Tuesday, 21 July 2020

12वीं में कुल 80.34 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास; साइंस,कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने किया टॉप

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने मंगलवार शाम 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस साल परीक्षा में80.34 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए, जो कि पिछले साल की तुलना में 8.94% ज्यादा है।परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। परीक्षा में11.24% के साथ लड़कियां आगे रहीं। 12वीं में इस बार86.30% लड़कियां पास हुई, जबकि75.06% लड़के सफल हुए।

मोबाइल ऐप पर देखें रिजल्ट

वेबसाइट के अलावा, स्टूडेंट्स BSEH के ऑफिशियल मोबाइल ऐप पर भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इस ऐप का नाम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा है, जिसे एंड्रॉइड डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है। साथ ही स्टूडेंट्स इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, स्टूडेंट्स को इस बार डिजीलॉकर के जरिए मार्कशीटदी जाएगी।

शामिल हुए पास हुए कंपार्टमेंट असफल
2 लाख 12 हजार 692 1 लाख 70 हजार 881 32 हजार 361 9 हजार 451

लॉकडाउन के कारण रद्द हुए बचे पेपर

बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने यह भी जानकारी दी थी कि बचे पेपरों के लिए रिजल्ट की घोषणा आयोजित हो चुकी परीक्षा में मिले अंकों के औसत के आधार पर की जाएगी। इस बार 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होनी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के चलते कुछ पेपरों का आयोजन नहीं किया जा सका।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • यहां बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स भरने पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट ले सकते हैं।

10वीं में 64.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास

इस महीने की शुरुआत में घोषित किए गए कक्षा 10 वीं के परिणाम में कुल 64.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। परीक्षा में हिसार की ऋषिता ने 500 में से पूरे 500 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया था। वहीं, पिछले साल की बात करें तो, कुल 74.4 फीसदी छात्रों ने 12वीं में सफलता हासिल की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSEH 12th Result 2020 live: BSEH Haryana Board Class 12th Result 2020 Latest News Updates| Haryana Board 12th Result Declared,check Pass Percentage


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2CU4OnT
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment