Friday, 7 August 2020

IIT मुंबई ने GATE 2021 के लिए जारी किया इंफॉर्मेशन ब्रोशर, 14 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मुंबई ने GATE 2021 परीक्षा के लिए इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूट की नई वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। IIT मुंबई के निदेशक प्रो. सुभासिस चौधरी ने 7 अगस्त को नई वेबसाइट लॉन्च की। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट ने परीक्षा और रजिस्ट्रेशन की तारीख भी जारी कर दी है। स्टूडेंट्स gate.iitb.ac.in पर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

14 सितंबर से शुरू रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 सितंबर को शुरू होगी, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा एप्लीकेशन प्रोसेस को लेट फीस के साथ 7 अक्टूबर तक जमा किया जा सकता है। GATE 2021 के सभी टेस्ट पेपर पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। प्रश्नों के पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), एकाधिक चयन प्रश्न (MSQ) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न शामिल हो सकते हैं। GATE 2021 परीक्षा का परिणाम 22 मार्च, 2021 को घोषित किया जाना है।

जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख 14 सितंबर, 2020
आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2020
लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख 07 अक्टूबर, 2020
जमा किए गए आवेदन फॉर्म के लिए संपादन की सुविधा 13 नवंबर, 2020
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि 08 जनवरी, 2021
परीक्षा की तिथि 05- 14 फरवरी, 2021
रिजल्ट 22 मार्च, 2021

इंफॉर्मेशन ब्रोशर देखने के लिए यहां क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IIT Mumbai released Information brochure for GATE 2021, registration process will start from 14 September


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2PC99PI
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment