Monday, 1 June 2020

रिसर्च में रुचि है तो आईआईटी खड़गपुर और यूजीसी इन फेलोशिप्स के लिए करें अप्लाय

नेशनल फेलोशिप फॉर पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने दिव्यांगों से राष्ट्रीय फेलोशिप (NFPWD) के लिए आवेदन मांगे हैं। यह फेलोशिप अधिकतम पांच साल की अवधि के लिए होगी। चुने गए फेलो को पहले दो वर्षों के लिए फेलोशिप के रूप में 25,000 रुपए प्रतिमाह और कंटिंजेंसी खर्च के रूप में 22,000 रुपए सालाना दिए जाएंगे। दो वर्ष की रिसर्च सफलतापूर्वक पूरी कर लेने के बाद उन्हें तीन वर्ष तक का एक्सटेंशन दिया जाएगा। इन तीन वर्षों के लिए मासिक फेलोशिप के तौर पर 28,000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा कंटिंजेंसी खर्च, रीडर असिस्टेंस और एचआरए भी देय होगा। फेलाशिप की कुल सीटों की संख्या 200 है।

  • योग्यता : एमफिल/पीएचडी में दाखिला ले चुके दिव्यांग आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 19 जून, 2020
  • वेबसाइट : www.ugc.ac.in/nfpwd/


कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग जूनियर रिसर्च फेलोशिप

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर ने एमटेक अथवा बीटेक डिग्री होल्डर्स से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए 80% मार्क्स या 8.5 सीजीपीए के साथ बीटेक या एमटेक पास होने के साथ गेट सीएसई क्लीयर होना भी जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चुने हुए फेलो को 31,000 तक का स्टाइपेंड प्रतिमाह दिया जाएगा जो कि उसके अनुभव और योग्यता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।

  • योग्यता : बीटेक / एमटेक
  • आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 9 जून, 2020
  • वेबसाइट : https://ift.tt/2khdUxj


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If interested in research, then apply for IIT Kharagpur and UGC in fellowships


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2TX5nTy
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment