लॉकडाउन के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने फाइनल ईयर के छात्रों के लिए ओपन बुक एग्जाम कराने का फैसला किया था। इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। गाइडलाइन के मुताबिक क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने और उसके उत्तरों को अपलोड करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ओपन बुक एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स को किसी तरह का कन्फ्यूजन या समस्या न हो, इसके लिएपरीक्षा से एक सप्ताह पहले स्टूडेंट्स का मॉक टेस्ट भी लिया जाएगा।
सिर्फ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए है नई गाइडलाइन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ एग्जाम की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक ओपन बुक एग्जाम से जुड़ी गाइडलाउन सिर्फ फाइनल ईयर के रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए जारी की गई हैं। इसमें डीयू की वेबसाइट से संबंधित विषय की परीक्षा के प्रश्न पत्र को डाउनलोड करना होगा और उसके उत्तरों को अपलोड करना होगा। अन्य वर्ष के छात्रों के लिए दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। इसलिए डीयू ने सभी स्टूडेंट्स से लगातार कॉलेज के संपर्क में रहने को कहा है।
1 से 15 जुलाई के बीच होगी परीक्षा
गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसिवेब) के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए 5 जून तक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा की संभावित डेटशीट भी डीयू की वेबसाइट में जारी कर दी गई है। इसे छात्र देख सकते हैं। 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच छात्रों की परीक्षा होगी।
सरकार से मिल रही मदद
देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले छात्रों को ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) को लेकर तैयारी कराई गई है। छात्रों को किसी भी तरह की दिक्कतें न हो इसके लिए डीयू को केंद्र सरकार केइलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सहयोग मिल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3eKltHZ
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment