Thursday, 14 May 2020

9वीं और 11वीं में फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका, स्कूल अपने हिसाब से ऑनलाइन या ऑफलाइन टेस्ट लेंगे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई )ने कक्षा 9 और 11 में फेल हुए छात्रोंको पास होने काएक और मौका देने का फैसला किया है। यह फैसला केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंककी सलाह के बाद लिया गया है।निशंक ने स्कूलों से कोरोना लॉकडाउन के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए जनरल प्रमोशन या फिर एक और मौका देने को कहा था।

इस फैसले के बादसीबीएसईसंबंधितसभी स्कूल कक्षा 9वीं और 11वीं में फेल हुए छात्रों को उन सभी विषयों के लिए एक मौकाप्रदान करेंगे, जिनमें वे असफल रहे हैं। स्कूल छात्रोंको छूट प्रदान करके ऑनलाइन / ऑफलाइन/ इनोवेटिव टेस्ट लेकर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट करनेपर फैसला कर सकते हैं। स्कूलों से कहा गया है कि वेस्टूडेंट्स को इन टेस्ट की तैयारी के लिए पर्याप्तदें।

निशंक ने किया था ट्वीट
इस बारे में निशंक की ओर से गुरुवार कोएक ट्वीट किया गया था जिसके बादसीबीएसई ने भी ट्वीट करकेसभी असफल छात्रोंको फिर से स्कूल-आधारित परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है।

सीबीएसई ने जारी की सूचना
सीबीएसई की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि,''माता-पिता और स्टूडेंट्स के अनुरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 9वीं और 11वीं के सभी असफल स्टूडेंट्स को एक बार फिर स्कूल बेस्ड टेस्ट में शामिल होने का मौका दिया जाएगा, बिना इस बात की परवाह किए कि उनकी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं या उनकी परीक्षाएं नहीं हुई हैं। इस सुविधा को कई विषयों और प्रयासों के बावजूद बढ़ाया जाना है।''


##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In view of the unprecedented circumstances of Covid-19, Union HRD Minister,@DrRPNishankhas advised all CBSE schools to provide an opportunity to all students, who have failed in 9th and 11th to take online/offline tests.


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2T71TNT
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment