संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 4 अक्टूबर को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelim2020) के लिए कैंडिडेट्सको अपने एग्जाम सेंटरबदलने की इजाजत दे दी है। इस साल प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को होनी थी, लेकिन कोरोनो महामारी के कारण इसेटालनापड़ा था। अब सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 4 अक्टूबर को होने जा रही है।
यूपीएससी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उम्मीदवारों कीसंख्या को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेट्सकी अपील पर आयोग ने उन्हें यह मौकादेने का फैसला किया है।
IFS और IASमेन एग्जाम के सेंटर भी बदले जा सकेंगे
प्रीलिम के अलावा, 8 जनवरी 2021 को होने वाली सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 और भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 के लिए केंद्रों को बदलने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उम्मीदवारों द्वारा सेंटर के रिवाइज्डऑप्शन बतानेकी विंडो7-13 जुलाई, 2020 और 20-24 जुलाई, 2020 को आयोग की वेबसाइट https://www.upsconline.nic.in/ पर ओपनहोगी।
20 जुलाई से शुरू होंगे मेन एग्जाम के बचे हुए इंटरव्यू
कोरोना लॉकडाउनकी वजह से रोक दिए गए सिविल सर्विस मेन एग्जाम 2019 के इंटरव्यू अब 20 जुलाई से दोबारा शुरू होंगे। आयोग ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है किसिविल सर्विस (मेन) एग्जाम, 2019 के बचे हुए उम्मीदवारों के लिए पर्सनालिटी टेस्ट 20 जुलाईसे फिर से शुरू किया जा रहा है।उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा।
UPSC एग्जाम का शेड्यूल
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/31vz6rf
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment