Monday, 25 May 2020

कल खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार, दोपहर 12:30 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, बोर्ड के अध्यक्ष ने दी जानकारी

बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स और पैरेंट्स काफी समय से इंतजार कर रहे है। पिछले कई दिनों से परीक्षा के नतीजों को कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पहले रिजल्ट22 मई को जारी किया जाना था, लेकिन पोस्ट इवैल्यूएशन प्रोसेस का कुछ काम बचा होने की वजह से इसे टाल दिया गया। अभी तक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी जा रही थी। लेकिन अब बोर्ड ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट कल दोपहर जारी होगा। बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 26 मई को जारी होगा। इस बारे में बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी।

दोपहर 12:30 बजे जारी होगा रिजल्ट

वहीं, इस साल बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगा। कल दोपहर बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि दसवीं कक्षा के परिणाम कल दोपहर 12:30 बजे जारी होंगे। इस साल बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 15 लाख, 29 हजार और 393 छात्र शामिल हुए थे। इसके लिए राज्य भर में 1368 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 24 फरवरी तक 10वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

  • अब यहां बोर्ड परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नाय पेज खुलेगा, जिस पर अपनी डिटेल्स भरें।
  • सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। हालांति अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। (एक बार सक्रिय होने के बाद)।
  • आपके सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar Board 10th result: Bihar Board 10th Results 2020 News Updates, bihar board latest updates


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3c0qies
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment