Friday, 15 May 2020

एनटीए ने फिर बढ़ाई यूजीसी नेट, जेएनयूईई 2020, आईसीएआर 2020 की आवेदन तारीख, अब 31 मई तक करें अप्लाय

मौजूदा हालात के मद्देनजर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन तारीखों को बढ़ा दिया है। इस बारे में एजेंसी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस बारे में ट्वीट किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब यूजीसी नेट, जेएनयूईई 2020, आईसीएआर 2020 और सीएसआईआर नेटके लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स के निवेदन पर किया फैसला

यह पहली बार नहीं है जब एनटीए ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इन प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन तारीखों को बढ़ाया हो। इससे पहले भी एजेंसी ने इन परीक्षाओं की आवेदन तारीख को बढ़ाकर15 मई कर दियाथा। अब इसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया है। इस बारे में ट्वीट करते हुए केंद्रीयशिक्षा मंत्री ने बताया कि मौजूदा हालात और स्टूडेंट्स के निवेदन के मद्देनजर आवेदन की तारीख बढ़ाने का फैसला किया गया है।

ऐसे करें आवेदन-

  • सबसे पहले प्रवेश परीक्षा से जुड़ी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स भर वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • अब स्क्रीन पर प्रदर्शित आवेदन पत्र को पूरा करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क भरने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NTA again increases UGC NET, JNUEE 2020, ICAR 2020 application date, now apply till 31 May


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/3dQKgdc
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment