Monday, 8 June 2020

एग्जाम सेंटर में बदलाव के लिए करेक्शन विंडो खोलने का फैसला स्थगित, नए दिशा-निर्देश के मुताबिक फिर से लिया जाएगा फैसला

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो दोबारा खोलने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। इंस्टीट्यूट ने कुछ दिनों पहले ही जुलाई में होने वाली सीए की परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो ओपन करनेकी घोषणा की थी। इसके तहत उम्मीदवारएग्जाम सेंटर में बदलाव कर सकते थे। इस बारे में पहले ICAI घोषणा करते हुए बताया था कि करेक्शन विंडो 7 से 9 जून, 2020 तक दोबारा खोली जाएगी। लेकिन मौजूदा हालात के मद्देनजर फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है।

7 जून से 9 जून के बीच ओपनहोनी थी विंडो

इस बारे में इंस्टीट्यूट ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि “संस्थान ने 29 मई को जारी अधिसूचना में बताया था कि7 से 9 जून के बीच परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के लिएकरेक्शन विंडो फिर से खोली जाएगी। हालांकि अब इस फैसले को स्थगित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लॉकडाउन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद इस पर फिर से निर्णय लिया जाएगा। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक यह विंडो फिर से ओपन की जाएगी, ताकि स्टूडेंट हालात के अनुसार केंद्र परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकें।"

29 जुलाई से 16 अगस्त तक आयोजित होगी परीक्षा

आईसीएआई सीए की परीक्षा 29 जुलाई से 16 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा मई और फिर जून और जुलाई में आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे बाद में स्थगित कर दिया गया। फाउंडेशन कोर्स न्यू स्कीम की परीक्षाएं 7, 9, 11 और 14 अगस्त को होंगी। जबकि इंटरमीडिएट (आईपीसी कोर्स) एग्जामिनेशन ओल्ड स्कीम ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2, 4 और 6 अगस्त, ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10 और 13 अगस्त को आयोजित होंगी।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ICAI CA 2020: Decision to open correction window for change in exam center postponed, decision will be taken again according to new guidelines


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Y9IIol
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment