शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने के लिए राजस्थान के 10 लाख से युवा रीट(राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर्स)का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, अब 2 सितंबर को रीट के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।
दरअसल, शिक्षामंत्री ने यह कहा था कि रीट की तैयारियों के लिए अभ्यर्थियों को तीन माह का समय दिया जाएगा। अब मंगलवार से रीट की परीक्षा तिथि को ठीक 3 महीने का समय बचा है, लेकिन इसकी प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। इससे अभ्यर्थियों को लगने लगा है कि इसकी प्रक्रिया जितनी देरी से शुरू होगी उतनी ही परीक्षा भी आगे बढ़ेगी।
31 हजार पदों पर होनी है भर्ती
रीट के जरिए सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 31 हजार पदों पर भर्ती करेगी। रीट के आयोजन की जिम्मेदारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की है। बोर्ड के अधिकारी वर्तमान में 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं के आयोजन में जुटे हैं। ऐसे में फिलहाल इस परीक्षा पर कोई अपडेट नहीं है। रीट की परीक्षा तिथि अब अगर आगे खिसकती है तो यह दूसरी बार होगा, जब परीक्षा टलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/305gnlI
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment