गुजरात बोर्ड की 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। मंगलवार 9 जून को गुजरात बोर्ड के10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। इस बारे में बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि 9 जून को सुबह आठ बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होगा। बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 5 मार्च से 17 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर कल सुबह अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित
पिछले साल बोर्ड के GSEB SSC परीक्षा में करीब 8.2 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 10वीं में 66.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। नतीजों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा था। दसवीं में 62.83 फीसदी लड़के और 72.64 फीसदी लड़कियां पास हुई थी। इससे पहले बोर्ड 21 मई को 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर चुका है। इसमें 71.34 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2XGroZ2
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment