Monday, 20 July 2020

12वीं क्लास के नतीजे जारी, ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर देखें रिजल्ट, इस साल 90.98% रहा पास प्रतिशत

पंजाब बोर्ड आज मंगलवार सुबह 11 बजे 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल परीक्षा में कुल 2.90 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। मार्च में महामारी फैलने के बाद से ही परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। इसके बाद से ही स्टूडेंट्स लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोरोना की वजह से रिजल्ट में देरी हुई।

कोरोना की वजह से रद्द परीक्षा

कोरोना वायरस के चलते इस साल बोर्ड ने 12वीं की बचे पेपर रद्द कर दिए थे। इसके अलावा सरकार ने ओपन स्कूल परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया था। ऐसे में 12वीं के परिणाम उन परीक्षाओं के आधार पर जारी हुए है, जो पहले आयोजित हो चुके थे। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 86.41 फीसदी रहा था। इसमें लड़कियों का पास पर्सेंटेज 90.86 फीसदी था, जबकि लड़कों का 82.83 फीसदी था।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की ऑफइशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PSEB 12th Result 2020: PSEB Punjab Board Class 12th Result 2020 Latest News Updates| punjab board 12th result declared,check pass percentage


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3hoPuyz
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment