कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी दी है। अब स्टूडेंट्स जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और स्कूल में एडमिशन के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी है। यह अधिसूचना जेएमआई परीक्षाओं के नियंत्रक की तरफ से जारी किया गया है।
ऑनलाइन होगी परीक्षा
वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टूडेंट्स को बड़ी राहत देते हुए ऑफलाइन होने वाली परीक्षा को टाल दिया है। अब यह परीक्षा ऑनलाइन मोड के जरिए आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की स्टैंडिंग 8 जून को अकादमिक कॉउंसिल की हुई बैठक में जुलाई में अंतिम वर्ष के छात्रों की ऑफलाइनपरीक्षा का फैसला लियागया था। लेकिन अब लास्ट ईयरके स्टूडेंट्स की परीक्षा ऑनलाइन होगी। जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर के नेतृत्व में लिए गए इन फैसलों की जानकारी मंगलवार को साझा की गई।
01- 3 जुलाई करें फॉर्म करेक्शन
इसके अलावा आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स एक जुलाई से तीन जुलाई तक फॉर्म हुई गलती सुधार सकते हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में बने हालतों के मद्देनजर इस बार सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस ऑनलाइन किया जा रहा है। कोविड-19 की वजह से पहली बार इग्नू ने भी अपने सभी असाइनमेंट और प्रोजेक्ट्स को ऑनलाइन जमा करने की सुविधा दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3d62qXm
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment