इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने फाइनल ईयर/ सेमेस्टर के लिए टर्म एंड परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। स्टूडेंट्स इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक फाइनल ईयर/ सेमेस्टर के लिए टर्म-एंड परीक्षा, 17 सितंबर, 2020 से आयोजित की जाएगी।
जल्द जारी होगा टाइम टेबल
नोटिफिकेशन में इग्नू से यह भी बताया कि, परीक्षा के लिए विस्तृत निर्देश और तारीख, ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध होंगे। पहले ये परीक्षाएं जून में होने वाली थीं। लेकिन, इस कोरोना के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद अब परीक्षा का आयोजन यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा। यूनिवर्सिटी परीक्षा के लिए एमसीक्यू और ओएमआर आधारित परीक्षा, ओपन बुक परीक्षा, असाइनमेंट / प्रेजेंटेशन / आधारित आकलन आदि किसी भी मोड को चुन सकता है।
3 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इग्नू द्वारा विस्तृत शेड्यूल और टीईई एडमिट कार्ड सितंबर के पहले सप्ताह में यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इस साल देश भर के 900 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली इग्नू की फाइनल ईयर की परीक्षा में लगभग 3 लाख स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। इग्नू टर्म-एंड परीक्षा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/32JDmT5
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment