यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 2021 में होने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा अधिसूचना 10 फरवरी को जारी की जाएगी, जो 2 मार्च 2021 तक सक्रिय रहेगी।
17 सितंबर से होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 17 सितंबर 2021 से शुरू होगी। इसके अलावा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, संयुक्त भूवैज्ञानिक सेवा परीक्षा, भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा, भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, और संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी है।
UPSC सिविल सेवा 2020 परीक्षा
वहीं, आयोग इस साल 4 अक्टूबर को सिविल सेवा 2020 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा 31 मई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दी गई। यूपीएससी द्वारा आज जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सिविल सेवा 2020 चयन के लिए मुख्य परीक्षा 8,9,10,16, और 17 जनवरी में आयोजित की जाएगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2PWc5qm
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment