ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने सभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और होटल मैनेजमेंट कॉलेजों से एकेडमिक ईयर 2020-21 में ट्यूशन फीस न बढ़ाने की मांग की है। इस बारे में AICTE ने सभी तकनीकी कॉलेज प्रबंधन को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा गया कि लॉकडाउन के चलते आम लोगों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में फीस जमा करने के लिए पैरेंट्स को समय देने का भी आग्रह किया है।
पहले भी कुछ संस्थान ले चुके हैं फैसला
इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मांग पर IIT, NIT और IIIT ने भी शैक्षणिक सत्र 2020-21 में ट्यूशन फीस नहीं बढ़ाने का फैसला लिया था। इसके बाद अब AICTE की मांग पर तकनीकी कॉलेज भी छात्रों को राहत दे सकते हैं। हालांकि, काउंसिलने यह भी साफ किया है कि तकनीकी कॉलेजों के छात्रों को फीस तो देनी होगी पर एक बार में नहीं। AICTE ने स्टूडेंट्स को फीस न देने के लिए नहीं कहा है। बल्कि कॉलेज प्रबंधन से अभिभावकों को फीस देने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की है। कई अभिभावक शिक्षा लोन लेते हैं, ऐसे में लॉकडाउन के चलते शिक्षा लोन के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करना मुश्किल है। इसलिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जाएं।
मौजूदा हालात के चलते लिया निर्णय
इस बारे में AICTE के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे ने कहा, "तकनीकी कॉलेज प्रबंधन से ट्यूशन फीस न बढ़ाने की मांग का मकसद अभिभावकों को राहत दिलाना है। कोरोना महामारी के कारण बने हालातों में अभिभावकों की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। ऐसे में कॉलेजों को फीस जमा कराने के लिए और वक्त देने का भी आग्रह किया है।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/36OS9x8
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment