नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी और जेईई मेन काे लिए एडमिट कार्ड जारी करने के बारे में अहम जानकारी साझा की है। एजेंसी ने कहा कि 26 जुलाई को होने वाली नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख जुलाई के दूसरे हफ्ते में जारी की जाएंगी। वहीं ,जेईई मेन के लिए परीक्षा से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा नीट के लिए परीक्षा केंद्रों की जानकारी www.nta.ac.in और ntaneet.nic.in पर 15 दिन पहले जारी की जाएगी।
कोरोना के चलते जुलाई में होगी परीक्षा
देशभर में कोरोना के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर इस बार नीट यूजी (NEET UG) की परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा पूरे देश में पहले 3 मई को होने वाली थी। वहीं, अप्रैल में होने वाली जेईई मेन भी अब 18 से 23 जुलाई के बीच आयोजित होगी। शनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के जरिए देशभर में चिकित्सा और इसे संबद्धित पाठ्यक्रमों में अंडर ग्रेजुएशन में एडमिशन मिलता है। जबकि इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (जेईई) का आयोजन किया जाता है।
एनटीए ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
एनटीए के महानिदेशक डॉ. विनीत जोशी ने एक बयान में बताया कि, ''उम्मीदवार और उनके पैरेंट्स अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित रूप से चैक करते रहें''। साथ ही NEET (UG) -2020 से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए, उम्मीदवार 8287471852, 8178359845, 9650173668, 9599676953 और 8882356803 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/36rqC4O
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment