Tuesday, 26 May 2020

10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने की परीक्षाफल की घोषणा

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट मंगलवारदोपहर को जारी कर दिया। परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने की।रिजल्ट कोबोर्ड कीवेबसाइट http://onlinebseb.in एवं https://ift.tt/3d65HGI पर जारी किया गया। दरअसल,कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से परीक्षाफल की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया।दरअसल, 10वीं बोर्ड का परिणाम मार्च के अंत तक घोषित किया जाना था। देशभर में कोरोना की वजह से बने हालातों के कारण परीक्षा परिणाम आने में इतनी देरी हुई।

17 से 24 फरवारी के बीच हुई परीक्षा

लंबे समय से नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebinraneteredu.in, biharboardonline.bihar.gov.in और bsebbihar.com पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2020 देख सकते हैं। इस साल बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 15 लाख, 29 हजार और 393 छात्र शामिल हुए थे। इसके लिए राज्य भर में 1368 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 24 फरवरी तक 10वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

  • अब यहां बोर्ड परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नाय पेज खुलेगा, जिस पर अपनी डिटेल्स भरें।
  • सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपके सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे।

12वीं का रिजल्ट जारी

पिछले साल के आंकड़ो पर नजर डाले तो बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट में पिछले साल 80.73 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। जबकि साल 2018 में बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। लेकिन इस साल बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, राज्य में 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें 80.44 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar Board 10th result declared: Bihar Board 10th Results 2020 News Updates | Bihar Board 10th topper name, click here for details


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2ZCIRmk
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment