नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE ) 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
826 केंद्रों पर होगी परीक्षा
NTA ने एक नोटिफिकेशन जारी कर स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के साथ ही दिए गए निर्देशों और सूचना बुलेटिन पढ़ने की भी सलाह भी दी है। यह परीक्षा देश भर के 826 केंद्रों पर 29 अगस्त को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
पहले 25 मई को होनी थी परीक्षा
हर साल हॉस्पिटेलिटी और होटल मैनेजमेंट के बीएससी पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए NTA NCHM JEE आयोजित करता है। इससे पहले, यह परीक्षा 25 मई को होने वाली थी, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी के कारण इसे 22 जून को स्थगित कर दिया गया । जिसके बाद अब परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित होगी

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3fV5Ldm
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment