रेलवे ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के 1663 पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दी है। रेलवे MI 2019 के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rrconline.in से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। RRB MI- 2019 एप्लीकेशन स्टेटस के जरिए कैंडिडेट्स अपने आवेदन के एक्सेप्ट या रिजेक्ट करने की जानकारी मिलेगी। ऐसे में कैंडिडेट्स 20 अक्टूबर तक अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आज सुबह एक्टिव होना था एप्लीकेशन स्टेटस लिंक
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा मिनिस्टीरियल और आइसोलेटिड कैटेगरी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस की लिंक आज, 15 अक्टूबर 2020 को सुबह 10 बजे एक्टिव किए जाने की जानकारी दी गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 13 अक्टूबर 2020 को बताया था कि रेलवे भर्ती बोर्ड में MI कैटेगरी में आवेदन किए उम्मीदवार अपने सम्बन्धित बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 अक्टूबर से RRB MI- 2019 एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर पाएंगे।
ऐसे चेक करें एप्लीकेशन स्टेटस
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, rrconline.in पर जाएं।
- अब अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर आदि भर कर सबमिट करें।
- जानकारी भरते ही एप्लीकेशन स्टेटस स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2SWN6EY
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment