केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कुछ दिन पहले ही लाइव सेशन के जरिए नीट की तारीख का ऐलान किया था। जिसके बाद अब यह परीक्षा देशभर में 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। वही यूएई में रहने वाले कई भारतीय स्टूडेंट्स ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से अनुरोध किया है कि वह संयुक्त राष्ट्र अमीरात ने भी नीट के लिए स्थानीय परीक्षा केंद्र की व्यवस्था करें। निवेदन करते हुए सभी स्टूडेंट्स ने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर स्थानीय केंद्र बनाने की मांग की है।
हर साल आयोजित होती परीक्षा
मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए होने वाली नीट को हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित कराती है। इस बार कोरोना वायरस के मद्देनजर परीक्षा मई की जगह जुलाई में आयोजित की जा रही है। ऐसे में मौजूदा हालात की वजह से यात्रा पर लगे प्रतिबंध को देखते हुए इन स्टूडेंट्स ने एनटीए के सामने यह निवेदन रखा है। वहीं, देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से नीट कैंडिडेट्स को अपने आस- पास के एग्जाम सेंटर पर जाने की अनुमति दी गई है।
हर साल 15 लाख से ज्यादा होते है रजिस्ट्रेशन
हर साल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंटरेंस टेस्ट (नीट) के लिए 15 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के स्टूडेंट्स भी शामिल है। आमतौर एग्जाम देने के लिए यूएई में रह रहे भारतीय अपने शहर या राज्य का चयन करते हैं। लेकिन मौजूदा समय में यात्रा प्रतिबंधित होने की वजह से स्टूडेंट्स स्थानीय परीक्षा केंद्र की मांग कर रहे हैं। यूएई के मेकडिमिया एजुकेशन ग्रुप के सीईओ सुब्रमण्यम कृष्णमूर्ति के मुताबिक यूएई में परीक्षा आयोजित करने का सुझाव एनटीए की तरफ से फिलहाल विचाराधीन है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3cJxgpj
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment