Wednesday, 20 May 2020

800 साल पुरानी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में नहीं लगेंगी कक्षाएं, पहली बार अक्टूबर सेशन में पूरी पढ़ाई ऑनलाइन होगी

ब्रिटेन की 800 साल पुरानीकैम्ब्रिज यूनिवर्सिटीने घोषणा की कि वह अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए परिसर में कोई कक्षा नहीं लगाएगा और सारी पढ़ाई ऑनलाइन होगी। मंगलवार को लिए गए इस फैसले के बाद अक्टूबर से शुरू होने वाले नए सत्र में छात्र ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये पढ़ाई करेंगे। कैंब्रिज ऐसा करने वाली ब्रिटेन की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, " हालात को देखते हुएअबलगता है कि सोशल डिस्टेंसिंग आगे भी जारी रखना जरूरी है, खासतौर पर अगले शैक्षणिक सत्र के लिए जो अक्टूबर 2020 से शुरू होकर 2021 की गर्मियों तक चलेगा।" यूनिवर्सिटी ने कहा कि कोरोनावायरस पर आधिकारिक और सरकार की ओर से जारी मार्गदर्शन के अनुसारऑनलाइन पढ़ाई के फैसले की समीक्षा की जाएगी।

हार्वर्ड ने भी 67 ऑनलाइन कोर्स फ्री किए

काेराेना के चलते दुनियाभर मेंलाॅकडाउन है। स्कूल, काॅलेज, उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में दुनिया की शीर्ष हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बड़ा कदम उठाया है। यूनिवर्सिटी ने दुनियाभर के विद्यार्थियाें के लिए 67 ऑनलाइन काेर्स फ्री कर दिए हैं। विद्यार्थी घर बैठे इन काेर्स में दाखिला ले सकते हैं और इनमें विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। इन विभिन्न काेर्सों की अवधि एक से 12 हफ्ते है। इनमें से कई काेर्स ऐसे हैं, जिनकी आम दिनाें में फीस 2000 से ढाई लाख रुपए तक हाेती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cambridge University announces that it will hold all lectures online for the next academic year.


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Tka6hx
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment