Friday, 22 May 2020

ICSE 10-12वीं का नया टाइम टेबल जारी, 2 से 12 जुलाई के बीच 10वीं और 1 से 14 जुलाई के बीच होगी 12वीं की परीक्षा

लॉकडाउन की वजह से टाली गई काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की बाकी बची परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक दसवीं के बचे बाकी पेपर 2 जुलाई से 12 जुलाई के बीच आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 जुलाई से 14 जुलाई के बीच आयोजित होगी। इस बारे में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है।

10वीं के स्टूडेंट्स को मिलाप्रोविजनल एडमिशन इससे पहले सीआईएससीई ने बताया था कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद 10वीं- 12वीं की परीक्षाओं को आयोजित कराया जाएगा। जिसके लिए परीक्षाओं के शुरू होने से 8 दिन पहले परिषद परीक्षाओं के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा करेगी। साथ ही बोर्ड ने स्कूलों को 10वीं के स्टूडेंट्स को 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन देने की भी अनुमति दी थी।जारी डेटशीट के बाद अब आईसीएसई के बचे हुए छह पेपरों और आईएससी के आठ पेपरों की परीक्षा आयोजित होगी।

बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश आसानी से हो सके, इसके लिए स्टूडेंट्स तय समय से काफी पहले आएं।
  • स्कूल के मेन गेट से लेकर एग्जाम हॉल तक सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं रखें।
  • पेपर खत्म होने के बाद भी परीक्षा केंद्र से निकलते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
  • सभी स्टूडेंट्स अपने साथ सैनिटाइजर और मास्क लेकर आएं। ग्लव्स का उपयोग वैकल्पिक है।
  • स्टूडेंट्स अपना सभी जरूरी सामान लाएं, ताकि किसी दूसरे से शेयर न करना पड़े।
  • सभी स्टूडेंट्स एग्जाम हॉल में अपना एडमिट कार्ड साथ जरूर लेकर आएं।
  • 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
  • 10.45 बजे प्रश्न पत्र बांट दिया जाएगा और 11 बजे से छात्र उत्तर लिखना शुरू करेंगे।
  • परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CISCE 10th 12th exams datesheet released: CISCE 10th 12th Exam 2020 News Updates | Council for Indian School Certificate Examination Remaining Class 10 exams from july 2 to 12 and 12 Board Exams From July 1 To 14


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3efQ689
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment