Wednesday, 23 September 2020

UPSC ने 2019 की परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी किए, आदित्य आर्य ने 1051 मार्क्स के साथ किया टॉप

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ( UPSC) ने 2019 में हुई NDA परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी कर दिए हैं। भारतीय जल, थल और वायुसेना में अधिकारियों के पद पर चयन के लिए होने वाली NDA परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। ये रिजल्ट 2019 में हुई दूसरी परीक्षा ( NDA-2) का है।

17 नवंबर को NDA - 2 ( 2019) की लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसका रिजल्ट UPSC ने 12 दिसंबर को जारी किया था। लिखित परीक्षा में चयनित हुए कैंडिडेट्स के एसएसबी टेस्ट और इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट इसी साल 14 सितंबर को जारी हुआ। कुल 662 कैंडिडेट्स का फाइनल सिलेक्शन हुआ था।

आदित्य आर्य रहे टॉपर

लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में मिलाकर सबसे ज्यादा मार्क्स आदित्य आर्य नाम के कैंडिडेट ने हासिल किए हैं। उन्हें 1800 में से कुल 1051 मार्क्स मिले हैं। आदित्य को लिखित परीक्षा में 900 में से 602 और एसएसबी इंटरव्यू में 900 में से 449 मार्क्स मिले हैं। 662वां स्थान हासिल करने वाले शिवम बडोला को 1800 में से 709 मार्क्स मिले हैं।

ऐसे चेक करें मार्क्स

  1. ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करें
  2. होम पेज पर ही एनडीए के चयनित कैंडिडेट्स के मार्क्स के लिंक पर क्लिक करें
  3. पीडीएफ फाइल ओपन होगी, जहां आपके रोल नंबर के आगे मार्क्स होंगे

चयनित कैंडिडेट्स मार्क्स चेक करने के लिए यहां क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UPSC has released the marks of the candidates who passed the examination in 2019, know how to see the result


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/361w4Nu
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment