Saturday, 16 May 2020

गुजरात बोर्ड ने जारी किए 12वीं साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट्स, 71.34 फीसदी स्टूडेंट्स ने पाईं सफलता

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने रविवार 17 मई सुबह 6 बजे साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट्स जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट देख सकते हैं। कक्षा 12वीं के जनरल और अन्य स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के नतीजे बाद में जारी किए जाएंगे। इससे पहले 28 अप्रैल को गुजरात बोर्ड ने गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए परीक्षा आंसर कुंजी जारी की थी।

5 मार्च से शुरू हुई थी परीक्षा

इस साल 71.34 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए, जबकि पिछले साल यह प्रतिशत 71.90% था। यानी इस साल राज्य का पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा। वहीं, इस साल टॉपर ने 91.42 फीसदी अंक हासिल किए। 70.85 फीसदी लड़कियों को उत्तीर्ण घोषित किया, जबकि 71.69 लड़कों ने सफलता हासिल कर लड़कियों को पीछे छोड़ दिया। गुजरात बोर्ड ने 5 मार्च से 21 मार्च के बीचपरीक्षाएं आयोजित की थीं, लेकिन 24 मार्च के बाद सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन के कारण परिणामों की घोषणा में देरी हुई।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

  • यहां जीएसईबी एचएससी साइंस रिजल्ट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब जीएसईबी एचएससी परिणाम 2020 देखने के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • डिटेल्स सबमिट करते ही गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • अपना परिणाम डाउनलोड करें और इनका प्रिंट-आउट लें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gujarat board released 12th science stream results, 71.34% students got success, gujarat board 2020, gujarat board latest updates


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3cJ4q8E
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment