Thursday, 4 June 2020

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 8वीं के परीक्षा परिणाम, करीब 5.15 लाख स्टूडेंट्स का खत्म हुआ इंतजार

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरूवार दोपहर 8वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपने रिजल्ट चेक करते हैं। इस बार परीक्षा में करीब 5.15 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 8वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से राज्य के कुल 1600 केंद्रो पर किया था।

पिछली साल 8वीं कक्षा की परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षा के नतीजे 16 अप्रैल, 2019 को जारी किये गये थे,लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण परिणाम आने में देरी हुई। साल 2019 में हुई परीक्षा करीब 85 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

ऐसे देखें अपना परिणाम-

  • सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां जरूरी जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर आदि दर्ज करें।
  • जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट पर क्लिक करने बाद परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट्स

  • jharresults.nic.in
  • jac.jharkhand.gov.in
  • jac.nic.in
  • jacresults.com



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jharkhand Board 8th result declared: Jharkhand Board 8th Results 2020 News Updates | Jharkhand Board 8th topper name, click here for details, Jharkhand topper


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3f0zhOX
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment