Tuesday, 22 September 2020

UGC ने जारी किया संशोधित एकेडमिक कैलेंडर, 1 दिसंबर से शुरू होगी नए सेशन की क्लासेस, यूनिवर्सिटीज को 31 अक्टूबर तक पूरा होगा एडमिशन प्रोसेस

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों के लिए एकेडमिक ईयर 2020-21 के लिए संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक 1 दिसंबर से नए सेशन की क्लासेस शुरू कर दी जाएंगी। साथ ही सभी यूनिवर्सिटी को 31 अक्टूबर तक एडमिशन प्रोसेस पूरी करनी होगी। इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर UGC कैलेंडर शेयर कर जानकारी दी।

इससे पहले UGC के 29 अप्रैल को जारी वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक फर्स्ट ईयर के छात्रों की क्लासेस 1 सितंबर से शुरू होनी थी, जबकि फाइनल ईयर की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जानी थी। लेकिन, बाद में कोरोना के चलते इस कैलंडर को संशोधित करना पड़ा।

30 सितंबर तक होगी फाइनल ईयर परीक्षाएं

संशोधित कैलेंडर के मुताबिक फाइनल ईयर की परीक्षाएं सितंबर के अंत तक आयोजित करनी है। साथ ही अब फर्स्ट ईयर की क्लासेस 1 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि, अगर फर्स्ट ईयर के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम में देरी होती है, तो नए सेशन की क्लासेस शुरू करने में देरी हो सकती है। UGC ने संशोधित कैलेंडर में आगे यह भी कहा है कि 30 नवंबर तक छात्रों के एडमिशन को रद्द करने पर उन्हें पूरी फीस वापसी की जाएगी।

यूजीसी यूजी/पीजी एकेडेमिक कैलेंडर 2020-21

दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की तारीख 31 अक्टूबर 2020
पहले सेमेस्टर के फ्रेश बैच के लिए कक्षाओं के आरंभ होने की तारीख 1 दिसंबर 2020
परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक 1 मार्च 2021 से 7 मार्च 2021
परीक्षाओं के आयोजन की अवधि 8 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021
सेमेस्टर ब्रेक 27 मार्च से 4 अप्रैल 2021
ईवन सेमेस्टर की कक्षाओं का आरंभ 5 अप्रैल 2021
परीक्षाओं की तैयारी के लिए ब्रेक 1 अगस्त 2021 से 8 अगस्त 2021
परीक्षाओं के आयोजन की अवधि 9 अगस्त 2021 से 21 अगस्त 2021
सेमेस्टर ब्रेक 22 अगस्त 2021 से 29 अगस्त 2021
इस बैच के लिए अगले एकेडेमिक सेशन आरंभ होने की तारीख 30 अगस्त 2021

31 अक्टूबर कर पूरे करने होंगे एडमिशन

आयोग अपने नए कैलेंडर में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक यूजी और पीजी स्टूडेंट्स के लिए मेरिट या प्रवेश परीक्षा आधारित एडमिशन प्रोसेस अक्टूबर अंत तक पूरा हो जाना चाहिए और शेष खाली सीटों को 30 नवंबर तक भरा जाना चाहिए। दरअसल, इस बार कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नए सेशन की शुरुआत में देरी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UGC released revised academic calendar for session 2020-21, new session classes will start from November 1, instructs universities to complete the admission process by November 30


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2FGDtHz
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment