इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने एक बार फिर जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 15 जून तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। इससे पहले यूनिवर्सिटी की तरफ से असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई तय की गई थी, जिसे फिर बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस की वजह जारी लॉकडाउन के कारण असाइनमेंट की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार ईमेल के जरिए असाइनमेंट जमा कर सकते हैं।
टर्म-एंड परीक्षा स्थगित
वहीं, मौजूदा हालात को देखते हुए जून 2020 की टर्म-एंड परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था। 1 जून से शुरू होने वाली परीक्षा का नया शेड्यूल लॉकडाउन खुलने के बाद जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा इग्नू ने जुलाई सत्र 2020 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इग्नू में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार onlinerr.ignou.ac.in और ignou.samarth.edu.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 जून है।
एमए हिंदी का कोर्स ऑनलाइन किया
इसके अलावा मौजूदा हालात के मद्देनजर पढ़ाई को रहे नुकसान की भरपाई के लिए इग्नू ने एमए हिंदी का कोर्स ऑनलाइन कर दिया है। अब वह ऐसा पहला विश्वविद्यालय बन गया है जो पीजी का पूरा कोर्स ऑनलाइन पढ़ाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एमए हिंदी ऑनलाइन कार्यक्रम के साथ कई अन्य कोर्स की भी शुरुआत की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3bXrRcY
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment