कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बार फिर नीट यूजी- 2020 के कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन कर दी है। एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस नोटिफिकेशन को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्सअब 31 मई तक एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।
31 मई तक करें सुधार
नोटिफिकेशन जारी करते हुए एनटीए जानकारी दी कि कैंडिडेट्स नीट यूजी 2020 (NEET- UG) के एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन करते हुए अपने सेंटर में बदलाव आदि कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स 31 मई शाम 5:00 बजे तक सुधार कर सकेंगे। एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in या ntaneet.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
26 जुलाई को होगी परीक्षाइससे पहले मई में होने वाली नीट यूजी 2020 को मौजूदा हालात के चलते स्थगित कर दिया गया था। लेकिन बाद में मानव विकास संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्टूडेंट्स के साथ हुए एक लाइव सेशन के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजमें एडमिशन के लिए होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Z3E11m
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment