार की रात 10 से 12 की संख्या में आए युवकों ने दुकानदार पारस और उनके पुत्र पुनीत चौरसिया की पिटाई कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3mBlYrV
https://ift.tt/eA8V8J

हरियाणा के जींद में मिली आगरा से अगवा किशोरी, युवक सहित तीन हिरासत में

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से फरवरी में बहला-फुसलाकर अगवा किशोरी हरियाणा के जींद में मिल गई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/34Kb5y0
https://ift.tt/eA8V8J

हिमाचल: बजौरा में दो क्विंटल भुक्की के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल के कुल्लू जिले के बजौरा में पुलिस ने दो क्विंटल भुक्की के साथ पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मनाली और पतलीकूहल में नाके से भाग गए थे।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/35PPOlN
https://ift.tt/eA8V8J

दिव्यांगों को जनगणना में शामिल कराने के लिए आस्था ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाई आवाज, यूएन वर्ल्ड डेटा फोरम कॉम्पिटीशन में हासिल किया दूसरा स्थान

उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली 16 साल की एक आस्था पटवाल ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। अपनी काबिलियत, मेहनत और अपने दृढ़ संकल्प से एक नया मुकाम हासिल करने वाली आस्था आज उन सभी के लिए एक मिसाल बन गई है, जो कमजोरी के आगे हार मान लेते है। बोल और सुन नहीं पाने वाली आस्था ने अपने जैसे कई दिव्यांगों को एक आम नागरिक का दर्जा दिलवाने की जिद के साथ बड़ी कामयाबी हासिल की है। आस्था ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की प्रतियोगिता में पूरी दुनिया में दूसरा स्थान हासिल किया है। आस्था की बनाई गई एक मिनट की एक वीडियो में उन्होंने एक गंभीर मुद्दे की ओर सबका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।

दुनिया भर के 15 से 24 साल के युवाओं ने लिया हिस्सा

आस्था भले ही देख और सुन नहीं पातीं मगर फिर भी खुद को एक आम नागरिक का दर्जा दिलाने के लिए उन्होंने अपनी आवाज बुलंद करते हुए अपनी बात रखी। " यूएन वर्ल्ड डेटा फोरम कॉम्पिटीशन' में हिस्सा लेते हुए आस्था ने ‘डाटा क्यों जरूरी है’ विषय पर जनगणना में नेत्रहीन और सुनने असमर्थ दिव्यांग जनों की गिनती ना करने के विरोध में अपनी आवाज उठाई। इस कॉम्पिटीशन पूरी दुनिया के 15 से 24 साल के युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें आस्था ने दूसरा स्थान पाया। जबकि पहले और तीसरे स्थान पर पुर्तगाल के दो युवा रहे हैं। इस प्रतियोगिता का रिजल्ट बीते गुरुवार रात जारी किया गया।

बड़े होकर टीचर बनना चाहती है आस्था

‘किसी को पता नहीं कि हम हैं’ थीम वाले अपने वीडियो के जरिए यह बताया कि दिव्यांग लोगों को भी जनता का हिस्सा मानना जरूरी है। आस्था खुद बोल नहीं सकतीं और ना ही सुन सकती हैं, ऐसे में उन्होंने साइन लेंग्वेज के जरिए वीडियो में कहा कि " मैं आप सबके के लिए अदृश्य हूं। हमें जनगणना में शामिल भी नहीं किया जाता। आस्‍था के इस वीडियो को सेंस इंडिया नामक अहमदाबाद के NGO ने बनाया और सपोर्ट किया। उनका कहना है कि जनगणना में दिव्यांगों की उपस्थिति होना बेहद जरूरी है। बड़े होकर टीचर बनने की चाह रखने वाली दूसरे बच्चों को इसके लिए जागरूक करना चाहती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meet Aastha Patwal from dehradun who raised her voice on international platform for inclusion of disabled in census, secured second place in UN World Data Forum Competition


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/381stjA
https://ift.tt/1PKwoAf

भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवकों के 634 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 6 नवंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन

भारतीय डाक के हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित डाक घरों में ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 634 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर तक अप्लाय कर सकते हैं।

पदों की संख्या- 634

योग्यता

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही स्थानीय भाषा (हिन्दी) का भी अच्छा नॉलेज होना चाहिए।

आयु सीमा

18 से 40 साल

आवेदन शुल्क

जनरल- 100 रुपये

SC/ST/फीमेल कैंडिडेट- कोई शुल्क नहीं

सैलरी

हिमाचल प्रदेश GDS भर्ती 2020 के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट appost.in के जरिए अप्लाय कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Post Sarkari Naukri | Indian Post Naukri GDS Recruitment 2020: 634 Vacancies For GDS Apprentice Posts, Indian Post notification for details like eligibility, how to apply


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3oFYWls
https://ift.tt/1PKwoAf

यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 91 पदों के लिए मांगे आवेदन, 17 नवंबर तक अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स

IBPS सहित तमाम बैंकों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब यूको बैंक ने 91 पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती कार्यक्रम के मुताबिक बैंक विभिन्न विभागों में योग्यता और अनुभव के आधार पर 91 पदों पर नई भर्ती करेगा। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आखिरी तारीख 17 नवंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या- 91

योग्यता-

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन की आखिरी तारीख- 17 नवंबर

आयु सीमा

आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष है की गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले लिखित परीक्षा तथा दूसरे चरण में इंटरव्यू होगा।

एप्लीकेशन प्रोसेस

जनरल - 1180 रुपए

एससी/एसटी/पीडब्लूबीडी- 118 रुपए

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.ucobank.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UCO Bank Sarkari Naukri | UCO Bank Naukri Specialist Officer Recruitment 2020: 91 Vacancies For Specialist Officer Apprentice Posts, UCO Bank notification for details like eligibility, how to apply


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3oLGtUL
https://ift.tt/1PKwoAf

दुष्कर्म के दोषी को चौदह वर्ष कठोर कारावास, पांच साल पहले हुई थी वारदात

तीस हजार रुपये आर्थिक दंड का भुगतान नहीं करने पर काटनी होगी एक वर्ष की अतिरिक्त सजा

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2HQGGoW
https://ift.tt/eA8V8J

नौकर ने पूर्व कैबिनेट सचिव के कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, एफआईआर दर्ज

लखनऊ में गोमतीनगर के विपुलखंड निवासी पूर्व कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह के पालतू कुत्ते डूडल की नौकर राजेंद्र यादव ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/35OdSoV
https://ift.tt/eA8V8J

आगरा में दिनदहाड़े महिला की हत्या से सनसनी, हमलावर ने सिर में मारी गोली, फरार

न्यू आगरा में शनिवार को महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/38aMJj5
https://ift.tt/eA8V8J

अधिवक्ता हत्याकांड: 'दरोगा बेटी ने दूसरी जाति में किया था प्रेम विवाह, परिवार को यह मंजूर न था'

पुलिस पूछताछ में आरोपी सास ने कहा- कपिल को कभी दामाद के रूप में स्वीकार ही नहीं किया

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ecMFQu
https://ift.tt/eA8V8J

गोरखपुर की पहली महिला गैंगस्टर के घर जन्मदिन पार्टी में फायरिंग, दो को लगी गोली

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2TSKkBf
https://ift.tt/eA8V8J

MCC ने NRI कैंडिडेट्स के लिए जारी की सेकंड लिस्ट, MBBS और BDS‌ प्रोग्राम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे एलिजिबल स्टूडेंट्स

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NRI कैंडिडेट्स के लिए सेकंड लिस्ट जारी कर दी है। जारी इस लिस्ट में MCC ने उन कैंडिडेट्स के नाम शामिल है, जो एकेडमिक ईयर 2020-21 में MBBS और BDS‌ प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए एलिजिबल हैं। कैंडिडेट्स यह लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर देख सकते हैं।

राष्ट्रीयता बदल सकेंगे कैंडिडेट्स

सेकंड लिस्ट के सिलेक्टेड कैंडिडेट्स NEET UG काउंसलिंग 2020 के राउंड -1 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं। इससे पहले MCC ने कैंडिडेट्स के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जो कैंडिडेट अपनी राष्ट्रीयता को बदलना चाहते हैं, पर्याप्त डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराने के बाद इसे बदल सकते हैं।

2 नवंबर तक होगी पहले राउंड की एडमिशन प्रोसेस

वहीं, NEET UG काउंसिलिंग के तहत फिलहाल पहले राउंड की प्रोसेस चल रही है, जो 2 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा 3 और 4 नवंबर को सीट अलॉट की जाएगी। पहले राउंड की काउंसलिंग के रिजल्ट की घोषणा 5 नवंबर को की जाएगी। इसके आधार पर कैंडिडेट्स 6 नवंबर से 12 नवंबर तक अलॉट किए इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NEET UG 2020| MCC has released the Second List for NRI Candidates, eligible students will be able to register for admission in MBBS and BDS‌ program.


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/31WQXXi
https://ift.tt/1PKwoAf

मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पदों की भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 15 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होगा एग्जाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के लिए टेंटेटिव डेट्स जारी कर दी है। इस बारे में जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती परीक्षा 15 से 23 दिसंबर, 2020 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके कैंडिडेट्स परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी और CBT की तारीख की चेक कर सकेंगे।

इसके अलावा एससी / एसटी कैंडिडेट्स के लिए यात्रा पास डाउनलोड करने का लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही RRB की तरफ से कॉल लेटर परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

1 लाख से ज्यादा पदों पर होनी हैं भर्ती

भर्ती परीक्षा के जरिए RRB NTPC, मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड और लेवल -1 पदों के कुल 1 लाख, 40 हजार 640 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का नोटिफिकेशन फरवरी, 2019 में जारी किया गया था। भर्ती के लिए करीब दो करोड़ कैंडिडेट्स आवेदन किया है। आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए 15 अक्टूबर को लिंक एक्टिव की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RRB released the examination date for ministerial and isolated posts recruitment , the exam will be held between December 15 to 23


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3ekv4q8
https://ift.tt/1PKwoAf

सैनिक स्कूलों में नॉन-क्रीमी लेयर OBC को मिलेगा 27 फीसदी कोटा, एकेडमिक ईयर 2021-22 से लागू होगी नई आरक्षण नीति

देश के सैनिक स्कूलों में एकेडमिक ईयर 2021-22 से नॉन-क्रीमी लेयर OBC के लिए 27 फीसदी सीटें आरक्षित रखी जाएंगी। इस बारे में रक्षा सचिव अजय कुमार ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली सैनिक स्कूल सोसाइटी देश में ऐसे 33 आवासीय सैनिक स्कूलों का प्रबंधन करती है।

अजय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि, "साल 2021-22 से सैनिक स्कूलों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है। इस संबंध में 13 अक्टूबर को जारी एक सर्कूलर देश भर के सभी सैनिक स्कूलों के प्रिंसिपलों को भेजा गया था।"

A और B नाम की होगी दोनों लिस्ट

जारी सर्कुलर में कहा गया कि एक सैनिक स्कूल में 67 प्रतिशत सीटें राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित हैं, जिसमें स्कूल स्थित है और बाकी बची 33 फीसदी उन लोगों के लिए आरक्षित हैं, जो उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के बाहर से आते हैं। इन दोनों लिस्ट को लिस्ट- A और लिस्ट- B कहा जाएगा।

इसी साल से लागू होगी नई नीति

सर्कुलर के मुताबिक अब प्रत्येक लिस्ट में 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं, जबकि, 7.5 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व रहेंगी। इसके अलावा 27 प्रतिशत सीटें नॉन-क्रीमी लेयर OBC के लिए आरक्षित होगी। यह नई आरक्षण नीति एकेडमिक ईयर 2021-22 के नए सेशन से ही लागू होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Non-creamy layer OBC to get 27 percent quota in Sainik schools, new reservation policy will be applied from academic year 2021-22


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3jKkJVB
https://ift.tt/1PKwoAf

अमृतसर में गैंगस्टरों का पीछा कर ही पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से कांस्टेबल घायल

अमृतसर में शुक्रवार रात गैंगस्टरों ने पीछा कर रही सीआईए स्टाफ की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2GiS24m
https://ift.tt/eA8V8J

परीक्षा पास करने वाले सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को तमिलनाडु सरकार ने दी बड़ी राहत, अब मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए मिलेगा 7.5% आरक्षण

तमिलनाडु सरकार ने इस साल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (NEET) पास करने वाले सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। दरअसल, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को 7.5 प्रतिशत आरक्षण देने के विधेयक पर अपनी सहमति दी है। इस बारे में ऐलान करते हुए राज्य सरकार ने कहा कि,सरकारी स्कूलों के उन स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए 7.5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा,जिन्होंने इस साल NEET क्वालिफाई कर लिया है।

मौजूदा सत्र से लागू होगा नया नियम

रिजर्वेशन के सरकारी आदेश के बाद अब मौजूदा एकेडमिक ईयर 2020-21 से MBBS,BDS,BSMS, BAMS, BUMS और BHMS में एडमिशन के लिए सरकारी स्कूल के सफल कैंडिडेट्स को 7.5 प्रतिशत सीटें रिजर्व रखी जाएगी। यह फैसला सत्तारूढ़ AIADMK-led राज्य सरकार द्वारा एक कार्यकारी आदेश जारी किए जाने के एक दिन बाद आया है। इसमें राज्यपाल ने एडमिशन प्रोसेस से पहले बिल के प्रावधानों को लागू करने के लिए बाईपास किया था, जो जल्द ही शुरू होगा।

CGI ने बिल को बताया संविधान के अनुरूप

बिल को मंजूरी देने के बाद, राज्यपाल पुरोहित ने एक बयान जारी कर कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पी के पलानीस्वामी ने पहले कहा था कि NEET कोटा विधेयक के तहत करीब 300 सीटें वंचित परिवार से आने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए आरक्षित की जाएंगी। वहीं, देश के सॉलिसिटर जनरल (CGI) तुषार मेहता ने भी इस विधेयक को संविधान के अनुरूप बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह न्यायिक समीक्षा और आरक्षित सीटों की ऊपरी सीमा से संबंधित अन्य संवैधानिक सिद्धांतों के अधीन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tamil Nadu government clears 7.5% quota bill for the students of government school who clears NEET this year


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/35NU9pv
https://ift.tt/1PKwoAf

Friday, 30 October 2020

रेलवे स्टेशन के बाहर मिला सिर कटा शव, वोटर कार्ड भी मिला, लेकिन शव किसका, रहस्य बरकरार

कुलवंत की पत्नी ने वोटर कार्ड को सही बताया लेकिन लाश को पहचानने से इंकार कर दिया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3kIIuP0
https://ift.tt/eA8V8J

आज चौथी कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगी यूनिवर्सिटी, 2 से 4 नवंबर तक चलेगी एडमिशन प्रोसेस, 6 नवंबर तक फीस सबमिट कर सकते हैं स्टूडेंट्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) आज, शनिवार 31 अक्टूबर को अपनी चौथी कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगा। चौथी कटऑफ लिस्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स DU की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर लिस्ट चेक देख सकते हैं। इससे पहले जारी यूनिवर्सिटी के शेड्यूल के मुताबिक कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद एडमिशन प्रोसेस 2 नवंबर, सुबह 10 बजे से 4 नवंबर, शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स 6 नवंबर, रात 11:59 तक कोर्सेस के लिए फीस सबमिट कर सकते हैं।

पहले ही जारी हो चुकी है तीन लिस्ट

ऐसे में स्टूडेंट्स जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए पहले रजिस्टर्ड कराया था, वे संबद्ध कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर DU की चौथी कट-ऑफ देख सकते हैं। साथ ही वह स्टूडेंट्स जो पहले जारी हो चुकी 3 कटऑफ लिस्ट में से किसी भी एक लिस्ट के तहत किसी भी कॉलेजों के लिए अपना नाम दर्ज करा चुके है, उनके पास कट-ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद कॉलेज या फिर प्रोग्राम बदलने का ऑप्शन होगा।

कॉलेज या कोर्स में बदलाव कर सकेंगे स्टूडेंट्स

ऐसे में अगर कोई स्टूडेंट्स किसी कॉलेज या कोर्स को बदलना चाहता है, तो वह आज लिस्ट जारी होने के बाद ऐसा कर सकेंगे। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स डीयू चौथी कट-ऑफ के तहत एडमिशन लेते हैं, उन्हें DU डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए संबंधित कॉलेजों में तय शेड्यूल के मुताबिक रिपोर्ट करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DU Admission 2020| Delhi university will release the fourth cut-off list today, admissions program will run from November 2 to November 4


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3kLbTYW
https://ift.tt/1PKwoAf

गोरखपुर में सक्रिय हुआ बाइक लुटेरों का गिरोह, सुबह की सैर पर निकली दो महिलाओं की लूटी चेन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल और गुलरिहा इलाके में सुबह की सैर पर निकली दो महिलाओं की गले की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/35L3L4i
https://ift.tt/eA8V8J

चंडीगढ़ : बहू, पोते से तंग आकर फंदे से झूल गया दादा, लिखा ‘...मुझे बहुत दुख है’

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग देसराज ने बहू और पोते से तंग आकर अपनी जान दे दी। बुजुर्ग का शव घर के कमरे में पंखे से झूलता हुआ मिला।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2HKEQ8G
https://ift.tt/eA8V8J

बहन की फावड़े से काटकर भाई ने कर दी थी हत्या, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव के भंडारो टोला में गुरुवार को बहन की हत्या करने के आरोपीत भाई गोविंद पर पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज किया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/31U3P0s
https://ift.tt/eA8V8J

खौफनाक : घर में घुसकर बेटे पर हमला, बचाने आए पिता की चाकू से कर दी हत्या

रामदरबार फेस-1 में रंजिशन बेटे को मारने आए तीन युवकों ने बीच बचाव कर रहे पिता की कमर और चेहरे पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3kJ3oxt
https://ift.tt/eA8V8J

अधिवक्ता हत्याकांडः जिसे जिगरी दोस्त समझा, उसी ने ले ली जान, दस दिन पहले रची थी हत्या की साजिश

जीतू ने दस दिन पहले ही रच ली थी हत्या की साजिश

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/32eVXXN
https://ift.tt/eA8V8J

अधिवक्ता हत्याकांडः हत्यारोपी सास ने कहा, कपिल को कभी दामाद के रूप में स्वीकार ही नहीं किया...

पुलिस पूछताछ में बताया, बेटी ने दूसरी जाति में प्रेम विवाह किया, यह परिवार में किसी को मंजूर नहीं था

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/34JJNrw
https://ift.tt/eA8V8J

लॉकडाउन में हुए बेरोजगार तो युवकों ने बनाया चोरी का ऐसा प्लान, गाड़ी के अंदर देख पुलिस भी हुई हैरान

लॉकडाउन में बेरोजगार होने और कर्ज के बोझ तले दबने के बाद आरोपियों ने देहरादून से रुड़की ले जाकर लाखों का लैपटॉप चोरी कर लिए थे।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2TAliql
https://ift.tt/eA8V8J

अधिवक्ता हत्याकांडः मासूम बेटी बोली- मैं मां की तरह पुलिस बनूंगी...

एक साल पहले मां ने साथ छोड़ा, अब सिर से पिता का उठ गया साया

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2JlWbFP
https://ift.tt/eA8V8J

दोस्तों के साथ प्रेमी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, बड़ी मुश्किल से पहुंची घर

जान बचाकर आई पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2HJfrfA
https://ift.tt/eA8V8J

BTSC ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 20 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स

बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, आयुष फिजिशियन समेत अन्य पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक कैंडिडेट्स 20 नवंबर, 2020 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर थी। इस भर्ती के जरिए कुल 3270 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

पदों के नाम और संख्या

पद संख्या
आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर 1502
आयुष फिजिशियन आयुर्वेदिक 126
होमियोपैथिक मेडिकल ऑफिसर 894
आयुष फिजिशियन होमियोपैथिक 76
यूनानी मेडिकल ऑफिसर 622
आयुष फिजिशियन यूनानी 50

शैक्षिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास बीएएमएस, बीएचएमएस,बीयूएमएस की डिग्री के साथ ही संबंधित फील्ड में अनुभव होने चाहिए। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए मेल कैंडिडेट की आयु 21-37 साल और फीमेल कैंडिडेट की आयु 21-40 साल होनी चाहिए।

जरूरी तारीख

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 20 नवंबर, 2020

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 9300 – 34800 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी वर्ग/दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स- 200 रुपये

एससी/एसटी/पीएच बिहार की महिला उम्मीदवार- 50 रुपये

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट pariksha.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BTSC Sarkari Naukri | Bihar Technical Service Commission Naukri Medical officer Recruitment 2020: 3270 Vacancies For Medical officer Apprentice Posts, Bihar Technical Service Commission notification for details like eligibility, how to apply


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/31YkxvD
https://ift.tt/1PKwoAf

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सिंगरौली ने 10वीं-12वीं पास कैंडिडेट्स से मांगे आवेदन, 480 फ्रेशर्स अपरेंटिस पदों के लिए 15 नवंबर तक करें अप्लाय

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सिंगरौली ने 480 फ्रेशर्स अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स nclcil.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं। NCL ने इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की है।

योग्यता

10वीं- 12वीं

पदों की संख्या - 480 पद

पद संख्या
HEMM मैकेनिक 12वीं
माईन इलेक्ट्रीशियन 12वीं
माईन वेल्डर 10वीं
डाटा एंट्री ऑपरेटर 10वीं

आवेदन की आखिरी तारीख

15-11-2020

आयु सीमा

कैंडिडेट की उम्र 16 - 24 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर सिर्फ UP या MP स्थित संस्थानों से ITI की परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फीस

इन पदों पर आवेदन करने की कोई फीस नहीं है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NCL Sarkari Naukri | Northern Coalfields Limited Naukri Freshers Apprentice Recruitment 2020: 480 Vacancies For Naukri Freshers Apprentice Posts, Northern Coalfields Limited notification for details like eligibility, how to apply


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3oCdToN
https://ift.tt/1PKwoAf

रामलीला मंडली के कलाकारों से मारपीट, हवा में चलाईं 3 गोलियां

हिमाचल के हमीरपुर जिले के पनोह पंचायत के चौरी गांव में रामलीला समाप्त होने के बाद कुछ युवकों ने नाटक मंडली के साथ मारपीट कर बंदूक से हवा में तीन गोलियां चला दीं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/38238G6
https://ift.tt/eA8V8J

सिलेक्शन पोस्ट फेज- 7 परीक्षा का एडिशनल रिजल्ट जारी, मैट्रिक लेवल के पदों के लिए 1013 कैंडिडेट्स का हुआ सिलेक्शन

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज- 7 भर्ती 2019 के तहत कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) का एडिशनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने एक साथ मैट्रिक, हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन और इससे ऊपर के लेवल की परीक्षाओं का एडिशनल रिजल्ट और कटऑफ जारी किया है। रिजल्ट के मुताबिक मैट्रिक लेवल के पदों के लिए 1013 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। वहीं, हायर सेकेंडरी (12वीं) लेवल के पदों के लिए 253 उम्मीदवार और ग्रेजुएशन या इससे ऊपर के लेवल के लिए 321 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं।

21 नवंबर तक भेजने होगे डाक्यूमेंट्स

आयोग का तरफ से शार्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को अब स्क्रूटिनी के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कैटेगरी, आयु आदि से जुड़े सभी डाक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी 21 नवंबर 2020 तक एसएससी के रीजनल/सब रीजनल ऑफिस में स्पीड पोस्ट के जरिए भेजनी होगी। साथ ही अपने एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी भी भेजनी होगी। कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  • सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में एडिशनल रिजल्ट की लिंक उपलब्ध होगी।
  • यहां संबंधित लेवल की परीक्षा के एडिशनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज ओपन होने पर कैंडिडे्टस कटऑफ डिटेल्स देख सकते हैं।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SSC Selection Post Phase- 7, 2019 Result| Selection post phase-7 recruitment 2019 exam additional results released, 1013 candidates selected for matric level posts


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/37VklB6
https://ift.tt/1PKwoAf

ICAI ने CA परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई? वायरल नोटिफिकेशन पड़ताल में फेक निकला

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA परीक्षा जनवरी तक के लिए पोस्टपोन कर दी है।

मैसेज के साथ एक नोटिफिकेशन भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये नोटिफिकेशन ICAI ने ही जारी किया है।

वायरल नोटिफिकेशन में लिखा है - पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट ( CA) परीक्षा 21 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच होनी थी। नए शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 18 जनवरी से शुरू होंगी।

और सच क्या है ?

  • दावे की पुष्टि के लिए हमने ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट चेक की। वेबसाइट पर परीक्षा की नई तारीखों में बदलाव से जुड़ा कोई अपडेट हमें नहीं मिला।
  • ICAI ने वेबसाइट पर 27 अक्टूबर को अलग से एक नोटिफिकेशन जारी कर वायरल हो रहे नोटिफिकेशन को फेक बताया है।
  • ICAI के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नोटिफिकेशन को फेक बताया गया है।

CA परीक्षा का असली शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fact Check: ICAI extends CA exam date? viral notification is fake


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3mFIzDt
https://ift.tt/1PKwoAf

चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज जारी करेगा JoSAA, 1 नवंबर तक फीस सबमिट कर सकेंगे कैंडिडेट्स

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसिलिंग के लिए आज चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करेगा। कैंडिडेट्स JoSAA के ऑफिशियल पोर्टल पर josaa.nic.in सीट अलॉटमेंट लिस्ट देख सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल के मुताबिक 30 अक्टूबर यानी आज चौथी अलॉटमेंट रिजल्ट शाम 5 बजे जारी का जानी है।

3 नवंबर को आएगी 5वीं लिस्ट

जिन कैंडिडेट्स का नाम चौथे राउंड में सिलेक्ट किया जाएगा, उनको 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक फीस सबमिट करनी होगी। वहीं, अगर किसी स्टूडेंट्स को इस राउंड से जुड़ी कोई भी जानकारी लेनी है, तो वह 30 से 2 नवंबर तक सवाल पूछ सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार अगर एग्जिट करना चाहते हैं तो वह भी इसी दौरान 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बाहर निकल सकते हैं। चौथी अलॉटमेंट लिस्ट के बाद अब JoSAA 5वें राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट 3 नवंबर, 2020 को जारी करेगी।

जरूरी तारीखें:

  • चौथी सीट अलॉटमेंट लिस्ट- 30 अक्टूबर
  • ऑनलाइन फीस सबमिशन- 30 अक्टूबर से 1 नवंबर
  • सवाल पूछने की आखिरी तारीख- 2 नवंबर
  • सीट से एग्जिट करने का आखिरी दिन- 1 नवंबर 2020
  • पांचवी सीट अलॉटमेंट लिस्ट- 03 नवंबर, 2020


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JoSAA will release the result of fourth round seat allotment today,students will be able to submit their fees by November 1 ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसिलिंग के लिए आज चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करेगा। कैंडिडेट्स JoSAA के ऑफिशियल पोर्टल पर josaa.nic.in सीट अलॉटमेंट लिस्ट देख सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल के मुताबिक 30 अक्टूबर यानी आज चौथी अलॉटमेंट रिजल्ट शाम 5 बजे जारी का जानी है। 


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3edy7Aq
https://ift.tt/1PKwoAf

जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, 23 से 25 मार्च के बीच होगा पेपर-1, पेपर 2 की तारीख अभी तय नहीं

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के तहत जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के पास आज आखिरी मौका है। दरअसल, इन पदों के लिए अप्लाय करने की आज लास्ट डेट है। ऐसे में अगर किसी ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो वह अभी ssc.nic.in क् जरिए अप्लाय कर सकते हैं। हर साल होने वाली इस परीक्षा के जरिए जरिए केंद्र सरकार के विभागों/मंत्रालयों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाती है।

दो चरणों में होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 1 अक्टूबर से शुरू किया था। यह आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर यानी आज रात 11.30 बजे तक जारी रहेगी। परीक्षा दो चरणों में होगी, हालांकि दूसरे चरण की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। पेपर-1 में क्वालीफाई होने वाले कैंडिडेट्स को ही पेपर-2 में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

23 मार्च से 25 मार्च, 2021 को होगा पेपर 1

इसके अलावा कैंडिडेट्स 1 नवंबर को रात 11.30 बजे तक ऑनलाइन फीस भी सबमिट कर सकते हैं। हालांकि, जो उम्मीदवार बैंक चालान के जरिए भुगतान करना चाहते हैं, वे 3 नवंबर तक बैंक के वर्किंग आवर के अंदर भुगतान कर सकते हैं। SSC JE कंप्यूटर बेस्ड पेपर 1, 23 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक आयोजित होगा।

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ये भी पढ़े:

अगले साल 22 मार्च से शुरू होगी पहले चरण की परीक्षा, सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग करने वाले 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SSC JE 2020| Today is the last chance to apply for Junior Engineer Recruitment Examination 2020, Paper-1 will be held between March 23 to 25th, date of Paper 2 is yet to be announced


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3kFLcF2
https://ift.tt/1PKwoAf

9वीं-12वीं तक के लिए यू-ट्यूब चैनल बना रहा माशिमं, ऑडियो- वीडियो के जरिए घर पर ही सभी सबजेक्ट की पढ़ाई कर सकेंगे स्टूडेंट्स

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE) कोरोना के दौर में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए अपना एक यू-ट्यूब चैनल बना रहा है। इस चैनल के जरिए 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स सभी सब्जेक्ट की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके तहत टीचर्स अपने-अपने सबजेक्ट के ऑडियो- वीडियो बनाकर बोर्ड को देंगे, जिसके बाद बोर्ड इसका परीक्षण कर अपलोड करेगा। इस चैनल का नाम माशिमं होगा। इसके लिए ऑडियो/वीडियो ट्यूटोरियल मॉडरेशन समिति भी बनाई गई है, जिसमें हर सबजेक्ट के 100 टीचर शामिल है।

प्राइवेट स्कूलों के 60 टीचर शामिल

इस समिति में बोर्ड ने प्राइवेट स्कूलों के 60 शिक्षकों को भी शामिल किया है। अपने-अपने सबजेक्ट का ऑडियो- वीडियो बनाकर टीचर को समिति के सामने प्रजेंटेशन देना है। इसके बाद समिति के जरिए ऑडियो-वीडियो का परीक्षण कराकर यू-ट्यूब पर अपलोड करेगा। इसके लिए बोर्ड प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स को 500 रुपये और सरकारी स्कूलों के टीचर्स को 200 रुपये प्रतिदिन देगा। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक ऑडियो-वीडियो का परीक्षण काम लगभग पूरा हो चुका है, एक-दो दिन में यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया जाएगा।

हर सबजेक्ट के लिए होंगे पांच टीचर

इस योजना के तहत हर सबजेक्ट में एक संयोजक और पांच टीचर्स को शामिल किया गया है। इसके लिए मॉडल स्कूल के शिक्षकों को संयोजक बनाया गया है। साथ ही इसमें 15 संयोजक के साथ पांच-पांच टीचर टेस्टिंग के लिए रखे गए हैं। इसमें बोर्ड ने उन प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स को मौका दिया है, जिनका बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट 80 फीसदी से ऊपर आया है। इसमें सरकारी स्कूलों के 40 टीचर शामिल हैं। वहीं, इस बारे में माशिमं के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया का कहना है कि कोरोना काल को देखते हुए बोर्ड यू-ट्यूब चैनल शुरू करने जा रहा है, जिससे स्टूडेंट्स घर बैठे ही हर सबजेक्ट को आसानी से पढ़ सकें।

इन प्राइवेट स्कूलों के टीचर शामिल

  • डेफोडिल स्कूल, अशोका गार्डन
  • विवेकानंद विद्यापीठ, पिपलानी
  • कोपल स्कूल, नेहरू नगर
  • लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ विद्यालय
  • सरस्वती विद्या मंदिर, शिवाजी नगर
  • मेफ्लावर पब्लिक स्कूल
  • रीमा विद्या मंदिर, सेमराकलां
  • श्रमोदय आवासीय विद्यालय
  • आइडियल स्कूल, गोविंदपुरा
  • अम्बिका पब्लिक स्कूल, तूमड़ा


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MPBSE is making a YouTube channel for the students of class 9th to12th, now students will be able to study all the subjects at home through audio-video


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/37ViDj5
https://ift.tt/1PKwoAf

Thursday, 29 October 2020

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ओपनमैट और पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम 2020 का रिजल्ट, CBT मोड में सितंबर- अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ओपनमैट और पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर ignouexams.nta.nic.in अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। NTA की तरफ ओपनमैट परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर और पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम 04 अक्टूबर, 2020 को CBT मोड में आयोजित की गई थी।

ऐसे देखें रिजल्ट:

  • सबसे पहले इग्नू की वेबसाइट ignouexams.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर एनरोलमेंट नंबर डालें और सबमिट करें।
  • जानकारी भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।

फरवरी में होंगे TEE दिसंबर 2020

इससे पहले इग्नू ने गुरुवार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इग्नू टर्म एंड एग्जाम दिसंबर 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन फरवरी 2021 के पहले हफ्ते में किया जाएगा। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ignou.ac.in परीक्षा तरीखें जेख सकते हैं। साथ ही परीक्षा के फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर, 2020 तक बढ़ा दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
National Testing Agency released the results of IGNOU OpenMat and PhD Entrance Exam 2020, the exam was conducted in CBT mode in September - October


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3ed5cfQ
https://ift.tt/1PKwoAf

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बनाया फर्जी ट्रस्ट, 10 पर मुकदमा

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जन कल्याणकारी ट्रस्ट बनाकर किए गए फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2TyEQLL
https://ift.tt/eA8V8J

यूपी: बहन को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतारा भाई, बोला- 'अब जी सकेंगे इज्जत की जिंदगी'

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को प्रेमी के भेजे सिंदूर को मांग में सजाने से नाराज बड़े भाई ने फावड़े से काटकर बहन की हत्या कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/37VsPIK
https://ift.tt/eA8V8J

पूर्व डीएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, दोस्तों को मैसेज भेज हालचाल जाना फिर पैसे मांगे

चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी का नाम और फोटो इस्तेमाल कर फेसबुक पर रुपये ऐंठने की कोशिश का मामला सामने आया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2HHgY5Q
https://ift.tt/eA8V8J

धारा 118 मामला: दो एजेंटों की मदद से चलता था घूसखोरी का खेल, पढ़ें पूरा मामला

धारा 118 के तहत गैर कृषकों को हिमाचल में भूमि खरीदने की मंजूरी देने के मामले में चल रही विजिलेंस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे राज्य चुनाव आयुक्त व पूर्व मुख्य सचिव पार्थ सारथी मित्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2Ty92Xk
https://ift.tt/eA8V8J

केनरा बैंक के एक दर्जन एटीएम का ऊपरी हिस्सा खोल चोरी

बिना सिक्योरिटी गार्ड चल रहे केनरा बैंक के एक दर्जन एटीएम इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं। अलीगढ़ व हाथरस में केनरा बैंक ने डाईबोल्ट (कंपनी विशेष) के जहां-जहां एटीएम लगवा रखे हैं, वहां चोर दस्तक दे रहे हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3kFXixD
https://ift.tt/eA8V8J

यूपी: सात वर्षीय बालिका से मौसा ने किया दुष्कर्म, तेलंगाना में हुई थी घटना 

तेलंगाना में रह रहे मजदूर की सात वर्षीय बालिका से उसके सगे मौसा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका को लेकर गांव आए परिजनों ने गुरुवार को जौनपुर जिले के सिकरारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी भी जिले के ही जफराबाद क्षेत्र का निवासी है। 

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ea3k7s
https://ift.tt/eA8V8J

फेरी लगाकर ताला ठीक करने वाले घर लूट ले गए, नशीला स्प्रे छिड़ककर दंपति को किया बेहोश, 2.25 लाख का सामान किया पार

कानपुर में चकेरी शिवकटरा निवासी दंपति को अनजान युवकों को घर में बुलाकर अलमारी का लॉक सही कराना महंगा पड़ गया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3kJ4dX1
https://ift.tt/eA8V8J

एटा: 600 रुपए को लेकर बाजार में व्यापारियों के बीच मारपीट, मची भगदड़

महिलाओं की भीड़ भरे बाजार में मची भगदड़, दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिरे

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3mC3pUz
https://ift.tt/eA8V8J

इटावा: जमीन के लिए भाइयों में चलीं गोलियां, एक की मौत, दो घायल

यूपी में इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र लरखौर गांव में गुरुवार सुबह जमीन के लिए भाइयों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। गोली लगने से एक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और मां की हालत गंभीर है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/37PJ0XJ
https://ift.tt/eA8V8J

पंजाब में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली, वकील बोले- आरोपी का केस कोई नहीं लड़ेगा

पंजाब के बरनाला जिले के एक गांव में युवक ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/34EViQO
https://ift.tt/eA8V8J

कन्नौज: सात साल की दिव्यांग से युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़ित पिता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

कन्नौज जिले के सौरिख में इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने मोहल्ले की सात साल की दिव्यांग को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम घर पहुंची तो परिजनों को वारदात की जानकारी हुई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3jMMih3
https://ift.tt/eA8V8J

नशा देकर होटल में महिला को बंधक बनाया, तीन दिन तक दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा

फिरोजपुर थाना सिटी के अंतर्गत एक होटल में आरोपी ने मोगा निवासी एक महिला को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3e8gMsD
https://ift.tt/eA8V8J

गोरखपुर: मामूली बात से नाराज भाई ने बहन का फावड़े से गला काटा, मौत

गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3kJq68E
https://ift.tt/eA8V8J

गाजियाबादः दो साल पुराने दोस्त ने महिला का जीना किया दुश्वार, वायरल की निजी तस्वीरें, पति को भी भेजीं

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने दोस्त पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2J960qm
https://ift.tt/eA8V8J

चंडीगढ़ : क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से भगोड़े कंप्यूटर साइंस इंजीनियर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

क्राइम ब्रांच ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ से लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक भगोड़े कंप्यूटर साइंस इंजीनियर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/37OFQnb
https://ift.tt/eA8V8J

सड़क हादसों में मौतों में कानपुर देश में पांचवें नंबर पर, 2019 में 692 लोगों की गई जान

वर्ष 2019 में गंभीर सड़क हादसों और इनमें लोगों की मौतों के मामले में कानपुर देश में पांचवें नंबर पर है। इस वर्ष शहर में 692 लोगों की जान सड़क हादसों में गई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/37R1W8I
https://ift.tt/eA8V8J

NTA ने जारी किया नवंबर में होने वाली परीक्षाओं का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC नेट की नवंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। NTA ने ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर बची हुई परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

पहले सितंबर में जारी हुआ था कार्ड

इससे पहले एजेंसी ने 24 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 19 सितंबर को हॉल टिकट जारी किया था। वहीं, 29 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 सितंबर को जारी हुआ था। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ ही सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरना होगा। इसमें पेरेंट्स और कैंडिडेट्स के हस्ताक्षर होंगे। यह सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म परीक्षा के दौरान निरीक्षक के पास जमा होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब एडमिट कार्ड खुलने पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UGC NET 2020| NTA has released the admit card for examinations to be held in November, download admit card from ugcnet.nta.nic.in


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3oAXcKj
https://ift.tt/1PKwoAf

टर्म एंड एग्जाम दिसंबर 2020 का शेड्यूल जारी, फरवरी 2021 के पहले हफ्ते में होगी परीक्षा; 15 दिसंबर तक भरें एग्जाम फॉर्म

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिर्वसिटी (इग्नू) ने गुरुवार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इग्नू टर्म एंड एग्जाम दिसंबर 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिकपरीक्षा का आयोजन फरवरी 2021 के पहले हफ्ते में किया जाएगा। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ignou.ac.in परीक्षा तरीखें जेख सकते हैं।

15 दिसंबर कर भरें एग्जाम फॉर्म

इग्नू टीईई दिसंबर 2020 परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर, 2020 तक बढ़ा दी गई है। स्टूडेंट टर्म एंड एग्जामिनेशन फॉर्म ऑनलाइन ignou.ac.in पर जमा कर सकते हैं। साथ ही असाइनमेंट और प्रोजेक्ट / इंटर्नशिप / फील्ड वर्क जर्नल (ऑनलाइन / ऑफलाइन मोड) जमा करने की लास्ट डेट भी 15 दिसंबर, 2020 तक बढ़ा दी है।

ऐसे जमा करें एग्जामिनेशन फॉर्म

  • सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर टर्म एंड एग्जाम फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां दी गई सभी जरूरी जानकारी पढ़े।
  • अब अपना प्रोग्राम कोड, नामांकन संख्या दर्ज करें।
  • यहां भुगतान का तरीका चुनें और लॉगिन करें।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर फॉम्र सबमिट करें।
  • ऑनलाइन मोड में एग्जाम फीस जमा कर एर प्रिंट आउट निकाल लें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ignou Term end Exam schedule of December 2020 released, examination to be held in first week of February 2021; students can submit exam form by 15 December


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3oD2MMc
https://ift.tt/1PKwoAf

राज्य शिक्षा विभाग ने दी अभिभावकों को बड़ी राहत; 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स की फीस में 40% तक की कटौती का किया फैसला

राजस्थान शिक्षा विभाग ने बुधवार को प्राइवेट स्कूलों को आदेश जारी करते हुए CBSE बोर्ड के स्टूडेंट्स की फीस में 30% और राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स की फीस में 40% की कटौती करने को कहा। आदेश में विभाग ने कहा कि CBSE ने 9वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में 30% की कटौती की है, इसलिए प्राइवेट स्कूल ट्यूशन फीस 30% कम करें।

पहली से आठवीं के लिए बाद में होगा फैसला

वहीं, राजस्थान बोर्ड ने सिलेबस में 40% की कटौती की है, इसलिए वे 40% फीस घटाएं। फिलहाल, यह फैसला 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए किया गया है। पहली से आठवीं तक के स्टूडेंट्स को अभी स्कूलों नहीं बुलाया गया है। ऐसे में इन क्लासेस के लिए फैसला स्कूल खुलने पर लिया जाएगा। सिलेबस में जितनी कटौती होगी, उसी आधार पर फीस में कटौती की जाएगी।

ऐसे समझें फीस का गणित

  • पिछले सत्र के आधार पर फीस तय होगी।

  • सत्र 2020-21 में यूनिफार्म नहीं बदलेगी।

  • अभिभावक द्वारा दी गई ट्यूशन फीस या कैपेसिटी बिल्डिंग शुल्क की रसीद देनी होगी। इसमें कटौती का उल्लेख करना होगा।

  • लैब, स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी का उपयोग नहीं होने से इनका शुल्क नहीं लिया जा सकेगा।

  • विद्यार्थी बाल वाहिनी का उपयोग करता है तो परिवहन शुल्क ले सकेंगे। जो पिछले सत्र से अधिक नहीं होगा। यह स्कूल खुलने पर शेष कार्यदिवसों के अनुपात में तय होगा।

  • पिछले सत्र 2019-20 का बकाया शुल्क भी अभिभावक मासिक किश्तों में दे सकेंगे।

  • किसी भी विद्यार्थी को बोर्ड पंजीयन के लिए रोका नहीं जा सकेगा। भले ही उसने ऑनलाइन कक्षाएं अटेंड नहीं की हों।

  • यदि किसी छात्र ने फीस का भुगतान नहीं किया है तो टीसी नहीं काटी जा सकेगी।

  • निजी स्कूलों को फीस वसूलने के लिए यह शर्त होगी कि वह कार्मिकों और शिक्षकों को निर्धारित वेतन का भुगतान करेगा। कोविड के कारण किसी की छंटनी नहीं होगी।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया फैसला

स्कूल खुलने पर स्टूडेंट्स से सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जा सकेगी। अभिभावकों को फीस जमा कराने का मासिक और त्रैमासिक भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराना होगा। पिछले 8 महीने से स्कूल बंद होने की वजह से निजी स्कूलों को कितनी फीस लेनी चाहिए, इसे लेकर राज्य सरकार ने एक कमेटी गठित की थी। उसने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, उसी आधार पर यह फैसला लिया गया है।

फैसला ठीक नहीं, लागू हुआ तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

राज्य सरकार के फैसले पर प्रोग्रेसिव एसोसिएशन स्कूल ऑफ राजस्थान ने कहा कि कमेटी का फैसला ठीक नहीं है। यह भेदभावपूर्ण है, अगर इसे लागू किया गया तो हम इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। फीस में इतनी ज्यादा कटौती की गई तो स्कूल शिक्षकों और स्टाफ को वेतन कैसे दे पाएंगे। पूरी मेहनत से बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षकों के बारे में भी सोचा जाना चाहिए।

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 60% तक शुल्क ले सकते हैं: सरकार

स्कूल बंद होने के कारण चल रही ऑनलाइन क्लासेस की फीस ली जा सकेगी। इस फीस का नाम कैपेसिटी बिल्डिंग फीस रखा गया है। यह शुल्क किसी क्लास के लिए तय फीस का 60 फीसदी होगा। साथ ही स्कूल को ऑनलाइन पढ़ाई नहीं करने वाले स्टूडेंट्स का भी सिलेबस पूरा कराना होगा। ऑनलाइन क्लास नहीं लेने की स्थिति में कैपेसिटी बिल्डिंग फीस नहीं लिया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajasthan Education Department instructs the school to cut the fees of students from 9th to 12th by 40% due to reduction in syllabus


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2TBwmmR
https://ift.tt/1PKwoAf

देश के 60 फीसदी से ज्यादा स्कूली बच्चों की स्मार्टफोन्स तक पहुंच, बीते दो साल में 36.5 फीसदी से बढ़कर 61.8 फीसदी हुआ आंकड़ा

बुधवार को जारी हुई एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (ASER) 2020 में सामने कि देश के 60 फीसदी से ज्यादा स्कूली बच्चों की स्मार्टफोन तक पहुंच है। यह रिपोर्ट स्कूल बंदी के छठे महीने यानी को इस साल सितंबर में तैयार की गई। इसमें भारत में स्टूडेंट्स की डिस्टेंस एजुकेशन मैकेनिज्म, मटेरियल और एक्टिविटीज के साथ ही घरों में रिमोट लर्निंग अल्टरनेटिव जैसे फैक्टर पर फोकस किया गया। देश में फैले कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल मार्च से ही बंद हैं।

तीन-चौथाई बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रही फैमिली

रिपोर्ट में यह भी पता चला कि कोरोना महामारी के कारण बंद स्कूलों की वजह से तीन-चौथाई बच्चों को पढ़ाई में परिवार के सदस्यों से मदद मिली रही है। रिपोर्ट के मुताबिक रजिस्टर्ड स्कूल स्टूडेंट्स में से 60 फीसदी से ज्यादा बच्चे ऐसे परिवारों से आते हैं, जिनके पास कम से कम एक स्मार्टफोन उपलब्ध है। रजिस्टर्ड बच्चों के बीच यह अनुपात बीते दो साल में 36.5 फीसदी से बढ़कर 61.8 फीसदी हो गया है। यह आंकड़े सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के स्कूलों में रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स पर आधारित है।

जारी रिपोर्ट में उन राज्यों के बारे में भी बताया गया है, जहां स्मार्टफोन वाले परिवारों के बच्चों के अनुपात में 30 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं।

26 राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों के स्टूडेंट्स शामिल

रिपोर्ट में 26 राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों के बच्चों को शामिल किया गया। इस दौरान 52,227 परिवारों और 5 से 16 साल के ऐज ग्रुप के 59,251 बच्चों पर यह अध्ययन किया गया। साथ ही सरकारी स्कूलों के प्राइमरी के 8,963 शिक्षकों और प्राचार्यों से संपर्क किया गया। इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कम ग्रेड वाले बच्चों की तुलना में हाई ग्रेड के स्टूडेंट्स को ज्यादा फैमिली सपोर्ट मिलता है। इसी तरह, ज्यादा पढ़े-लिखें माता-पिता के बच्चों को कम शिक्षित माता-पिता की तुलना में ज्यादा परिवार का सपोर्ट मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ASER 2020| Over 60% schoolchildren have access to smartphones, the propotion increase from 36.5% to 61.8% in last two years


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3ovHlwq
https://ift.tt/1PKwoAf

Wednesday, 28 October 2020

IIM इंदौर ने जारी किया परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऑफिशियल वेबसाइट iimact.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं कैंडिडेट्स

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2020) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स IIM CAT 2020 की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार आईआईएम इंदौर कैट 2020 का आयोजन कर रहा है। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, समय और सत्र की जानकारी मिलेगी।

29 नवंबर को होगी परीक्षा

कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगा। यह परीक्षा 29 नवंबर, 2020 को तीन शिफ्ट में आयोजित होगी। इस साल परीक्षा में कुछ बदलाव किया गया है। पिछले साल कैट की परीक्षा तीन-तीन घंटे की दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के मद्देनजर परीक्षा के पैटर्न को बदलाव करते हुए इसे दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimact.ac.in पर जाएं।
  • यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन करें।
  • अब जानकारी भरते ही आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए संभालकर रखें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IIM CAT 2020| IIM Indore has released the admit card for the examination to be held on 29 november, candidates can download it from official website iimact.ac.in


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Tyqued
https://ift.tt/1PKwoAf

मोबाइल पर बात कर रहे युवक को तमंचे से मारी थी चार गोलियां, मौके से मिली पिस्टल किसकी पता नहीं

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाने से थोड़ी ही दूरी पर मंगलवार शाम गोली लगने से घायल व्यापारी पुत्र संदीप को बदमाशों ने एक नहीं बल्कि चार गोलियां मारी थीं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/37PX2Zn
https://ift.tt/eA8V8J

बेटे सहित सास को चलते ऑटो से फेंका, फिर करने लगा गंदी हरकतें, बहू की बहादुरी से पकड़ा गया चालक

महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने रुकवाया ऑटो, चालक पुलिस को सौंपा, मुकदमा दर्ज

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3kCw1ME
https://ift.tt/eA8V8J

यूपी के मऊ में दिव्यांग महिला की हत्या कर आरोपी पहुंचा पुलिस चौकी, जमीन विवाद है वारदात की वजह 

मऊ जिले के सरायलखंसी थाने के ताजपुर पतिला गांव में जमीन के मुकदमे में सुलह न करने पर एक युवक ने मंगलवार रात दिव्यांग युवती की सोते समय गला घोट कर हत्या कर दी और पुलिस चौकी पहुंचकर खुद ही इसकी जानकारी दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2TLjVVX
https://ift.tt/eA8V8J

निकिता मर्डर केस : पहले दिन जांच के लिए निकिता के घरवालों से SIT ने किए ये सवाल

हरियाणा के बल्लभगढ़ में हुए निकिता हत्याकांड को लेकर जहां एसआईटी जांच कर रही है तो वहीं इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आरोपी को कांग्रेस नेताओं का रिश्तेदार बताया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/31Qp6Z2
https://ift.tt/eA8V8J

उत्तराखंड: बाजपुर में कैटरिंग व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे पड़ा मिला शव, तस्वीरें...

उत्तराखंड के बाजपुर में कैटरिंग व्यवसायी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2J9GLnP
https://ift.tt/eA8V8J

व्यापारी पुत्र संदीप को सिर, पीठ, पेट और हाथ में मारी गईं हैं चार गोलियां, ऑपरेशन के बाद सेहत में सुधार

पुलिस को आशनाई में गोली मारने का है संदेह, क्षेत्र में आईपीएल में सट्टेबाजी के कारण गोली मारे जाने की चर्चा

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3kGIQ8M
https://ift.tt/eA8V8J

यूपी: ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी के साथ करते थे धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

कंपनी का सामान उपभोक्ता तक पहुंचाने की फर्जी सूचना देकर बेंच देते थे सामान

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/37LF5LG
https://ift.tt/eA8V8J

पंजाब : भीख मांगकर बुजुर्ग महिला ने 150 रुपये इकट्ठा किए, व्यक्ति ने हत्या कर लूट लिए

पंजाब के लुधियाना में एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक बुजुर्ग ने भीख मांगकर 150 रुपये इकट्ठा किया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3e4cQc2
https://ift.tt/eA8V8J

पंजाब: दशहरे के दिन प्रभु श्रीराम का पुतला फूंका, वीडियो भी किया वायरल, चार गिरफ्तार

किसान आंदोलन की आड़ में कट्टरपंथियों व अलगाववादी तत्व प्रदेश के लोगों के बीच की सदियों पुरानी धार्मिक सांझ को तोड़ने के लिए साजिशें रच रहे हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2HK7bvD
https://ift.tt/eA8V8J

संपत्ति के विवाद में बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पिता को चाय में पिलाया नशीला पदार्थ फिर रेत दी गर्दन...

संपत्ति के विवाद में बेटे ने चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर पिता की गर्दन रेती

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2HA4KMO
https://ift.tt/eA8V8J

ठंड में सक्रिय हो जाते हैं ये खास गिरोह, लूटपाट के लिए बेरहमी से बहा देते हैं खून

बावरिया व कच्छा बनियान गिरोह के डकैतों पर रहेगी पुलिस की नजर

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2Tt0ml3
https://ift.tt/eA8V8J

दिल्ली हाईकोर्ट ने री-एग्जाम वाली याचिका खारिज करते हुए कहा - हमारा दखल सही नहीं

कोरोना पॉजिटिव होने के चलते जेईई एडवांस परीक्षा न दे सके छात्र की याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका में कैंडिडेट ने मांग की थी कि उसे दोबारा परीक्षा का मौका दिया जाए।

22 सितंबर को कैंडिडेट कोरोना पॉजिटिव निकला था

याचिकाकर्ता कैंडिडेट की कोरोना रिपोर्ट 22 सितंबर को पॉजिटिव आई थी। जबकि देश भर में जेईई एडवांस परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित हुई। कैंडिडेट ने कोर्ट में कहा कि, उसने IIT दिल्ली के चेयरमैन और जयपुर स्थित अपने परीक्षा केंद्र से आइसोलेशन रूम में परीक्षा का इंतजाम करने का आग्रह किया था। लेकिन, कोई समाधान नहीं निकला। जबकि CLAT 2020 परीक्षा में इस तरह के इंतजाम हुए थे।

कोर्ट ने कहा - हमारा हस्तक्षेप सही नहीं

जस्टिस जयंत नाथ की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा - कोर्ट के लिए यही सही रहेगा कि एकेडमिक मामलों को उन एक्सपर्ट्स पर ही छोड़ा जाए, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा- इस तरह की समस्याओं के बारे में आमतौर पर एकेडमिक एक्सपर्ट कोर्ट से ज्यादा जानते हैं। इसलिए हमारा हस्तक्षेप न करना ही बेहतर है।

जेईई एडवांस न दे पाए कैंडिडेट्स को अगले साल छूट मिलेगी

13 अक्टूबर को जॉइंट एडमिशन बोर्ड की मीटिंग में ये तय हुआ ता कि जेईई एडवांस का री-एग्जाम नहीं कराया जाएगा। लेकिन, जो कैंडिडेट्स किन्हीं कारणों से जेईई एडवांस परीक्षा नहीं दे सके, उन्हें साल 2021 में बिना जेईई मेंस दिए जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए कैंडिडेट का 2020 की जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Student could not give JEE Advanced because of Corona, Delhi High Court said - The Board has the right to decide on the re-exam, the intervention of the court is not right


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/37NiiyV
https://ift.tt/1PKwoAf