Wednesday, 3 June 2020

एमसीयू में एडमिशन के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, इस बार नहीं होगी प्रवेश परीक्षा


माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ( एमसीयू)ने अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा प्राेग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जर्नलिज्म, मास कम्यूनिकेशन, कम्प्यूटर से जुड़े विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन लेने के इच्छुकस्टूडेंट्स एमसीयू की ऑफिशियलवेबसाइटmcu.ac.in विज़िट कर आवेदन करसकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख31 जुलाई है।

10वीं, 11वीं के मार्क्स पर हो सकता है एडमिशन

इस बार एमसीयू में बिना प्रवेश परीक्षा के एडमिशन हो रहे हैं। स्टूडेंट्स को मैरिट (पिछली परीक्षा में आए मार्क्स) के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। इस समय 12वीं के परिणाम नहीं आए हैं।यदि आवेदनकी अंतिम तारीखतक भी परिणाम नहीं आए तो 10वीं और 11वीं के अंकों को योग्यता का आधार माना जाएगा।

आवेदन करते समय यह ध्यान रखें

  • पोर्टल के एक्सट्रीम लेफ्ट में रीसेंट न्यूज़ नाम के बॉक्स में आवेदनफॉर्म मिलेगा।
  • इसमें लिंक्स ऑटो स्क्रोल होती रहती हैं, इसलिए व्यू ऑल पर क्लिक करके फॉर्म ओपन करें।
  • 10वीं-11वीं की मार्कशीट लेकर बैठें, इनकी डीटेल भरना होंगी।
  • फोटो 300 केबी से कम का न हो, अपने सिग्नेचर कर सेल्फ अटेस्ट करके स्कैन करके रखें।
  • फॉर्म फिल करने में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
You can apply for admission in MCU till 31 July


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3cvkqu6
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment