हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं कक्षा के परिणाम आज जारी हो रहे हैं। इस बारे में बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने जानकारी दी । उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के परिणाम आज यानी 9 जून को जारी होंगे। हालांकि उन्होंने अभी तक समय की घोषणा नहीं की है। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के महीने में आ गया था, जिसमें 61.2 फीसदी छात्र पास हुए थे। लेकिन इस बार कोरोना और लॉकडाउन के कारण रिजल्ट आने में देर हो रही है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
-
इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब यहां क्लास 10 रिजल्ट पर क्लिक करें।
-
अब अपना रोल नंबर और पूछी गई जानकारी भरें।
-
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
राज्य में आयोजित 12वीं की परीक्षा
इस साल राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के चलते 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। वहीं लॉकडाउन के बाद एग्जाम आयोजित करने वाला हिमाचल देशभर में पहला राज्य बन गया है। हिमाचल बोर्ड ने सोमवार को 12वीं क्लास का ज्योग्राफी का पेपर 303 केंद्राें में आयोजित किया। इसमें 3748 रेगुलर स्टूडेंट्स व राज्य मुक्त विद्यालय के 587 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन किया गया। फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ स्टूडेंट्स को सेंटर में बैठाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3cIV7Vy
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment