Tuesday, 19 May 2020

एनटीए ने आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को दिया एक और मौका, 24 मई तक करें जेईई मेन के लिए अप्लाय

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते विदेश में पढ़ाई की चाह रखने वाले छोड़ चुके स्टूडेंट्स के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर जानकारी दी की ज्‍वाइंट एंट्रेंस एग्‍जाम (जेईई) 2020 के लिए स्टूडेंट्स को आवेदन करने का एक और मौका दिया जा रहा है। जिन छात्रों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, अब वे 24 मई तक इसके लिए अप्लाय कर सकते हैं।

24 मई तक करें अप्लाय

इस बारे में एनटीए ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी जानकारी भी दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब स्टूडेंट्स एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई/पेटीएम) किया जा सकता है। देशभर में अप्रैल में होने वाली जेईई मेन 2020 परीक्षा अब 18 से 23 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

मौजूदा हालात को देखते हुए लिया फैसला

एनटीए ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि, कोरोना वायरस के चलते बहुत से स्टूडेंट्स विदेश के कॉलेजों में जाकर पढ़ाई करने का आइडिया छोड़ दिया है। ऐसे स्टूडेंट्स की ओर से मिले अनुरोध के बाद अब जेईई मेन 2020 की फ्रेश एप्लिकेशन ऑनलाइन विंडो फिर से खोलने का फैसला किया गया है। एनटीए इन स्टूडेंट्स को भारत में ही पढ़ने का अवसर दे रही है। इसके अलावा अन्य स्टूडेंट्स, जो किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए, वह भी आवेदन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JEE Main 2020: NTA reopens JEE Main 2020 application form process, now apply till 24 may, NTA latest updates


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3g65XYk
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment