मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को घोषणा की कि कक्षा 12 के मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने की राज्य सरकार की योजना फिर से शुरू की जाएगी। इस बारे में शनिवार को कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कैबिनेट बैठक के बाद में फैसला लिया।
स्टूडेंट्स को मिलेंगे 25000 रुपए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस योजना से रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स को फायदा होगा, जो एमपी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए 12वीं की मुख्य परीक्षा में अच्छा परफॉर्म करते हैं। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार के पिछले कार्यकाल में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, राज्य सरकार मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये देगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/39uzsjM
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment