मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सिविल जज के कुल 252 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बारे में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से ऑफिशियव वेबसाइट mphc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवंबर तय की गई है।
पदों की संख्या- 252
| कैटेगरी | पद |
| अनारक्षित | 102 |
| ओबीसी | 29 |
| एससी | 33 |
| एसटी | 88 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। जबकि, मध्य प्रदेश के एसटी/एससी/एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। इनमें ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू शामिल है। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन मुख्य परीक्षा में मिले मार्क्स और इंटरव्यू में मिले मार्क्स के कुल योग के आधार पर किया जाएगा।
जरूरी तारीखें
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 22 सितंबर, 2020 |
| ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख | 5 नवंबर, 2020 |
| आवेदन सुधार करने की तारीख | 10 नवंबर, 2020 |
| आवेदन सुधार करने की आखिरी तारीख | 12 नवंबर, 2020 |
| प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तारीख | अभी जारी नहीं हुई |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2FgxR6k
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment