यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से जारी संशोधित कैलेंडर के साथ ही आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक 2020 परीक्षा की भी नई तारीख जारी कर दी है। जारी शेड्यूल प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर, 2020 को आयोजित की जाएगी। वहीं, देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अलख आलोक श्रीवास्तव ने यूपीएससी अध्यक्ष को एक पत्र लिखा। इस पत्र में श्रीवास्तव ने परीक्षा स्थगित करने का निवेदन किया है।
कोरोना और बाढ़ को दिया हवाला
एडवोकेट अलख ने पत्र ने कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या पर ज्यादा जोर देते हुए कहा कि 24 घंटे में कोरोना के 69,000 मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि कई राज्यों में बनी बाढ़ की स्थिति पर भी ध्यान केंद्रिंत किया। उन्होंने लिखा कि ऐसे हालातों में उम्मीदवार कैसे एग्जाम में बैठ सकते हैं? इस पर आयोग को विचार करने की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Exdl0z
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment