देशभर में कोरोना के कारण स्थगित हुई कई परीक्षाएं रद्द और स्थगित की जा चुकी है। ऐसे में जेईई और नीट (NEET) कैंडिडेट्स भी लगातार परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में अब 11 राज्यों के स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट में दोनों प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए याचिका दायर की है। दायर याचिका में स्टूडेंट्स ने से 6 सितंबर में होने वाली यह दोनों परीक्षाओं को फिलहाल टालने की मांग की है। स्टूडेंट्स का कहना है कि मौजूदा स्थितियां समान होने के बाद ही परीक्षा कराई जाएं।
एग्जाम सेंटर्स में बढ़ोतरी की मांग
एडवोकेट अलख आलोक श्रीवास्तव द्वारा दायर याचिका में कोविड-19 संकट के बाद सामान्य स्थिति होने के बाद ही परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में वृद्धि करने का भी आग्रह किया है, जिससे देश के हर जिले में कम से कम एक एग्जाम सेंटर बनाया जा सके। इसके अलावा याचिका में जेईई और नीट के उम्मीदवारों के नए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने और परीक्षा केंद्रों का चयन करने के नए अवसरों की भी मांग की गई है।
1 से 13 सितम्बर के बीच होगी परीक्षा
कोरोना के कारण बनी स्थिति के बाद अप्रैल में होने वाली जेईई (मेन) 2020 की परीक्षा 1-6 सितंबर तक आयोजित होगी। जबकि नीट-यूजी की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होनी है। हालांकि, स्टूडेंट्स लगातार इसे स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर भी अपनी लगातार विरोध कर रहे हैं। इससे पहले भी यह परीक्षाएं स्थगित की गई थी, जिसके बाद अब जारी फाइनल शेड्यूल के मुताबिक यह परीक्षाएं सितंबर में आयोजित होनी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/30CWa6G
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment