Monday, 15 June 2020

देश में खुलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने दी जानकारी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का ऐलान किया है। देश के अलग-अलग राज्यों में खोले जाने वाले केंद्रीय विद्यालयों के बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने जानकारी दी। इन विद्यालयों में से दो यूपी, एक उत्तराखंड और एक झारखंड में खोले जाएंगे। यूपी में एक विद्यालय फतेहपुर के मधुपुरी में और दूसरा हमीरपुर के सुमेरपुर में होगा। वहीं, तीसरा KV एसएसबी, चंपावत, उत्तराखंड और चौथा KV रेलवे, डांगोवापोसी, झारखंड में होगा।

देश में अब कुल 1239 केंद्रीय विद्यालय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में सभी स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को बधाई देते हुए लिखा, "मैं नए केन्द्रीय विद्यालयों से लाभन्वित होने वाले सभी स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को हार्दिक बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि हमारे ये केंद्रीय विद्यालय इसी प्रकार देश के कोने-कोने में शिक्षा का प्रकाश फैलाते रहेंगे। चार नए केंद्रीय विद्यालयों के ऐलान के बाद अब देश में कुल केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 1239 हो गई है।

एक ही सेक्शन से होगी शुरुआत

इन केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक होगी। इस बारे में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि," शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के दौरान इन विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी और उसके बाद व्यवहार्यता के आधार पर क्लास बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल हर क्लास की शुरुआत सिर्फ एक ही सेक्शन से की जाएगी।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four new Kendriya Vidyalayas to be opened in the country, Human Resource Development Minister Ramesh Pokhriyal 'Nishank' gave information


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3e33bC1
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment