एमपी बोर्ड ने 9 जून से शुरू होने वाली 12वीं परीक्षाओं के टाइम टेबल में कुछ बदलाव किए हैं। अब परीक्षाएं 9 जून से 16 जून तक आयोजित होंगी। पिछले टाइम टेबल में 9 जून से 15 जून के बीच परीक्षाएं होनी थीं।
पेपर के क्रम में भी एमपी बोर्ड ने बदलाव किया है। पिछले टाइम टेबल में पहला पेपर मैथ्स का होना था। अब पहला पेपर केमिस्ट्री का होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एग्जाम सेंटरों में उपस्थित सभी अधिकारियों - कर्मचारियों के साथ स्टूडेंट्स को फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही छात्र-छात्राओं को एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा।
एमपी बोर्ड का नया टाइम टेबल
9 जून
सुबह 9:00 बजे : केमिस्ट्री
दोपहर 2:00 बजे : ज्योग्राफी
10 जून
सुबह 9:00 बजे : बुक कीपिंग एवं अकाउंटेंसी
दोपहर 2:00 बजे : प्रथम प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स
11 जून
सुबह 9:00 बजे : बायोलॉजी
12 जून
सुबह 9:00 बजे : बिजनेस इकोनॉमिक्स
दोपहर 2:00 बजे : एनिमल हसबेंडरी मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिशरीज
13 जून
सुबह 9:00 बजे : पॉलिटिकल साइंस
दोपहर 2:00 बजे:
1. शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
2. स्टिल लाइफ एंड डिजाइन
3. द्वितीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स
15 जून
सुबह 9:00 बजे : हायर मैथेमैटिक्स
दोपहर 2:00 बजे :
1.विज्ञान के तत्व
2.भारतीय कला का इतिहास3.तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स
16 जून
सुबह 9.00 बजे : इकोनॉमिक्स
दोपहर 02.00 बजे : क्रॉप प्रोडक्शन एवं हॉर्टीकल्चर
दसवीं के बचे हुए पेपर में सभी छात्र होंगे पास
21 मार्च से स्थगित एमपी बोर्ड के 10वीं के बचे हुए पेपर अब नहीं होंगे। जो पेपर हो चुके हैं, उनके आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। रिजल्ट में छूटे हुएपेपरके आगे - पास लिखा जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 मई को ही घोषणा कर दी थी।
बढ़ सकते हैं परीक्षा केंद्र
एमपी बोर्ड में बारहवीं में लगभग 7.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले बोर्ड एग्जाम के लिए 3542 सेंटर बनाए गए थे। अब सोशल डिस्टेंसिंग के चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।
कंटेनमेंट जोन वाले एग्जाम सेंटर में होगा बदलाव
एमपी बोर्ड ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है, कि जो एग्जाम सेंटर कंटेनमेंट जोन में हैं, उनमें बदलाव कराकर बोर्ड को सूचित किया जाए। परीक्षा से पहले और परीक्षा के बाद हर एग्जाम सेंटर को सेनेटाइज भी किया जाएगा।
होम टाउन से ही परीक्षा दे सकेंगे छात्र
लॉकडाउन के दौरान कई छात्र अपने घर चले गए हैं। यह छात्र परीक्षा से वंचित न रहें, इसका प्रबंध भी एमपीबोर्ड ने किया है। परीक्षार्थी विशेष परिस्थितियों में वर्तमान में जिस जिले में रह रहे हैं, वहीं से परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि एक ही जिले के अंदर एग्जाम सेंटर में बदलाव मान्य नहीं किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2AYBECT
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment