सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं- 12वीं की बची परीक्षाओं के लिए टेली काउंसलिंग सेवा फिर से शुरू कर दी है। लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई CBSE की परीक्षा अब देशभर में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के मद्देनजर टेली काउंसलिंग सर्विस 1 जून 2020 से 15 जुलाई 2020 तक लगातार सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी। टोल फ्री नंबर-1800-11-8004 पर स्टूडेंट्स IVRS और लाइव काउंसलिंग का लाभ ले सकते हैं। जबकि सामान्य पूछताछ का जवाब टेलीऑपरेटर्स दे सकेंगे।
देशभर के 73 काउंसलर और प्रिंसिपल उपलब्ध
देश के अलग-अलग हिस्सों से पूछे जाने वाले सवालों के लिए पूरे भारत में लाइव काउंसलिंग के लिए 73 काउंसलर और प्रिंसिपल उपलब्ध होंगे। बोर्ड ने बताया कि ओमान, सिंगापुर, कतर, यूएई, सऊदी अरब, जापान, नेपाल, कुवैत और यूएसए के स्टूडेंट्स के लिए 21 वॉलंटियर्स की सेवाएं ली जा रही हैं। मौजूदा दौर ने दुनिया भर के लोगों को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में बोर्ड ने लॉकडाउन के बीच स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की मदद के लिए काउसलिंग सेवा शुरू की है, जिससे उनकी परेशानियां या डाउट्स क्लियर किए जा सके।
मार्च में स्थगित हुई थी परीक्षा
देशभर में कोरोना के प्रसार के कारण लगे लॉकडाउन के चलते CBSE ने बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में ही स्थगित दी थीं। जिसके बाद CBSE के तरफ से कहा गया था कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के 10वीं छात्रों के छोड़कर देश में बाकी किसी के लिए दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं होंगी। वहीं, 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं में से जरूरी 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। हालांकि, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा विदेश स्थित स्कूलों में आयोजित नहीं की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3drgKuu
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment