Sunday, 31 May 2020

जुलाई में भी नहीं होंगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं, दूरदराज के कोरोनामुक्त इलाकों में शुरू हो सकते हैं स्कूल

पूरे में कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र राज्य में देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए प्रदेश में यूनिवर्सिटी की होने वाली फाइनल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ हुई बात के दौरान कहा कि परीक्षाएं आयोजित करने कि लिए यह सुनिश्चित करें कि इससे कोरोना वायरस का प्रसार नहीं होगा। सीएम ने विश्वविद्यालयों से कहा, संक्रमण फैलने का खतरा न हो, तभी परीक्षा का आयोजन किया जाना चाहिए।

दूरदराज के क्षेत्रों में खुल सकते हैं स्कूल

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के दूरदराज के इलाकों में जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है और वह क्षेत्र कोरोना वायरस महामारी से अप्रभावित हैं, वहां स्कूलों को फिर से खोल देना चाहिए। स्कूल खुलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाएं। हालांकि अभी इसपर अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि, शैक्षणिक वर्ष जून में शुरू होना चाहिए जैसा सामान्य रूप से होता है। इसके साथ ही सीएम ने राज्य में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को विकसित करने और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

देश में सबसे में प्रभावित महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थान लगातार बंद है। ऐसे में हालात को देखते हुए स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन भी दिया गया है। जबकि सरकारी विश्वविद्यालय में फाइनल परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। जिसके बाद बताया जा रहा था कि परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। महाराष्ट्र 65,168 मामलों और 2,197 मौतों के साथ कोरोनो वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Final year examinations will not be held in July in the state, schools can start in the remote areas which are uneffected of coronavirus


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2AmLluF
https://ift.tt/1PKwoAf

पिता ने पहले दोस्त के साथ मिलकर बेटियों को जिंदा घाघरा नदी में फेंका, फिर फैला दी अपहरण की सूचना

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां दीपपुर गांव के एक युवक ने रविवार की रात दोस्त के साथ मिलकर अपनी तीन बेटियों को जिंदा घाघरा नदी में फेंक दिया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2ZW3Tws
https://ift.tt/eA8V8J

चौदह साल पुराने झगड़े को लेकर फिर हुआ विवाद, ईंट से कुचकर व्यक्ति की हत्या, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरार तुला गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2MgzP6L
https://ift.tt/eA8V8J

Coronavirus in Uttarakhand : क्वारंटीन सेंटर में घुसकर मनचले ने युवती से की छेड़छाड़, आरोपी अरेस्ट

गुसाईपुर आनंदपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में घुसकर रविवार की सुबह एक मनचले ने युवती से छेडख़ानी कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3gDy5lX
https://ift.tt/eA8V8J

आरपीआई नेता के फार्म हाउस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड जख्मी

बीएसपी के टिकट पर 2014 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके मोहम्मद शकील सैफी के फार्म हाउस पर रविवार को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/300NRlf
https://ift.tt/eA8V8J

शांतिकुंज दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने आरोपी डॉ. प्रणव पंड्या से करीब डेढ़ घंटे तक की पूछताछ

छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर शनिवार देर रात हरिद्वार पुलिस शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या से पूछताछ करने पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में करीब डेढ़ घंटे उनसे पूछताछ की।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2zEmcfb
https://ift.tt/eA8V8J

चकमा देकर घर पहुंच गई रेड जोन मुंबई से लौटी युवती, मामला दर्ज

कोरोना वायरस के चलते होम क्वारंटीन के नियमों की अवहेलना करने, लापरवाही बरतने व पुलिस को गुमराह करने पर रेणुका पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3eE6BuW
https://ift.tt/eA8V8J

पुलिस ने ऊना के अमराली में पकड़ी एक करोड़ की भुक्की

अमराली गांव में पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में भुक्की की खेप पकड़ी है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3di7xEY
https://ift.tt/eA8V8J

एनटीए ने फिर बढ़ाई राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन तारीख, अब 15 जून तक करें अप्लाय

मौजूदा हालात के मद्देनजर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन तारीखों को बढ़ा दिया है। इस बारे में एजेंसी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस बारे में ट्वीट किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब इग्नू पीएचडी-ओपनमेट, यूजीसी नेट, जेएनयूईई 2020, आईसीएआर 2020 और सीएसआईआर नेट के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स के निवेदन पर किया फैसला

यह पहली बार नहीं है जब एनटीए ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इन प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन तारीखों को बढ़ाया हो। इससे पहले भी एजेंसी ने इन परीक्षाओं की आवेदन तारीख को बढ़ाकर 31 मई कर दिया था। अब इसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया है। इस बारे में ट्वीट करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि मौजूदा हालात के दौरान स्टूडेंट्स के निवेदन के मद्देनजर आवेदन की तारीख बढ़ाने का फैसला किया गया है।

ऐसे करें आवेदन-

  • सबसे पहले प्रवेश परीक्षा से जुड़ी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  • अब आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • मांगी गई डिटेल्स भर वेबसाइट पर लॉग इन करें।

  • अब स्क्रीन पर प्रदर्शित आवेदन पत्र को पूरा करें।

  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क भरने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NTA again extended the application date for national level entrance examinations, apply now till June 15


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3gFXiwg
https://ift.tt/1PKwoAf

दनादन मुठभेड़: मुजफ्फरनगर में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल, दो साथी फरार

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में खतौली गंग नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को दबोचा है -

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3gDJmTs
https://ift.tt/eA8V8J

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने में जुटा मंगलायतन विश्वविद्यालय

भारत में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां काफी तेजी से फल-फूल रही हैं। ऐसे कई सेक्टर हैं जिनमें आर्थिक निवेश बढ़ा है और उसी लिहाज से रोजगार के अवसरों में भी काफी वृद्धि हुई है। लेकिन इन सेक्टर्स की आवश्यकता को अनुसार मुताबिक प्रशिक्षित लोगों की कमी देखी जा रही है। हमारी शिक्षा और उद्योगों की आवश्यकताओं की बीच काफी अंतर है। इसी अंतर को पाटने और भविष्य के रोजगार की आवश्यकताओं के लिए जबलपुर के पहले निजी विश्वविद्यालय मंगलायतन विश्वविद्यालय ने कई प्रोफेशनल, जॉब ओरिएंटेड एवं उच्च गुणवत्ता वाले कोर्सेस चलाने की घोषणा की है।

भविष्य के लीडर्स के लिए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम

मंगलायतन विश्वविद्यालय छात्रों को उनकी रुचियों, वरीयताओं और जरूरतों के मुताबिक चुनने के लिए कई तरह के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है।

कृषि विज्ञान (Agriculture)- डिप्लोमा, बी.एस.सी, एम.एस.सी. एम.बी.ए. (एग्री बिजनेस)

लॉ- एल. एल. बी.., एल. एल. एम., डिप्लोमा

मैनेजमेंट- बी.बी.ए, एम.बी.ए., डिप्लोमा, पी.जी.डी.एम

कॉमर्स- बी.कॉम. एम.क़ॉम.

सोशल साइंस एवं ह्यूमैनिटीज- बी.ए., एम.ए.

आई.टी.– बी.एस.सी., एम.एस.सी.

इसके अलावा उपरोक्त सभी विषयों में पी.एच.डी. की पढ़ाई भी चालू करने की योजना है।

सीखने का शानदार वातावरण

इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और उच्च-गुणवत्ता का माहौल छात्रों को सीखने और बेहतर परिणाम देने में मदद करता है। शहर के कोलाहल से दूर हरियाली के बीच बने मंगलायतन के शानदार परिसर में सभी आधुनिक सुविधाओं के अलावा डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर लैब उपलब्ध है। विश्वविद्यालय का पूरा कैम्पस एयरकंडीशन्ड है। मंगलायतन विश्वविद्यालय वह जगह है जहां सीखने का एक शानदार माहौल बनाने के लिए टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और आंत्रप्रेन्योरशिप का बेहतरीन संयोजन मौजूद है। रोजगारोन्मुखी शिक्षा मंगलायतन विश्वविद्यालय की कुंजी है। विश्वविद्यालय अपने फैकल्टी के चयन में सर्वोच्च योग्यता रखने वाले प्रत्याशियों को प्राथमिकता देता है।

इंडस्ट्री की मांग के अनुसार डिजाइन किए गए कोर्सेस:

मंगलायतन विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाने वाले सभी कोर्सेस का सिलेबस आज की इंडस्ट्री एवं जॉब मार्केट की मांग के अनुसार बनाया गया है। विश्वविद्यालय की शिक्षा पद्धति में अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं परंपरागत नैतिक शिक्षा का अद्भुत समागम है। पाठ्यक्रम तैयार करने में इंडस्ट्रीज एक्सपर्ट, उच्च शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों एवं फैकल्टी के अनुभव का भरपूर उपयोग किया गया है। विश्वविद्यालय में परंपरागत अध्ययन-अध्यापन के अतिरिक्त विभिन् क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण का भी प्रावधान किया गया है। विद्यार्थियों को तनाव और डिप्रेशन से बचाने के लिए एक प्रशिक्षित काउंसलर की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके स्वस्थ बौद्धिक विकास हेतु योग शिक्षा एवं मेडिटेशन का भी प्रावधान किया गया है। विश्वविद्यालय में समय-समय पर कंपनी एक्सपर्ट, मोटिवेटर्स, एंटरप्रेन्योर्स द्वारा सेमिनार, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन करने का प्रावधान है।

मंगलायतन विश्वविद्यालय के बारे में

जबलपुर के बरेला में बना पहला निजी विश्वविद्यालय मंगलायतन विश्वविद्यालय मध्यभारत का तेजी से बढ़ता निजी विश्वविद्यालय है जो न केवल आपको सपने देखने में मदद करता है, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित भी करता है। सर्वहारा फाउंडेशन द्वारा स्थापित मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास की नई पहल है। सर्वहारा फाउंडेशन पिछले 14 सालों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देता चला आ रहा है। फाउंडेशन द्वारा स्थापित एवं संचालित विश्वविद्यालय देश के पांच विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय में प्रवेश की जानकारी एवं आवेदन पत्र वेबसाइट www.manglayatan.co.in पर उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी, विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर +91-7827973871/72, 835102140 पर संपर्क करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mangalayatan University engaged in imparting employment-oriented education to suit future requirements


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3dl4ZWD
https://ift.tt/1PKwoAf

NCERT ने जारी की पहली से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए ई-बुक्स, ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे किताबें

देश में लगातार जारी लॉकडाउन का प्रभाव ना सिर्फ कारोबार बल्कि शिक्षा के क्षेत्र पर भी काफी देखने को मिल रहा है। स्कूल, कॉलेज और सभी शैक्षणिक संस्थान बंद होने की वजह से पढ़ाई को भी नुकसान हो रहा है। ऐसे में इस नुकसान की भरपाई के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन बिना किताब के ऑनलाइन पढ़ना बच्चों की पढ़ाई कठिन हो गया है। इस बीच अब स्टूडेंट्स की इस परेशानी को हल करने NCERT आगे आया है। NCERT ने पहली से बारहवीं तक की सभी किताबों को ऑनलाइन ई-बुक के रूप में जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर बच्चे किताब डाउनलोड कर सकते हैं।

किताब ना मिलने से परेशान थे स्टूडेंट्स

सीबीएसई के निर्देश पर पहली से 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोशन तो दे दिया गया। लेकिन दुकानें बंद होने की वजह से उन्हें किताबें नहीं मिल सकी हैं।ऐसे में बिना बुक्स के उनके लिए पढ़ना बहुत मुश्किल हो रहा है। बच्चों के लिए दूरदर्शन पर कक्षाओं का संचालन हो रहा है, जो बिना किताबों के बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। ऐसे में ई.बुक भी बच्चों के लिए काफी कारगर हो सकती है। इसलिए NCERT ने इस परेशानी का समाधान करते हुए ऑनलाइन ई-बुक जारी करने की पहल की है। बच्चे अगर चाहें तो ऑनलाइन भी किताब पढ़ सकते हैं और पीडीएफ को डाउनलोड कर ऑफलाइन भी अध्ययन किया जा सकता है।

ऐसे करें डॉउनलोड -

  • सबसे पहले वेबसाइट ncert.nic.in को ओपन करें।
  • अब पब्लिकेशन कॉलम पर क्लिक करें।
  • इसमें ई-बुक्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद टेक्सट बुक 1टू 12पीडीएफ के विकल्प को खोलें।
  • यहां क्लास, सब्जेक्ट, बुक विकल्प चुनें।
  • इसके बाद किताब पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखने लगेगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NCERT released e-books for students from class 1st to 12th, will be able to download books from official website


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2TVKR5F
https://ift.tt/1PKwoAf

जम्मू के सिख युवक का कुलगाम में पेड़ से लटका मिला शव, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में जम्मू निवासी सिख युवक का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2BdEC6B
https://ift.tt/eA8V8J

आईआईएम इंदौर औऱ रेनेसां यूनिवर्सिटी के फाइव इयर इंटीग्रेटेड आईपीएम कोर्स की स्टूडेंट्स के बीच सर्वाधिक डिमांड

नए सेशन के लिए फाइव इयर इंटीग्रेटेड कोर्स आईपीएम स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आईआईएम इंदौर के पश्चात रेनेसां यूनिवर्सिटी का आईपीएम कोर्स छात्रों के बीच सबसे ज्यादा मांग में है। आईपीएम कोर्स का पाठ्यक्रम इस प्रकार से बनाया गया है कि उसमें वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए स्टूडेंट्स को तैयार और सक्षम किया जा सके।

रेनेसां यूनिवर्सिटी के फाइव इयर इंटीग्रेटेड आईपीएम कोर्स में तीन निशुल्क इंटर्नशिप भी दी जाती है। ये तीनों इंटर्नशिप भारत के मेट्रो शहर में एक-एक महीने के समय के लिए होती है। रेनेसां यूनिवर्सिटी के चांसलर ,विख्यात शिक्षाविद् स्वप्निल कोठारी (Name is correct in hindi) ने बताया कि आईपीएम कोर्स के छात्रों के लिए इस वर्ष यूनिवर्सिटी ने हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल और स्टेनफोर्ड जैसी नामचीन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज से टाईअप किया है जिससे छात्र न केवल इनके ऑनलाइन कोर्सेस को निशुल्क पढ़ सकेंगे बल्कि इंटरनेशनल फेकल्टी के द्वारा उन्हें ऑनलाइन टीचिंग और गाइडेंस भी मिलेगा।

रेनेसां यूनिवर्सिटी में चलने वाले फाइव इयर इंटीग्रेटेड कोर्स आईपीएम का पाठ्यक्रम वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है औऱ साथ ही इंट्रेस्टिंग और इंटेंसिव स्टूडेंट लर्निंग को इसमें जोड़ा गया है। लीडरशिप आधारित क्रियाकलापों के द्वारा जहाँ छात्र एक ओर नेतृत्व के गुणों औऱ निपुणता से परिचित होकर लीडरशिप सीखते हैं वहीं आउटडोर एक्टिविटीज के द्वारा जिंदगी को करीब से समझने का नज़रिया भी हासिल करते हैं।

एडवांस्ड एमएस एक्सेल ट्रेनिंग उनके एनालेसिस औऱ प्रेजेंटिंग पॉवर को स्ट्रांग करती है तो मूवी औऱ नॉवेल बेस्ड लर्निंग्स इंटरटेनमेंट बेस्ड लर्निंग्स को इन्हेंस करती है।

इंडस्ट्री के टॉप लीडर्स से वन-टू-वन इंटरेक्टिव सेशंस छात्रों को सफल पर्सनाल्टिज को करीब से समझने में हेल्प करता है तो मोस्ट सक्सेसफुल इंडियन और इंटरनेशनल बिजनेस हाउसेस की केस स्टडी उनके रिसर्च औऱ एनालेसिस पॉवर को नए स्तर तक ले जाती है।

आईपीएम कोर्स के सिलेबस की क्वालिटी अन्य कोर्सेस के मुकाबले बहुत बेहतर है। इससे मेधावी छात्रों का झुकाव इस कोर्स की ओऱ ज्यादा है। अच्छी क्वालिटी के स्टूडेंट्स मिलने से आईपीएम में पढाई का स्तर भी उच्च हो जाता है औऱ इसके कारण छात्रों को उच्च गुणवत्ता कि पढाई और सिखने का वातावरण मिलता है।

रेनेसां यूनिवर्सिटी के आईपीएम स्टूडेंट अंशिका भदौरिया ने कहा कि इस कोर्स को चुनने का उनका निर्णय रेनेसां कैंपस में आकर बहुत ही बेहतर महसूस हो रहा है। इंटरनेशनल स्टूडेंट मुस्तफा कसारा ने कहा कि रेनेसां यूनिवर्सिटी की पढाई इंटरनेशनल स्तर की है। प्रसिद्ध आईआईटीयंस, आईआईएम की फैकल्टी और इंटरनेशनल फैकल्टी से पढ़ने का अनुभव एक अलग की स्तर पर ले जाता है। खुशी दवे का कहना था कि यहां की फैकल्टी बहुत ही इनोवेटिव औऱ इंटरेस्टिंग तरीके से सिलेबस को कब पढ़ा देती है पता ही नहीं चलता। अभय मिश्रा ने बताया कि रेनेसां कैंपस में पढ़कर उन्हें अपने नॉलेज लेवल के साथ-साथ इमोशनल इंटेलिजेंस औऱ इनर पॉवर को मजबूत करने में हेल्प मिली।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते इस साल विदेश न जा सकने वाले मेरिटोरियस स्टूडेंट्स के बीच आईपीएम कोर्स सबसे ज्यादा मांग में बना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Highest demand among students of Five Year Integrated IPM Course at IIM Indore and Renaissance University


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2TWTBbF
https://ift.tt/1PKwoAf

10वीं-12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, देशभर में 17 जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। इस बारे में NIOS ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस बारे में ट्वीट किया। अपने ट्वीट में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह परीक्षाएं देशभर में स्थित एग्जाम सेंटर में आयोजित होगी। यह परीक्षाएं देशभर में 17 जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।

CBSE और CISCE पहले ही कर चुके जारी

इससे पहले CBSE और CISCE भी लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई 10वीं- 12वीं की बाकी बचे परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर चुका है। साथ ही अन्य राज्यों की बची बोर्ड परीक्षाएं भी अगले माह से आयोजित होंगी। वहीं, लॉकडाउन में अपने गृह जिले में फंसे स्टूडेंट्स को CBSE, CISCE और अन्य राज्यों के बोर्ड ने निवास स्थान पर ही परीक्षा देने की अनुमति दी है। स्टूडेंट्स को राहत देने के लिए बोर्ड द्वारा यह फैसला लिया गया है। जिसके बाद अब सभी स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र का चुनाव कर सकते हैं।

शिक्षण संस्थान खुलने पर फैसला जुलाई में

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जारी चौथे चरण का लॉकडाउन रविवार 31 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने तीन महीने के लॉकडाउन के बाद अब 1 जून से शुरू हो रहे लॉकडाउन 5.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस बार लॉकडाउन में कई तरह की छूट दी गई है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और अन्य शैक्षणिक संस्थान दोबारा से खोले जाएंगे। हालांकि इस बारे में गृह मंत्रालय हालात के मुताबिक जुलाई में फैसला लेगा। स्कूलों को फिर से खोलने और तारीखों के बारे में राज्य और माता-पिता से परामर्श करने के बाद ही निणर्य किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NIOS 10th 12th exams datesheet released: NIOS 10th 12th Exam 2020 News Updates | National Institute of Open Schooling Remaining Class 10th- 12th Board Exams From July 17 To August 13


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/36SdsxZ
https://ift.tt/1PKwoAf

मनीमाजरा: किशनगढ़ में पीएनबी बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास , सीसीटीवी में दिखे दो लोग

पूरा शहर कोरोना के खौफ से जूझ रहा है। कर्फ्यू के कारण लोग रात को घरों से नहीं निकलते हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/36LXBks
https://ift.tt/eA8V8J

फिरोजपुर: बच्चा न होने पर बहू से करते थे नफरत, जमीन हड़पने के लिए मारी गोली

थाना लक्खोके बहराम के तहत गांव मतड़ हिठाड़ में जमीन के विवाद में ससुरालियों ने गोली मारकर बहू की हत्या कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2ZLZcFA
https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन, राज्य और पैरेंट्स की सलाह के बाद जुलाई में होगा शिक्षण संस्थान खोलने पर फैसला

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जारी चौथे चरण का लॉकडाउन रविवार 31 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने तीन महीने के लॉकडाउन के बाद अब 1 जून से शुरू हो रहे लॉकडाउन 5.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस बार लॉकडाउन में कई तरह की छूट दी गई है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और अन्य शैक्षणिक संस्थान दोबारा से खोले जाएंगे। हालांकि इस बारे में गृह मंत्रालय हालात के मुताबिक जुलाई में फैसला लिया जाएगा। स्कूलों को फिर से खोलने और तारीखों के बारे में माता-पिता से परामर्श करने के बाद ही तय किया जाएगा।

फीडबैक के आधार पर होगा फैसला

केंद्र सरकार ने इस लॉकडाउन को अनलॉक-1 का नाम दिया है। इसे तीन चरणों में बांटा गया है, जिसके दूसरे चरण में स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग इंस्टिट्यूट खोले जाएंगे। इसमें राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों और पैरेंट्स की सलाह ली जाएगी। फीडबैक के आधार पर ही इन संस्थानों को फिर से खोलने का फैसला जुलाई में लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय स्कूलों को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देश और एसओपी तैयार करेगा, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और कोरोनावायरस को रोका जा सके। इससे पहले गृह मंत्रालय ने अपने पिछले आदेशों में, विभिन्न राज्य बोर्ड और CBSE को बाकी बची परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दी थी।

चरणबद्ध तरीके से खुलेगा देश

वहीं, सभी कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन लागू जारी रहेगा और सिर्फ जरूरी गतिविधियों की इजाजत होगी। हालांकि, गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी तरह की गतिविधियों की इजाजत होगी। लॉकडाउन का चरणबद्ध अंत 8 जून से धार्मिक स्थलों, होटलों, रेस्तरां आदि को फिर से खोलने की अनुमति के साथ शुरू होगा। साथ ही कुछ गतिविधियों पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए घोषित किए लॉकडाउन के बाद से सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The central government has issued a guidelines for school-colleges, after the advice of the state and parents, decision will be made to open educational institutions in July.


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2ZUnNYO
https://ift.tt/1PKwoAf

Saturday, 30 May 2020

हिसार: दो साल पहले गांव की लड़की से प्रेम विवाह करने वाले को साले ने मारी गोली

हरियाणा के हिसार जिले में झूठी शान के लिए हत्या का मामला सामने आया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3cjqyWa
https://ift.tt/eA8V8J

दवा पूछने की बात पर जूनियर डॉक्टरों ने मरीज और तीमारदार का सिर फोड़ा, वीडियो बनाने पर मोबाइल भी छीना

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के सर्जरी इमरजेंसी में रविवार को इलाज कराने पहुंचे पिता और पुत्र को जूनियर डॉक्टरों ने जमकर पीटा।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2yNcx5k
https://ift.tt/eA8V8J

खालिस्तानी समर्थक आतंकी ने पूछताछ में उगले गहरे राज, एटीएस अधिकारियों को दीं कई चौंकाने वाली जानकारी 

मेरठ में खालिस्तान मूवमेंट से जुड़े आतंकी तीरथ सिंह को यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में शनिवार सुबह मेरठ से गिरफ्तार किया

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XRo64a
https://ift.tt/eA8V8J

विधायक की बेटी साक्षी भी पति से मिलने पहुंची थाने, एसपी से कहा-सर, अजितेश को छोड़ दो...

विधायक की बेटी साक्षी के पति अजितेश और उसके दोस्त सपा नेता वैभव गंगवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। अजितेश ने शुक्रवार देर रात अपने दोस्त सपा नेता वैभव गंगवार के साथ एक बाइक सवार को सरेराह बुरी तरह पीटा था।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3erNO5Q
https://ift.tt/eA8V8J

10वीं- 12वीं की बची परीक्षाओं के बारे में सरकार ने दी जानकारी, उचित व्यवस्था के साथ कराई जाएंगी बाकी की परीक्षाएं

कोरोना और लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर राजस्थान सरकार ने अहम जानकारी दी है। सरकार ने अब 10वीं और 12वीं कक्षा की बाकी बची परीक्षाएं को कराने का निर्णय लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग को परीक्षा आयोजित करने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जारी करेगा डेटशीट

इस फैसले के बाद अब दोनों कक्षाओं की बची परीक्षाओं की तारीख के बारे में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से अधिसूचना जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स और टीचर्स को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य करने के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा और इसका सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

एग्जाम्स सेंटर्स में हो सकती है बढ़ोतरी

इसके अलावा सीएम ने आवश्यकता के अनुसार एग्जाम्स सेंटर्स की संख्या में वृद्धि का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में क्वारैंटाइन सुविधाएं संचालित की जा रही हैं, उन्हें परीक्षा से पहले प्रोटोकॉल के हिसाब से सैनिटाइज किया जाए। इस बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी उपस्थिति थे। इससे पहले CBSE, ICSE, एमपी आदि बोर्ड भी लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई परीक्षाओं के लिए डेटशीट कर चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajasthan Board 2020: Government has given information about the remaining examinations of 10th and 12th, the rest of the examinations will be conducted with proper arrangements.


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3gBpLTP
https://ift.tt/1PKwoAf

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की ओपन बुक एग्जामिनेशन की डेटशीट, एक जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

कोरोना वायरस संकट के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने ओपन बुक एग्जामिनेशन की संभावित तारीख जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की गई डेटशीट के उसके मुताबिक विद्यार्थियों को एक जुलाई से 11 जुलाई तक च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत परीक्षाएं देनी होगी।

किन विषयों की होगी परीक्षा

यूनिवर्सिटी फाइनल सेमेस्टर के केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, मैथ्स, फिजिक्स और अन्य के लिए 1 जुलाई से परीक्षाएं आयोजित कराएंगी। वहीं, अंग्रेजी, हिंदी, पॉलिटिकल, मनोविज्ञान, सोशियोलॉजी और बीए ऑनर्स के लिए परीक्षाएं 2 जुलाई से शुरू होंगी।

एडमिशन जारी किया शेड्यूल

इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख जारी कर दी है। जारी शेड्यूल के मुताबिक इन कोर्सेस के लिए 8 जून से 30 जून अप्लाय कर सकते हैं। साथ ही एंट्रेंस टेस्ट की संभावित तारीख 27 जुलाई से 10 अगस्त तक तय की गई है। यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कराया जाएगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी के मुताबिक पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे 14 अगस्त तक जारी किए जाएंगे। वहीं, पीजी छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र सितंबर, 2020 से शुरू होने की उम्मीद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delhi University released open book examination datesheet, examinations to begin from 1st of July


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2MaWO3c
https://ift.tt/1PKwoAf

मेरठ में ताबड़तोड़ मुठभेड़, इनामी समेत कई गोकश गोली लगने से घायल, देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को गोकशों की शामत आ गई। पुलिस मुठभेड़ में आठ गो-तस्करों समेत नौ को गोली मारी...

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3dv4cm9
https://ift.tt/eA8V8J

लॉकडाउन में दूसरे जिले और राज्य में फंसे स्टूडेंट्स वहीं दे सकेंगे 10-12वीं की परीक्षा, एग्जाम सेंटर में बदलाव के लिए करना होगा निवेदन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईएससी और आईसीएसई बोर्ड की बाकी बची हुई परीक्षाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए बोर्ड ने स्टूडेंट्स को राहत देते हुए अपने निवास सेथीन पर ही परीक्षा देने की छूट दी है। कोविड-19 के दौरान स्टूडेंट जिस भी जिले और राज्य में हैं, वहीं के सीआईएससीई संबद्ध स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में अपनी बाकी बची परीक्षाएं दे सकते हैं। इस बारे में बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

परीक्षा केंद्र बदलने के लिए करना होगा निवेदन

दरअसल, लॉकडाउन और कोरोना वायरस की वजह से बहुत से स्टूडेंट्स अपने राज्य, शहर और जिले में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में कई स्टूडेंट जहां उन्होंने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उस जिले और राज्य में मौजूद नहीं हैं। इसलिए अब अपनी सुविधा के हिसाब से परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए सीआईएससीई पोर्टल पर परीक्षा केंद्र बदलने का निवेदन करना होगा। परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस बात की जानकारी परिषद के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी अराथून ने दी है।

CBSE ने भी दी है छूट

इससे पहले CISCE ने बाकी बची परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर जानकारी दी थी कि 10वीं के बचे बाकी पेपर 2 जुलाई से 12 जुलाई के बीच आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 जुलाई से 14 जुलाई के बीच आयोजित होगी। वहीं, CBSE बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं कक्षा की बाकी की परिक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को इसी तरह की छूट दी है। स्टूडेंट जिन जिलों और राज्यों में हैं, वहीं के स्थानीय परीक्षा केंद्रों में अपनी शेष बची हुई परीक्षाएं दे सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र बदलने का निवेदन करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CISCE has announced that the students who have shifted to their home towns or other districts can now appear for the pendng board exams from that district.


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/36KopS3
https://ift.tt/1PKwoAf

ईंट से कुचलकर मौसी को मार डाला

दादों थाने के गांव नगला लाले में एक युवक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी मौसी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3gBuPYr
https://ift.tt/eA8V8J

लॉकडाउन में दुस्साहस..अलीगढ़ में एटीएम काटने की कोशिश

लॉकडाउन में बदमाशों ने शुक्रवार रात रामघाट रोड पर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। यहां जनकपुरी के बाहर देवेंद्रा मार्केट में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को काट ले जाने की कोशिश की गई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3gAk7RT
https://ift.tt/eA8V8J

बाहर से ताला लगा भीतर 40 कर्मचारियों से काम करवा रहा था ज्वेलर, मामला दर्ज

हिमाचल के सोलन शहर में कर्फ्यू के बीच ज्वेलर के शोरूम में काम करने पर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3clTigN
https://ift.tt/eA8V8J

रुड़की: जौरासी में 180 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा, आरोपी जंगल में फरार, चार पर केस दर्ज

गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापामारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/36QBpFV
https://ift.tt/eA8V8J

प्रेम कहानी के खौफनाक अंत का सनसनीखेज खुलासा, कातिल पिता ने कबूला जुर्म, बताई ये बड़ी वजह

यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने प्रेमी युगल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में अपनी बेटी व उसके प्रेमी की हत्या की वजह बताई है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2ZQVaLX
https://ift.tt/eA8V8J

क्वारंटीन केंद्र में घुस पीट दिया टैक्सी चालक, तीन पर केस दर्ज

हिमाचल के हमीरपुर जिले के चौडू पंचायत के क्वारंटीन केंद्र में घुसकर एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XecJnE
https://ift.tt/eA8V8J

चंबा के चुवाड़ी में बेटे ने कर दी बुजुर्ग मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल के चंबा जिले के भटियात उपमंडल के चुवाड़ी के वार्ड नंबर एक में 55 साल के बेटे ने अपनी 82 वर्षीय मां की हत्या कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2MebO05
https://ift.tt/eA8V8J

मेरठ पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, साथी फरार, तमंचा व कारतूस बरामद

मेरठ पुलिस अब कोरोना के साथ साथ अपराधियों से निपटने पर भी फोकस कर रही है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर पुलिस की भावनपुर थानाक्षेत्र में गोकशों से मुठभेड़ हो गई -

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XKy5rD
https://ift.tt/eA8V8J

चार बच्चों की मां ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में ये लिखा

हिमाचल के कांगड़ा जिले के खनियारा में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2AmQZNk
https://ift.tt/eA8V8J

10वीं- 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी, 70.03% स्टूडेंट्स ने पाई सफलता, 10वीं में 98.33 फीसदी अंकों के साथ अभि चक्रवर्ती बने टॉपर

नागालैंड बोर्ड (NBSE) 10वीं- 12वीं परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए हैं। इस साल दोनों क्लासेस में 70.03% छात्र पास हुए हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 22,393 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं 12वीं में 15,461 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 10वीं कक्षा में 98.33 फीसदी अंकों के साथ अभि चक्रवर्ती ने टॉप किया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट nbsenagaland.com पर अपना रिजल्टचेक कर सकते हैं। इसके अलावा अपना परिणाम एसएमएस या ईमेल के जरिए भी पा सकते हैं।

4 मार्च को समाप्त हुई परीक्षा

10वीं में टॉप करने वाले अभि चक्रवर्ती दीमापुर के रहने वाले हैं। वह होली क्रॉस हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र हैं। इस साल नागालैंड बोर्ड के 10वीं में 30,677 स्टूडेंट्स ने सफलता पाई है। इनमें से 2,140 सरकारी, जबकि 12, 857 स्टूडेंट्स निजी स्कूलों के हैं। बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त हुई थीं। बीते शुक्रवार को NBSE के चेयरमैन ने बताया था कि, "परिणाम 30 मई को जारी किए जाएंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbsenagaland.com. पर जाएं।
  • अब 'HSLC and HSSLC Result 2020' पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर आदि सभी जरूरी जानकारियां भर सबमिट करें।

एसएमएस के जरिए देखें नतीजे

कक्षा 10वीं के लिए छात्रों

RESULT NBSE10 ROLL NUMBER लिखकर 56070 पर मैसेज करें।

कक्षा 12वीं के लिए

RESULT NBSE12 ROLL NUMBER लिखकर 56070 पर मैसेज करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nagaland Board 10th 12th result declared:Nagaland Board 10th 12th Results 2020 News Updates | Nagaland Board 10th topper name, click here for details, Abhi Chakravarthy Nagaland 10th topper


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3ciUu4A
https://ift.tt/1PKwoAf

कोरोना काल में घर बैठे स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप ऑफर कर रहा डीयू, 12 जून तक करें अप्लाय

कोरोना के दौरान जारी लॉकडाउन को कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद होने की वजह से स्टूडेंट्स अपने-अपने घरों में कैद है। ऐसे में घर बैठें स्डूटेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर्नशिप का मौका दे रही है। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल, 'इंटर्नशाला' की ओर से दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 जून या उससे पहले internshala.com पर इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

1 से 3 महीने तक की इंटर्नशिप उपलब्ध

खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी तरह से फ्री है। छात्र मैनेजमेंट, मीडिया,लॉ, डिजाइन आदि में अपनी इंटर्नशिप की फील्ड का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा वह 1 से 3 महीने तक इंटर्नशिप चुन सकते हैं। इस इंटर्नशिप में छात्रों को 6000 से ज्यादा सैलरी भी दी जाएगी। इसी के साथ सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय की इस इंटर्नशिप के लिए अंडरग्रेजुएट (यूजी) और पोस्टग्रेजुएट (पीजी) स्टूडेंट्स अप्लाय कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाय

  • सबसे पहले डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in में जाएं।
  • 'Work from home internships-Central placement cell link' पर क्लिक करें।
  • अब https://internshala.com/internships/work-from-home-jobs लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने इंट्रेस्ट की फील्ड का का फॉर्म भर कर सबमिट करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DU is offering internship at home to the students during Corona period, apply till 12 June


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2XjbFPv
https://ift.tt/1PKwoAf

मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुरः शिक्षा का शानदार माहौल

एक बेहतर शिक्षा की नींव ही बच्चों के भविष्य की दिशा निर्धारित करती है यही कारण है कि हर माता पिता ये चाहते हैं कि उनके बच्चों की शिक्षा एक बेहतर स्कूल और यूनिवर्सिटी से हो।ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर संस्‍थान अच्छा हो तो पढ़ाई करने का मकसद पूरा हो जाता है। बच्चों के भविष्य के लिए उनके अभिभावकों के साथ- साथ कई यूनिवर्सिटी ऐसी भी हैं जो अपने स्तर पर ही विभिन्न पाठ्यक्रमों और सुविधाओं के माध्यम से बच्चों के करियर की राह को आसान बनाते हुए आ रहे हैं।

इस तरह की कुछ बेहतर यूनिवर्सिटी में से एक मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर भी है जिसकी स्थापना 2011 में की गयी थी। ये यूनिवर्सिटी जयपुर के आउटस्कर्ट में 122 एकड़ में फैली हुई है।

एक मल्टी-डिसिपलिनरी विश्वविद्यालय के रूप में MUJ इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फैशन डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन, फाइन आर्ट्स, हॉस्पिटैलिटी, ह्यूमैनिटीज, जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन, बेसिक साइंसेस ,लॉ, बिजनेस एंड कॉमर्स, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, होटल मैनेजमेंट और सोशल साइंसेस विषयो पर यूजी, पीजी और डॉक्टोरल स्तरों पर करियर-उन्मुख पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

आइये जानते हैं कि मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में ऐसा क्या खास है जो इसे अन्य यूनिवर्सिटी से बेहतर बनाने में मदद करती है।

शिक्षा प्रदान करने की रुपरेखा है अलग

यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम की रुपरेखा छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों व उद्योग और शैक्षणिक विशेषज्ञ से मिले फीडबैक के आधार पर विभिन्न विषयों के बोर्ड ऑफ स्टडीज से अप्रूवल के बाद तैयार की जाती है।

इसके साथ ही विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम को समय और जरुरत के हिसाब से बदला भी जाता है, पाठ्यक्रम को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है जिसमें वैचारिक व व्याव‌हारिक शिक्षा के साथ रोजगार केंद्रित पाठ्यक्रम का भी समावेश हो।

विश्वविद्यालय ने Choice Based Credit System (CBCS) प्रणाली को अपनाया है और छात्रों को प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने के लिए क्रेडिट एक्सचेंज प्रोग्राम प्रदान करता हैं।छात्रों को कई ऐच्छिक विषयों के लिए पंजीकरण करने की अनुमति है, और विभिन्न विषयों से वैकल्पिक विषयों चुनने के विकल्प हैं। नियमित रूप से छात्रों को संबोधित करने और उन्हें पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण औद्योगिक परिप्रेक्ष्य देने के लिए उद्योगों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाता है। यहां का माहौल छात्रों को हर स्तर पर चुनौती के लिए तैयार करता है।

राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर कौशल प्रशिक्षण

MUJ ने छात्रों को वैश्विक स्तर पर नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों व विभिन्न कंपनीज़ के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। विश्वविद्यालय ने एक एंटरप्रिन्योर सेल की स्थापना की है और स्टार्ट-अप के लिये सहायता प्रदान करता है। विश्वविद्यालय ने अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की है जो कि NITI AYOG द्वारा वितीय रूप से फंडेड है। राजस्थान सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने विश्वविद्यालय को सेंटर फ़ॉर एक्सीलेंस के रूप में स्वीकार किया है और इसे तकनीकी और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में नामित किया है। विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 48 स्टार्ट अप शुरू किए जा चुके हैं, जिनमें से कई स्टार्ट अप को निजी और सार्वजनिक फंड भी प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, MUJ ने छात्रों को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने और उनकी रोजगार क्षमता में सुधार के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के साथ समझौता किया हैं।

छात्रों के अनुकूल यूनिवर्सिटी का वातावरण

मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में छात्रों को अच्छी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. इन सुविधाओं को छात्रों की शिक्षा की जरूरत के हिसाब से प्रदान किया जाता है जैसे आईसीटी और वाई-फाई से युक्त कक्षाएं, प्रयोगशालाओं के लिए अत्याधुनिक उपकरण, आर्कीटेक्चर स्टूडियो, फाइनआर्ट मीडिया लैब, लैंग्वेज लैब की उपलब्धता आदि।यहाँ छात्रों के लिए 7000 से भी ज्यादा लैपटॉप / कंप्यूटर उपलब्ध हैं और सुपरकम्यूटिंग सुविधाएं जैसे कि PARAM-SHAVAK भी शामिल हैं। यहां की कुछ प्रयोगशालाओं को C-DAC,बॉश, Siemens, Rexroth जैसे कॉरपोरेट्स के सहयोग से बनाया गया है। विश्वविद्यालय परिसर वातानुकूलित है तथा सौर ऊर्जा से बनी बिजली का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है. इसके साथ ही छात्रों कि सुरक्षा को देखते हुए यहाँ पूरे परिसर में सीसीटीवी भी लगाये गए हैं।

बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए छात्रों के लिए यहाँ इनडोर और आउटडोर खेल मैदान है. इसके अलावा यहाँ दो मल्टीमीडिया ए.सी. सभागार और एक एम्फीथिएटर भी बनाया गया है।

बेहतर प्लेसमेंट और करियर विकल्प

यहां एक प्लेसमेंट सेल को भी स्‍थापित किया गया है जो छात्रों को समय पर प्लेसमेंट प्राप्त करने में मदद करता है। ज्यादातर छात्रों को यहां पढ़ाई खत्म करने के साथ ही नौकरी मिल जाती है। जबकि 20 फीसदी छात्र नौकरी की जगह उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो जाते हैं। हर साल की तरह सन 2019-20 में यहां के छात्रों को बढ़िया पैकेज ऑफर किया गया है जिसके तहत उच्चतम और औसत पैकेज क्रमशः 42 लाख रुपये और 6.02 लाख रुपये सालाना ऑफर हुआ । फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 27 कंपनियों ने प्लेसमेंट के लिए परिसर में दौरा किया। बीते कुछ सालों से मिल रहे योग्य उम्मीदवारों के चलते कंपनियों का भरोसा यूनिवर्सिटी के छात्रों पर बढ़ रहा है जिसके चलते यहां के छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट, डेल, एक्सेंचर, कैपजेमिनी, फिलिप्स, माइंडट्री, एचपीई, टीसीएस, इन्फोसिस, जेडएस एसोसिएट्स, जैसे प्रमुख रिक्रूटर्स से गुणवत्ता वाले जॉब ऑफर मिले हैं | SAP लैब्स, एरिक्सन, महिंद्रा एंड महिंद्रा,ब्रेसलकोन , टाटा पॉवर, केदेंस, सिनोप्सिस, यामाहा, ओएसिस इन्वेस्टमेंट(दुबई) जैसी कंपनियां यहां विजिट कर चुकी हैं। यहां के छात्र दुनिया की कई कंपनियों में बढ़िया पदों पर कार्यरत हैं।

छात्रों के उभरते कौशल को छात्रवृत्ति व वित्तीय सहायता

मेधावी छात्रों व शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम छात्रों के कौशल और लगन को बढ़ावा देते हुए मनीपाल यूनिवर्सिटी द्वारा हर साल छात्रों को लगभग 3 करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जात है। जिससे छात्रों के परिश्रम को एक नयी उम्मीद मिलती है और अगर वो छात्र गरीब भी हो तो वित्तीय आभाव में उसकी पढ़ाई में भी कमी नहीं आती।

अप्रूवल एंड एक्रेडेशन

  • विश्वविद्यालय UGC द्वारा मान्यता प्राप्त ।

  • NAAC द्वारा 3.28 के स्कोर के साथ A+ Grade ।

  • BTech* प्रोग्राम्स AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त ।

  • BA-LLB और LLB प्रोग्राम्स Bar Council of India (BCI) द्वारा मान्यता प्राप्त

  • BArch प्रोग्राम Council of Architecture (COA) द्वारा मान्यता प्राप्त |

*Data Science & Engineering - Applied

अगर आप भी अपने भविष्य को कामयाबी के शिखर पर पहुँचाना चाहते हैं तो पढाई के लिए शिक्षा संस्थान को चुनते समय कुछ विशेष बातों को ध्यान जरुर दें. जहाँ उच्च शिक्षा प्रणाली के साथ मौलिक ज्ञान, बेहतर प्लेसमेंट, पढाई का सही वातावरण भी हो. इसके साथ ही संस्थान का मान्यता प्राप्त होना भी जरुरी है ताकि अगर आप अपने भविष्य में विदेश में पढाई या नौकरी करने का मन बनाएं तो वो संस्थान आपका पुर्णतः सहयोग कर सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Manipal University Jaipur: Great atmosphere of education


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3ezrVBG
https://ift.tt/1PKwoAf

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड ने तैयार की रोबोटिक बांह, डॉक्टर की जगह खुद कलेक्ट करेगा कोविड-19 के सैंपल

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस के साथ ही कोरोना की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन का काम भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड के एक इंवेंशन के जरिए यह काम और भी आसान और सुरक्षित हो सकता है। इस इन्वेंशन के बाद मैनुअल स्वैब कलेक्शन, जिसमें शारीरिक संपर्क के जरिए सैंपल जमा किए जाते है, से अब निजात मिल सकती है।

एंड्रॉयड ऐप से होता है कंट्रोल

दरअसल, इंस्टीट्यूट ने एक रोबोटिक आर्म (बांह) तैयार की है, जो खुद ही मरीजों के सैंपल कलेक्ट कर सकता है। 180 डिग्री रोटेशन के साथ इस रोबोट बांह की पकड़ कम से कम 1 मीटर तक बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा इस कृत्रिम बांह और उसके संचालन की गति को एंड्रॉयड ऐप के जरिए आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इस रोबोट को आईआईएम कोझिकोड में एक इनक्यूबेटेड स्टार्टअप ispAgro द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है, जो कि ड्रोन और रोबोटिक टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है।

शिक्षा मंत्री ने की सराहना

इंस्टिट्यूट की इस उपलब्धि को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी सराहा है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आईआईएम कोझिकोड के इनक्यूबेट स्टार्टअप ने कोविड-19 स्वैब कलेक्शन रोबोट तैयार किया है, जो पहले से और ज्यादा तेजी और सुरक्षा के साथ नमूने कलेक्ट कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Institute of Management, Kozhikode developed robotic arm, can collect covid-19 swab instead of doctor


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2zM5BWx
https://ift.tt/1PKwoAf

यूपी: तांत्रिक ने हाईस्कूल के छात्र की चढाई बलि, मारकर भूसे में दबा दिया था शव, देखें तस्वीरें

कानपुर में बिठूर के पेम नगर में छात्र गोविंद दिवाकर (16) की बलि चढ़ने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों ने रात भर छात्र को बेहोश रखा। शुक्रवार तड़के उसको मारा और झोपड़ी के पास भूसे के ढेर में शव को दबा दिया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/36N6Hh4
https://ift.tt/eA8V8J

सीए कैंडिडेट्स के लिए ओपन होगी करेक्शन विंडो, 7 जून से एग्जाम सेंटर में बदलाव कर सकेंगे स्टूडेंट्स

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA परीक्षा के स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम सेंटर में बदलाव करने के लिए करेक्शन विंडो दोबारा ओपन करने जा रहा है। ऑनलाइन करेक्शन करने के लिए विंडो 7 जून को सुबह 11 बजे से खुलेगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icai.org के माध्यम से बदलाव कर सकते हैं। यह विंडो सिर्फ दो दिन यानी 9 जून, 2020 तक ओपन रहेगी। उसके बाद लिंक विंडो बंद हो जाएगी।

29 जुलाई से 16 अगस्त तक आयोजित होगी परीक्षा

आईसीएआई सीए परीक्षा 29 जुलाई से 16 अगस्त तक आयोजित करेगा। इससे पहले यह परीक्षा मई और फिर जून और जुलाईमें आयोजित होने वाली थी, इसे बाद में स्थगित कर दिया गया। फाउंडेशन कोर्स न्यू स्कीम की परीक्षाएं 7, 9, 11 और 14 अगस्त को होंगी। जबकि इंटरमीडिएट (आईपीसी कोर्स) एग्जामिनेशन ओल्ड स्कीम ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2, 4 और 6 अगस्त, ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10 और 13 अगस्त को आयोजित होंगी।

ये है परीक्षा की तारीख

इसी तरह से आईपीसी (न्यू स्कीम) की ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त और 6 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10, 13 और 16 अगस्त को होंगी। फाइनल कोर्स (ओल्ड स्कीम और न्यू स्कीम) ग्रुप-1 की परीक्षाएं 29 जुलाई, 31 जुलाई, 3 और 5 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 7, 9, 11 और 14 अगस्त को होंगी। वहीं, इंटरनेशनल ट्रेड लॉ एंड वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन पार्ट-1 के ग्रुप-ए की परीक्षाएं 30 जुलाई और 2 अगस्त को जबकि ग्रुप-बी की परीक्षाएं 4 और 6 अगस्त को होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ICAI will open correction window for CA candidates, students will be able to change exam center from June 7


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Xgr82M
https://ift.tt/1PKwoAf

Friday, 29 May 2020

पीछा कर रहे सिपाहियों की बाइक को टक्कर मार भाग निकले लुटेरे

शुक्रवार की दोपहर मथुरा के नौहझील क्षेत्र में लूटकर भाग रहे लुटेरों का मथुरा बार्डर के समीप से पीछा कर सिपाहियों की बाइक पर लुटेरों ने टक्कर मारी और भाग निकले।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/36JLrZC
https://ift.tt/eA8V8J

हरियाणा के पूर्व मंत्री के साथ आई पुलिस ने किसानों पर की फायरिंग

यूपी-हरियाणा सीमा विवाद एक बार फिर गरमा गया। हरियाणा में कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री के साथ जमीन पर कब्जा कराने पहुंची हरियाणा पुलिस और पूर्व मंत्री के लाव लश्कर ने किसानों पर फायरिंग कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3c91ocM
https://ift.tt/eA8V8J

लूट व हत्या में वांछित दस हजार का इनामी गिरफ्तार 

लूट व हत्या की वारदात में वांछित दस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3cjcwUq
https://ift.tt/eA8V8J

रुड़की: शनिदेव मंदिर के एक कमरे में मिला पुजारी का शव, साधु-संतों का लगा जमावड़ा, हत्या की आशंका

रुड़की के सुल्तानपुर में शनिदेव मंदिर के पुजारी एक कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिले। सूचना मिलते ही आसपास के संत और पुलिस मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में हरिद्वार ग्रामीण के विधायक यतीश्वरानंद भी मौके पर पहुंचे और पुजारी की हत्या की आशंका जताई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3exd8Y9
https://ift.tt/eA8V8J

सचिवालय सैनिटाइजर खरीद मामले में अधीक्षक निलंबित

राज्य सचिवालय में तय रेट से महंगे दाम पर सैनिटाइज बेचने के मामले में हिमाचल सरकार ने सचिवालय के अधीक्षक को निलंबित कर दिया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ewKCFW
https://ift.tt/eA8V8J

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की छवि को धूमिल करने के आरोप में चार पर केस दर्ज

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने निजी संस्था के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3dazaj4
https://ift.tt/eA8V8J

लिव इन में रह रही सहेली के प्रेमी से बढ़ी नजदीकियां, फिर दोनों ने ऐसे किया दोस्ती और प्यार के रिश्ते का खौफनाक अंत

हरिद्वार में लिव इन रिलेशन में रह रही मध्यप्रदेश की युवती के कत्ल के आरोप में फरार चल रही उसकी सहेली आखिरकार सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़ गई, जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी अभी भी फरार चल रहा है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XLaOWA
https://ift.tt/eA8V8J

अंजान व्यक्ति के कॉल से रेलवे में हड़कंप, फोन पर मांग रहा है बैंक खाते का डिटेल

रेलवे में एक अंजान व्यक्ति के कॉल ने अफसरों की नींद उड़ा दी है। वह व्यक्ति खुद को कार्मिक विभाग या लेखा विभाग अधिकारी तो कभी सुपरवाइजर बताकर विभाग की इधर-उधर की बातें करता है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2zHkLwj
https://ift.tt/eA8V8J

कांगड़ा: ठेके से नकदी समेत 50 पेटी शराब चोरी

हिमाचल के कांगड़ा जिले के विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत वासा (गलुआ) पंचायत में देर रात को शराब ठेके में चोरी होने का मामला सामने आया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XF49ND
https://ift.tt/eA8V8J

रोहडू में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू के तहत छुपाड़ी में युवकों ने मारपीट के दौरान एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवकों में किसी बात को लेकर पहले नोकझोंक हुई, जो मारपीट में बदल गई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2TNXYWk
https://ift.tt/eA8V8J

खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, छोटे भाई और भतीजे ने पीट-पीटकर बुजुर्ग को मार डाला

अमलोह के गांव माजरा मन्ना सिंह वाला में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3eAs6wB
https://ift.tt/eA8V8J

मोगा: सरकारी स्कूल में दाखिल हुए चोर, चौकीदार ने किया विरोध तो कर दी निर्मम हत्या

शुक्रवार की सुबह लोगों ने स्कूल में चौकीदार का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। थाना मेहना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2B8XIuB
https://ift.tt/eA8V8J

गुरुग्रामः कार सवार युवक पर दर्जनभर लोगों ने चलाई गोलियां, मौके पर मौत

गुरुग्राम के ज्योति पार्क में क्रेटा सवार युवक को करीब एक दर्जन हमलावरों ने गोलियों से भूना, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्योति पार्क निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/36EtBH8
https://ift.tt/eA8V8J

मोहालीः नाका देखकर वापस मोड़ने लगे थे कार, पुलिस ने होशियारी दिखाकर दबोचे तीन तस्कर

पुलिस ने तीन कार सवार लोगों को 90 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2TS12Rp
https://ift.tt/eA8V8J

दिल्लीः घर के बाहर खड़ी थी गौतम गंभीर के पिता की एसयूवी, हुई चोरी

पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर के पिता की एसयूवी मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XAS5Nu
https://ift.tt/eA8V8J

लखनऊः किराये के कमरे में मिला नर्स का शव, रिश्तेदार युवक पर हत्या का आरोप

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी कॉलोनी सेक्टर-बी में किराए के मकान में रहने वाली स्टाफ नर्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XFmVoe
https://ift.tt/eA8V8J

इंटौजाः अवैध संबंध की रंजिश में दो पक्ष भिड़े, एक की मौत, नौ घायल

इटौंजा में ग्राम पंचायत गोधना के मजरा नारायणपुर में विवाहिता के अवैध संबंध को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों में मारपीट के दौरान बचाव करने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ जख्मी हो गए।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ey0XtU
https://ift.tt/eA8V8J

मध्यभारत में एक साल में सर्वाधिक इंटरनेशनल प्लेसमेंट करने वाली यूनिवर्सिटी बनीं रेनेसां

बेस्ट टीचिंग मैथड, रेग्यूलर इंटेसिव क्लास रूम स्टडी और ट्रेनिंग किस तरह से छात्रों के भविष्य को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं इसका उदाहरण रेनेसां यूनिवर्सिटी ने प्रस्तुत किया, जब उसके पीजीडीएम स्टूडेंट्स ने सर्वाधिक इंटरनेशनल प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया।

अपनी इनोवेटिव सोच, प्रैक्टिकल लर्निंग और बेस्ट प्लेसमेंट ट्रेनिंग के चलते रेनेसां यूनिवर्सिटी मंदी के कठिन दौर में भी अपने छात्रों को इंटरनेशनल डिमांड के अनुसार प्रिपेयर और ट्रेंड करके इंटरनेशनल कंपनियों में प्लेस करवाने का कीर्तिमान रच रही है।

एक चर्चा में रेनेसां यूनिवर्सिटी के चांसलर विख्यात शिक्षाविद् स्वप्निल कोठारी ने बताया कि टॉप वर्ल्ड क्लास कंपनीज जैसे – अलफुतैम ग्रुप, जेडीवी ग्रुप, गरगाश ग्रुप, डब्ल्यू जे. टॉवेल ग्रुप और विलिस टॉवर ग्रुप जैसी इंटरनेशनल कंपनियों में जिनके कि पैरामीटर्स बहुत उच्च और विशिष्ठ होते हैं , रेनेसां यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट में बाजी मारी और यह रेग्यूलर क्लासेस से इंटेसिव सब्जेक्ट स्टडी, कम्युनिकेशन स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट के पहले इंटेंस प्लेसमेंट ट्रेनिंग औऱ मॉक इंटरव्यूज के द्वारा संभव हुआ।

दुबई से इंदौर के लिए शुरू हुई डायरेक्ट फ्लाइट्स ने भी इंटरनेशनल प्लेसमेंट्स में अहम भूमिका निभाई । इसके चलते यूएई से नियोक्ताओं का सीधे इंदौर आना सहज -सरल हुआ और रेनेसां में उनके द्वारा रेगुलर प्लेसमेंट ड्राइव करना आसान हो गया है।

रेनेसां कैंपस में आयोजित प्लेसमेंट अभियान में इन कंपनियों के प्लेसमेंट ऑफिसर औऱ अथॉरीटिज ने कई लेवल की सिलेक्शन प्रोसेस के बाद रेनेसां यूनिवर्सिटी के 90 स्टूडेंट्स को 10 से 15 लाख रुपए के पैकेज पर प्लेस किया। इसमें शिवानी राठौर, अमन समैय्या, गौरव लाड, तोशी विजयवर्गीय, गौरव यादव, मोहम्मद अनस खान, सिद्धार्थ छाबड़ा, पार्थ जैन और सार्थक मलय्या जैसे 90 छात्रों दुबई, दोहा और फ़ॉरेन की अन्य कमर्शियल सीटीज में प्लेस होकर अपने देश, फैमिली और रेनेसां यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि यूएई में फाइनेंस,डिजिटल मार्केटिंग और जनरल इनशुरेन्स सेक्टर्स में पेशेवरों की बहुत मांग है। रेनेसां इस अंतर्राष्ट्रीय डिमांड को समझते हुए अपने छात्रों को इस पर फोकस करता है।

इनमें से कुछ छात्रों से चर्चा करने पर उन्होंने इसके लिए रेनेसां यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री स्वप्निल कोठारी, प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के ट्रेनर्स और फैकल्टी को क्रेडिट देते हुए थैंक यू कहा, जिनके गाइडेंस के चलते उनका विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में वहाँ रहकर काम करने का सपना पूरा हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Renaissance became the highest international placement university in a year in Madhya Pradesh


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2MaOGzO
https://ift.tt/1PKwoAf

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया विभिन्न कोर्सेस के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस का शेड्यूल, 8 जून से 30 जून तक कर अप्लाय

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख जारी कर दी हैंं। जारी शेड्यूल के मुताबिक इन कोर्सेस के लिए 8 जून से 30 जून अप्लाय कर सकते हैं। साथ ही एंट्रेस टेस्ट की संभावित तारीख 27 जुलाई से 10 अगस्त तक तय की गई हैं। यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेस टेस्ट आयोजन नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी का तरफ से कराया जाएगा।

सितंबर से शुरू हो सकता है नया सत्र

हालांकि विश्वविद्यालय की तरफ से जारी की गई तारीखों को देश में कोरोना वायरस संक्रमण की उच्च संख्या को देखते हुए अस्थायी रूप से बनाया गया है। विभिन्न कोर्सेस के लिए होने वाले आवेदन 8 जून सुबह 10 से शुरू होकर 20 जून, शाम 5 बजे तक जारी रहेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी के मुताबिक पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे 14 अगस्त तक जारी किए जाएंगे। वहीं, पीजी छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र सितंबर, 2020 से शुरू होने की उम्मीद है।

एडमिशन प्रोसेस शुरू होने की संभावित तारीख

कोर्स रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि परीक्षा की तारीख
यूजी(मेरिट के आधार) 08 जून, 2020 30 जून 2020 -
यूजी(प्रवेश परीक्षा के आधार) 08 जून 30 जून 2020 27 जुलाई, 2020 से 10 अगस्त, 2020
पीजी (एंट्रेंस/ मेरिट के आधार पर) 08 जून, 2020 30 जून 2020 27 जुलाई, 2020 से 10 अगस्त, 2020
एमफिल/ पीएचडी 08 जून, 2020 30 जून 2020 27 जुलाई, 2020 से 10 अगस्त, 2020



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delhi University released application process and exam schedule for various courses, apply from 8 June to 30 June


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2TNqmIe
https://ift.tt/1PKwoAf

जुलाई में होंगे फाइनल ईयर के एग्जाम्स, पिछले सेमेस्टर के रिजल्ट के आधार पर पास होंगे फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक के जरिए 45,000 उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ लाइव संवाद किया। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न कॉलेजों के टीचर्स और प्रोफेसरों के सवालों के जवाब भी दिए। वेबिनार के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कई अहम घोषणाएं भी की हैं। मंत्री ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

फर्स्ट- सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स को प्रमोशन

उन्होंने बताया कि कॉलेज के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं जुलाई के महीने में आयोजित की जाएंगी। साथ ही परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा कि अगर जुलाई तक कोरोनावायरस के कारण बने हालातों में सुधार ना होने की वजह से परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई होती हैं, तो बाद में परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। वहीं, पहले और दूसरे ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं नहीं होंगी। फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को उनके पिछले एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर पास किया जाएगा। जबकि सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स 50 फीसदी इंटरनल मार्क्स और 50 फीसदी पिछले सेमेस्टर के रिजल्ट के आधार पर पास होंगे।

निवासस्थान पर दे सकेंगे एग्जाम

इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कई बार लाइव आकर स्टूडेंट्स और टीचर्स से बात कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स और टीचर्स के कई सवालों के जवाब भी दिए। साथ ही कई अहम परीक्षाएं की तारीखों का भी ऐलान किया। कोरोनावायरस की वजह से सिर्फ कारोबार ही नहीं शिक्षा पर भी काफी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ऐसे में मंत्री लगातार स्टूडेंट्स के हित में अहम फैसले ले रहे हैं। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि जो स्टूडेंट्स लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्य या जिलों में चले गए हैं, वे वहीं रहकर अपनी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं दे सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Final year exams will be held in July, first and second year students will pass based on last semester results


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2XAhyXm
https://ift.tt/1PKwoAf

यूपी: युवक ने डंडे से पीट-पीटकर दादा को मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश जारी

यूपी में बिजनौर जिले के सादकपुर गांव में एक युवक ने अपने दादा की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2TMl5Az
https://ift.tt/eA8V8J

Thursday, 28 May 2020

मई से जुलाई के बीच होनी वाली IND-SAT की परीक्षा स्थगित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

देशभर में कोरोना की वजह से बने हालातों के मद्देनजर अब IND-SAT की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी साझा की है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि 30 मई से जुलाई के बीच होने वाली IND-SAT परीक्षा को मौजूदा हालात को देखते हुए स्थगित किया जा रहा है। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

नई तारीखों का ऐलान जल्द

अपने ट्वीट में मानव संसाधन मंत्री ने बताया कि दुनियाभर में कोरोना संकटकाल से बने हालातों और कई अंतरराष्ट्रीरीय स्टूडेंट्स की तरफ से किए गए अनुरोध के बाद IND-SAT की परीक्षा को निरस्त करनेे का फैसला लिया गया है। यह परीक्षा देशभर में 30 मई से जुलाई के बीच आयोजित कि जानी थी। फिलहाल परीक्षा की नई तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है। मंत्री ने कहा है कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ind-SAT exam scheduled between May and July is postponed, Union Education Minister informrd through twitter, new dates will be released soon


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2yH2D59
https://ift.tt/1PKwoAf

गढ़शंकर में महिला सरपंच ने जहर निगलकर जान दी, बटाला में विवाहिता फंदे पर झूली

गढ़शंकर के गांव मैरा की महिला सरपंच ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2TOoxuz
https://ift.tt/eA8V8J

आठ माह की गर्भवती को जबरन जहर खिलाकर मार डाला, पति, सास और जेठ पर केस दर्ज

आरोप है कि तीनों ने जबरन जहर खिलाकर लखविंदर कौर को मारा है। जो करीब आठ महीने की गर्भवती भी थी। 

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3c5lPr2
https://ift.tt/eA8V8J

पाकिस्तान का महिमा मंडन करने वाली शिक्षिका ने मांगी माफी, कहा- अब नहीं होगी गलती

इंटरनेट से कॉपी करके ही ग्रुप पर डाला उदाहरण

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XB8zFu
https://ift.tt/eA8V8J

पूर्वांचल में नक्सली के पांव पसारने की आशंका, एटीएस ने मांगी रिपोर्ट

एक बार फिर पूर्वांचल में नक्सली गतिविधियों के पांव पासारने की खुफिया रिपोर्ट है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2M8ByuI
https://ift.tt/eA8V8J

अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, एक की मौत, मौके पहुंचे पुलिस अधिकारी

मेरठ के मुंडाली में अवैध खनन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। इस दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3etlz6N
https://ift.tt/eA8V8J

पानी के लिए फसाद, मारपीट में आठ जख्मी

गांधी पार्क थाना क्षेत्र के अचलताल स्थित वाल्मीकि बस्ती में बृहस्पतिवार को सरकारी सबमर्सिबल से पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3dbcO0X
https://ift.tt/eA8V8J

सपा नेता पर छेड़खानी और तेजाब से झुलसाने की धमकी का आरोप

थाना गांधी पार्क क्षेत्र के एटा चुंगी की एक छात्रा संग उसके पड़ोसी सपा नेता पर छेड़खानी का आरोप लगा है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2B8jpel
https://ift.tt/eA8V8J

खुलेआम रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित

थाना गोंडा की नगला बिरखू चौकी पर तैनात एसआई राजकुमार का खुल्लम-खुल्ला रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3gxHeg0
https://ift.tt/eA8V8J

शांतिकुंज दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर दर्ज किए पीड़िता के बयान, हरिद्वार कोर्ट में पेश करने की तैयारी

छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म के आरोपों में फंसे हरिद्वार के शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या के प्रकरण में पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। पुलिस टीम ने दिल्ली में पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2ZWLqjF
https://ift.tt/eA8V8J

खन्ना: शराब देने से किया इंकार तो कर्मचारी की कर दी पिटाई, मौत, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के खन्ना में पिटाई के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2zDIKfR
https://ift.tt/eA8V8J

लड़की से मिलने गए युवक की पिटाई के बाद सिर मुंडवाया, वीडिया हुआ वायरल

सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में एक लड़की से मिलने गए एक युवक की पिटाई और सिर मुंडवाने का वीडियो वायरल हुआ है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2Aihq6G
https://ift.tt/eA8V8J

अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार, दो बार में 11 किलो हेरोइन पकड़ी, राशन के थैले में छिपा रखा था

पाकिस्तान के तस्करों से व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क कर हेरोइन की खेप मंगवाने वाले एक आरोपी को एसटीएफ  ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2X77Rka
https://ift.tt/eA8V8J

हरिद्वार: स्क्रैप गोदाम में घुसकर चौकीदार की हत्या, लोहे की रॉड और ईंट से सिर पर किए कई वार

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कलां में स्क्रैप के गोदाम में घुसकर चौकीदार की नृशंस हत्या कर दी गई।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2M46psj
https://ift.tt/eA8V8J

रुड़की: बेटी के जन्म से नाराज सास-ससुर ने बहू से की मारपीट, शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

घर में बेटी का जन्म होने से नाराज सास-ससुर ने अपनी पुत्रवधु को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2ZI7HBu
https://ift.tt/eA8V8J

दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, फट गया सिर, कार्रवाई न होने पर हंगामा

मलिहाबाद क्षेत्र के रामपुर गांव में जानवर चरा रहे गांव के रविप्रकाश पुत्र महावीर को गांव के दबंगों ने पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। लहूलुहान हालत में परिजनों के साथ थाने पहुंचे युवक ने तहरीर दी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2zuZEgR
https://ift.tt/eA8V8J

जंगल में मिला किशोरी का शव, अंतिम संस्कार में लॉकडाउन का उल्लंघन, केस दर्ज

नगराम में कमालपुर बिचलिका गांव के जंगल में बीते मंगलवार रात एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही बुधवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3gwMVuE
https://ift.tt/eA8V8J

नर्सिंग छात्रा समेत पांच लोगों ने फांसी लगा दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

लखनऊ में नर्सिंग छात्रा समेत पांच लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा देहरादून के एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही थी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2zCfeHn
https://ift.tt/eA8V8J

अनंतनागः गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच के आदेश, सीएमओ ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल (एमसीएचसी) की लापरवाही से दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक गर्भवती की मौत मंगलवार की रात हुई। उसे कोरोना न होने के बावजूद उसे बिजबहेरा स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया गया था।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2ZHLZxu
https://ift.tt/eA8V8J

महामारी के दौर में वित्तीय संकट से जूझ रही ब्रिटेन की सबसे अमीर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, सरकार से की सहायता की सिफारिश

ब्रिटेन के सबसे बड़े और अमीर उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पर भी कोरोना महामारी का असर देखने को मिल रहा है। दरअसल यूनिवर्सिटी महामारी के चलते वित्तीय संकट से जूझ रही है, जिसके बाद अब यूनिवर्सिटी ने सरकार से वित्तीय सहायता की सिफारिश की है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर स्टीफन टूप ने महामारी की वजह से संस्था को करोड़ों पाउंड का नुकसान होने की आशंका जताई है। इस बारे में उन्होंने सभी कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को एक ईमेल में बताया कि वेतन रुकने और कटौती जैसी स्थिति से बचने के लिए वह सरकार से सहायता की उम्मीद कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स की संख्या में आई गिरावट

उन्होंने यह भी बताया कि अगला शैक्षणिक साल यूनिवर्सिटी के लिए तनावपूर्ण रह सकता है। दरअसल, महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स की संख्या में आई गिरावट की वजह से विश्वविद्यालय को यह वित्तीय संकट झेलना पड़ रहा है। अपने ईमेल में प्रोफेसर टूप ने यह भी लिखा कि हमेशा की तरह व्यापार में तेजी आने पर मंदी खुद खत्म होने के बाद भी कॉलेजिएट यूनिवर्सिटी को कई सैकड़ों मिलियन पाउंड की कमी हो सकती है। ऐसे में लंबे समय तक चलने वाली आर्थिक मंदी की वजह से विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण बदलावों की आवश्यकता होगी।

इस सालऑनलाइन लेक्चरर्स लेगी यूनिवर्सिटी

पिछले हफ्ते ही यूनिवर्सिटी ने इस पूरे वर्ष ऑनलाइन लेक्चरर्स आयोजित करने का फैसला लिया था। इसके बाद अब 800 साल पुरानी इस यूनिवर्सिटी में कई तरह की खर्च कटौती को लेकर भी विश्लेषण किया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक सोशल डिस्टेंस जैसे हालात सितंबर तक रहने पर 5 में से 1 स्टूडेंट्स ने इस साल पढ़ाई ड्राप करने का फैसला किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि ऐसा होता है तो ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों को करीब 760 मिलियन पाउंड का नुकसान हो सकता है। वही इस बारे में जब प्रधानमंत्री से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि अगले साल तक सभी विश्वविद्यालयों में आमने- सामने पढ़ाई हो सकेंगी।

सालाना 2.3 बिलियन पाउंड का खर्च

मौजूदा समय में कैंब्रिज के केंद्रीय विश्वविद्यालय की एंडोवमेंट फंड का मूल्य 3.4 बिलियन पाउंड है, जबकि यूनिवर्सिटी के पास 5.2 बिलियन पाउंड की कुल संपत्ति है, जिसमें अचल संपत्तियों का मूल्य भी शामिल है। इसमें से यूनिवर्सिटी की तरफ से सालाना 2.3 बिलियन पाउंड खर्च किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cambridge University, facing financial crisis in times of epidemic due to lack of incoming foreign students, recommends government support


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3ep3CGq
https://ift.tt/1PKwoAf

पंजाब में नशा तस्करी, भारत-पाकिस्तान सीमा से आठ किलो 30 ग्राम हेरोइन और अफीम बरामद

तरनतारन पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक किसान के क्षेत्र में छुपा कर रखी गई 8 किलो 30 ग्राम हेरोइन और कुछ मात्रा में अफीम बरामद की है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XGdAMM
https://ift.tt/eA8V8J

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक ऑनलाइन करें अप्लाय

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) ने मीडिया और आईटी कोर्सेस के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सभी यूजी और पीजी प्रोग्राम में प्रवेश दिए जाएंगे। इस बारे में कुलपति प्रो. संजय द्विवेदी ने सभी विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों के साथ ऑनलाइन बैठक में सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया। इस बारे में यूनिवर्सिटी कोर्सेस और एडमिशन प्रोसेस की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की है।

एमपी ऑनलाइन पर करें अप्लाय

मीडिया और आईटी सेक्टर में कॅरिअर बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के भोपाल, रीवा एवं खंडवा परिसर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स आखिरी तारीख 31 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण स्टूडेंट्स एडमिशन से जुड़ी की जानकारी के लिए परिसर में नहीं आ सकते, इसलिए विद्यार्थियों को ज्यादातर जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए।

नोएडा कैंपस में एडमिशन को लेकर फैसला नहीं

एडमिशन के लिए जारी नोटिफिकेशन में प्रदेश के भोपाल, खंडवा और रीवा कैंपस में दाखिले के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसमें नोएडा परिसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। दरअसल, 2019-2020 में राज्य सरकार की तरफ से नोएडा परिसर को समाप्त किए जाने के निर्णय की वजह से शायद नोटिस में इसका उल्लेख नहीं है। इस बारे में एमसीयू के प्रभारी कुलपति प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि नोएडा कैंपस के संचालन का फैसला महापरिषद करेगी। जिसका अभी गठन नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Application for admission in various courses in Makhanlal Chaturvedi University begins, apply online till 31 July


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3d8uRoo
https://ift.tt/1PKwoAf

Wednesday, 27 May 2020

इग्नू ने फिर बढ़ाई असाइनमेंट सबमिशन की डेट, अब 15 जून तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं स्टूडेंट्स

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय (इग्नू) ने एक बार फिर जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) 2020 के लिए असाइनमेंट जमा करने की ऑखिरी तारीख को फिर बढ़ा दिया है। अब स्टूडेंट्स 15 जून तक अपने असाइनमेंट ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

15 जून कर करें जमा

इस बारे में इग्नू ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकरी दी कि जून टीईई 2020 के लिए असाइनमेंट ऑनलाइन सबमिट करने की आखिरी तारीख 15 जून, 2020 कर दी गई है। इससे पहले, असाइनमेंट जमा करने की 31 मई 2020 थी। दरअसल, लॉकडाउन की बढ़ी अवधि केमद्देजरन तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है।

टर्म एंड एग्जाम भी स्थगित

उम्मीदवार अपने असाइनमेंट ईमेल के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वहीं, मौजूदा हालात को देखते हुए जून में होने वाली टर्म एंड एग्जाम भी स्थगित कर दिया है।परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर्स पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बांटे जाएंगे। देशभर में कोरोनावायरस के कारण अधिकांश विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं और कक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IGNOU again extended assignment submission date, now students can submit online assignment till June 15


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2XbITjL
https://ift.tt/1PKwoAf