Thursday, 14 May 2020

अगले दो दिनों में जारी होगी की नई तारीख, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने लाइव सेशन के जरिए दी जानकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यूजीसी नेट की तैयारी कर रहें स्टूडेंट्स के लिए अहम जानकारी दी है। टि्वटर पर लाइव सेशन आचार्य देवो भाव के जरिए टीचर्स को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कल या परसों यूजीसी नेट की तारीख की घोषणा की जाएगी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से तमाम परीक्षाएं स्थगित हो चुकी है। संक्रमण के कारण देश में बने हालात को देखते हुए यूजीसी नेट निरस्तकर दिया गया है, जिसकी नई तारीख की घोषणा अगले 2 दिनों में कर दी जाएगी।

मौजूदा समय डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ाने का अवसर

लाइव सेशन वेबिनार के जरिए मानव संसाधन विकास मंत्री ने टीचर्स के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए और एक योद्धा की तरह इस संघर्ष में जीत हासिल करनी चाहिए। साथ ही कोविड-19 को उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ाने का एक अवसर बताया। इसके अलावा यह भी जानकारी दी कि सीबीएससी के जिन टीचर्स को कॉपी चेक करने का काम सौंपा गया है, उन्हें नए सत्र की तैयारियों की जिम्मेदारी से मुक्त रखा जाएगा।

50 दिन में पूरा होगा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य

इससे पहले बुधवार को शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 50 दिन के भीतर सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा होगा। उन्होंने शिक्षकों के साथ हुए वेबिनार में कहा कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पचास दिन के भीतर पूरा हो जाएगा। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 12 मई से ही शुरू कर चुका है। वहीं, सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UGC NET: New date will be released in the next two days, Union Minister Ramesh Pokhriyal gave information via live session


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3dHFtKT
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment