यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने 136 पदों को भरने के लिए आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए परिणामों की पूरी जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 08 मार्च को किया गया था।
किन- किन परीक्षाओं के जारी हुए परिणाम
-
ट्रेड मार्क्स और ज्योग्राफिकल इंडिकेशन- 65 पद
- ट्रेड मार्क्स और ज्योग्राफिकल इंडिकेशन के सीानियर एग्जामिनर- 10 पद
- प्रवर्तन निदेशालय में सहायक कानूनी सलाहकार- 5 पद
- मिनिस्टर ऑफ कॉपरेट अफेयर- 11 पद
- उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (तकनीकी), आईबी- 27 पद
- संयुक्त सहायक निदेशक- 13 पद
8 मार्च को हुई थी परीक्षा
8 मार्च को आयोजित हुई परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से केवल उन्हीं उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने के मौका दिया जाएगा, जो कि पदों के लिए निर्धारित योग्यता मानकों को पूरा करते होंगे।
ऐसे देखें परिणाम
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- यहां होम पेज पर व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं।
- अब यहां परिणामों की सूची में परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब शॉर्ट-लिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ फॉर्म खुल जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3bFHBS9
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment