Monday, 18 May 2020

10-12वीं बोर्ड का नया टाइम टेबल जारी, 1 से 15 जुलाई के बीच होगी 29 विषयों की परीक्षा

लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के बचे विषयों कीपरीक्षाकी डेटशीट जारी कर दी गईहै। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बोर्ड यह पहले ही बता चुका है कि अब बाकी बचे सभी 83 विषयों की नहीं, बल्कि सिर्फ 29 विषयों की परीक्षा होगी।

ट्वीट कर दी जानकारी

निशंक ने कहा कि, 'आप सभी से #CBSE की 10वीं की बची हुई परीक्षाओं की डेट शीट साझा कर रहा हूँ। ये परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए होंगी। मैं आप सभी को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

##

देशभर और दिल्ली के 29 विषयों की परीक्षाएं बाकी

कोरोना के कारण देश में बने हालात के मद्देनजर सीबीएसई ने 83 विषयों की परीक्षाएं रोक दी थीं। बोर्ड ने साफ किया कि इन 83 विषयों में से 29 विषयों की ही परीक्षाएं होंगी। ये वही विषय होंगे, जो अगली क्लास में जाने के लिए जरूरी हैं।

उत्तर-पूर्व दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए होगी 10वीं की परीक्षा

सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के बारे में भी स्थिति स्पष्ट की गई थी। उत्तर-पूर्व दिल्ली के स्टूडेंट्स को छोड़कर देश में अब 10वीं के छात्रों के लिए कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए और एनआरसी के विरोध के दौरान हुई हिंसा के चलते परीक्षाएं टालनी पड़ी थीं। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सभी राज्यों में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10वीं के बकाया जरूरी 6 विषयों की परीक्षाएं जल्द कराई जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CBSE 10th 12th exams datesheet released: CBSE 10th 12th Exam 2020 News Updates | Central Board Secondary Education Remaining Class 10 and 12 Board Exams From July 1 To 15


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3g1iXyn
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment