Thursday, 11 June 2020

देश का नंबर 1 उच्च शिक्षा संस्थान बना IIT मद्रास, IISc बेंगलुरु दूसरा और IIT दिल्ली को मिला तीसरा स्थान

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने गुरुवार को नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) लिस्ट 2020 जारी कर दी है। उच्च शिक्षा संस्थानों की इस रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ओवर ऑल कैटेगरी मेंपहला स्थान हासिल किया है। वहीं, IISc बेंगलुरु को सूची में दूसरा स्थान मिला है, जबकि IIT दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर राज्य मंत्री संजय धोत्रे, NCERT के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे और UGC के अध्यक्ष डीपी सिंह भी उपस्थित थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्विटर अकाउंट पर आयोजित वेबकास्ट के जरिए रैंकिंग ऑनलाइन जारीकी।

पिछले साल टॉपर रहा था IIScबेंगलुरु

इस रैेकिंग के जरिए हर सालकेन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा देशभर की यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूट को रैंक किया जाता है। यह रैंकिंग इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, चिकित्सा, वास्तुकला, लॉ, यूनिवर्सिटी, कॉलेज आदि कैटेगरी में दी जाती है। साल 2019 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने 8 अप्रैल को इस रैंकिंग की घोषणा की थी। लेकिन इस बार कोरोना के कारण बने हालातों की वजह से दो महीने की देरी के बाद लिस्ट जारी की गई। पिछले साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु टॉप पर रहा था। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी सर्वश्रेष्ठ रहे।

THE और QS रैंकिंग सेकेंद्रीय मंत्री ने जताई असहमति

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "मैं THE और QS रैंकिंग से सहमत नहीं हूं। हमारे संस्थानों के स्नातक अब अग्रणी वैश्विक संगठनों की ओर बढ़ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि वे हमें धारणा के आधार पर कम रैंकिंग देते हैं, जिसेस मैं सहमत नहीं हूं। वहीं, इस वर्ष NIRF रैंकिंग के लिए रजिस्‍टर्ड भारतीय संस्थानों की संख्या में 20 प्रतिशत संस्थानों की वृद्धि हुई है। खास बात यह रही कि इस साल पहली बार डेंटल कॉलेजों को भी रैंकिंग में स्थान दिया जाएगा। यह लिस्‍ट भारत भर के शिक्षा संस्थानों को उनकी गुणवत्‍ता के आधार पर रैंक करती है।

2019 में टॉप दस संस्थान-

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस
  • जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
  • बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी
  • हैदराबाद यूनिवर्सिटी
  • कलकत्ता यूनिवर्सिटी
  • जादवपुर यूनिवर्सिटी
  • अन्ना यूनिवर्सिटी
  • अमृता विश्व विद्यापीठम्
  • मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
  • सावित्रिबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MHRD minister Ramesh Pokhriyal Nishank releases NIRF list 2020, IIT Madras becomes one in country, IISc, Bangalore ranked second and IIT Delhi got third rank


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2MPJQZ2
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment