लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का आज शाम 5 बजे ऐलानकिया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को ट्वीट करयह जानकारी दी। बोर्ड यह पहले ही बता चुका है कि बाकी बचे सभी विषयों की नहीं, बल्कि सिर्फ 29 विषयों की परीक्षा होगी।
इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्री ने स्टूडेंट के साथ हुए एक लाइव सेशन वेबिनार के जरिए 10वीं- 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया था।
देशभर और दिल्ली के 29 विषयों की परीक्षाएं बाकी
कोरोना के कारण देश में बने हालात के मद्देनजर सीबीएसई ने 83 विषयों की परीक्षाएं रोक दी थीं। बोर्ड ने साफ किया कि इन 83 विषयों में से 29 विषयों की ही परीक्षाएं होंगी। ये वही विषय होंगे, जो अगली क्लास में जाने के लिए जरूरी हैं।

उत्तर-पूर्व दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए होगी 10वीं की परीक्षासीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के बारे में भी स्थिति स्पष्ट की गई थी। उत्तर-पूर्व दिल्ली के स्टूडेंट्स को छोड़कर देश में अब 10वीं के छात्रों के लिए कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए और एनआरसी के विरोध के दौरान हुई हिंसा के चलते परीक्षाएं टालनी पड़ी थीं। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सभी राज्यों में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10वीं के बकाया जरूरी 6 विषयों की परीक्षाएं जल्द कराई जाएंगी।
9 और 11 में फेल हुए स्टूडेंट्स को एक और मौका
इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने कक्षा 9 और 11 में फेल हुए छात्रों को पास होने का एक और मौका दिया है। यह फैसला केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की सलाह के बाद लिया गया। जिसके बाद सीबीएसई संबंधित सभी स्कूल कक्षा 9वीं और 11वीं में फेल हुए छात्रों को उन सभी विषयों के लिए एक मौका प्रदान करेंगे, जिनमें वे असफल रहे हैं। स्कूल छात्रों को छूट प्रदान करके ऑनलाइन / ऑफलाइन/ इनोवेटिव टेस्ट लेकर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट करने पर फैसला कर सकते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2zH1o6k
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment