Thursday, 25 June 2020

12वीं की परीक्षाओं को लेकर आज भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, बोर्ड बताएगा कि स्टूडेंट्स के लिए क्या विकल्प होंगे

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की बाकी बची परीक्षाओं को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई होनी है। गुरुवार कोहुई सुनवाई में बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला कोर्ट को बताया गया था। जस्टिस एएम खानविलकर की अगुआई वाली दो जजों की बेंच इस पूरे मामले में बोर्ड और बच्चों का पक्ष सुनकर आज सारी स्थितियां साफ कर सकती है।

इस बारे में बोर्ड का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया था कि अब इन पेपरों के लिए इंटरनलएसेसमेंट या प्री-बोर्ड के आधार पर मार्क्सदिये जाने के फैसले के बाद 15 जुलाई तक सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकती है।

CBSE और ICSE बोर्ड की बची परीक्षाएं रद्द

इससे पहले गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान सीबीएसई ने कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से 10वीं और 12वीं के बचे हुए पेपर रद्द करने का फैसला किया। सुनवाई में बोर्ड की तरफ से सरकार ने बताया कि अब 12वीं के स्टूडेंट्स का असेसमेंट उनके पिछले 3 एग्जाम के आधार पर होगा। वे बचे हुए पेपर बाद में भी दे सकेंगे।

आईसीएसई बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं बोर्ड के एग्जाम रद्द करने का फैसला किया है, लेकिन वह स्टूडेंट्स को बाद में पेपर देने का विकल्प नहीं देना चाहता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CBSE Board Exam 10th 12th Latest News | CBSE 12th Board exams hearing in supreme court latest news and updates


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3fXOYGY
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment