Thursday, 11 June 2020

इस साल आयोजित नहीं होंगे इंडियन इकोनॉमिक सर्विस एग्जाम, वैकेंसी न होने की वजह से रद्द की परीक्षा

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने बड़ी घोषणा करते हुए जानकारी दी कि इस साल इंडियन इकोनॉमिक सर्विस एग्जाम आयोजित नहीं किया जाएगा। इस बारे में कमीशन ने ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस साल वैकेंसी न होने की वजह से इकोनॉमिक सर्विस एग्जाम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय ने नहीं दी रिक्ति की सूचना

UPSC के बयान के मुताबिक, "वित्त मंत्रालय द्वारा भारतीय आर्थिक सेवा के लिए रिपोर्ट की गई NIL रिक्ति के कारण इंडियन इकोनॉमिक सर्विस एग्जामिनेशन, 2020 आयोजित नहीं किया जाएगा।" सरकारी विभागों और मंत्रालयों के तहत विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए UPSC हर साल परीक्षा आयोजित करता है। इसके लिए आयोग विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों द्वारा जारी की गई भर्तियों के बारे में भी सूचित करता है। हालांकि, इस साल वित्त मंत्रालय कीओर से किसी भी रिक्ति की सूचना नहीं मिलने के कारण इस बार आयोग इकोनॉमिक सर्विस के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।

UPSC का कैलेंडर जारी

इससे पहले UPSC ने सिविल सर्विसेस के लिए अपना नया कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक सिविल सर्विस काप्री- एग्जाम 4 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद सिविल सर्विस का मेन एग्जाम 8 जनवरी 2021 को होगा। परीक्षाओं की तारीखों के ऐलान के साथ ही UPSC यह भी ने कहा कि कोरोनावायरस की वजह से रोके गए सिविल सर्विस मेन एग्जाम 2019 के इंटरव्यू अब 20 जुलाई 2020 से दोबारा शुरू किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UPSC Indian Economic Service exam will not be held this year, Exam cancels due to lack of vacancy


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/30waTkb
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment