इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कलकत्ता को फाइनेंशियल टाइम्स एग्जीक्यूटिव एजुकेशन रैंकिंग 2020 में, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन सेक्टर की जरूरतों को बेहतरीन तरीके से पूरा करने वाले संस्थानों की श्रेणी शामिल किया गया है। इंस्टिट्यूट ने बताया कि वैश्विक रैंकिंग में शामिल किए गए तीन भारतीय स्कूलों की सूची में आईआईएम भी शामिल है। वहीं, दुनिया भर के 85 देशों की सूची में इसका स्थान 65वां है। इस श्रेणी में प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग की यह घोषणा सोमवार को हुई।
कोरोना काल मे नौकरियों पर पड़ा मामूली असर
इस बारे में आईआईएम की निदेशक प्रोफेसर अंजू सेठ ने बताया कि आईएमएम कलकत्ता इस उपलब्धि से खुश है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से इस प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल ने ऑनलाइन मीडियम के जरिए इस क्षेत्र में बेहतरीन प्रोग्राम चलाए हैं। कोरोनावायरस महामारी के चलते इस समय देश के ज्यादातर बिजनेस स्कूलों में स्टूडेंट के लिए नौकरी हासिल करना और गर्मियों में इंटर्नशिप करना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच आईआईएम कलकत्ता ने कुछ हफ्तों पहले दावा किया था कि उसके यहां नौकरियों की पेशकश पर मामूली असर हुआ है।
2020 में 442 छात्रों को मिली नौकरी
इंस्टिट्यूट के मुताबिक 2020 में 442 छात्रों को नौकरी मिल गई हैं, जिसका औसत वेतन 2019 के 10 प्रतिशत ज्यादा है। संक्रमण के चलते सिर्फ एक कंपनी ने अपने छह भर्ती प्रस्ताव को रद्द किया। आईआईएम कलकत्ता के नियोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया, "कोविड-19 महामारी के कारण सिर्फ एक भर्ती करने वाले के वैश्विक मुख्यालय ने छह नौकरी पेशकश को रद्द किया। अन्य भर्ती करने वालों ने नियुक्ति की तारीख को मई से जुलाई करने का अंतरिक कारोबारी निर्णय लिया।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2zDovym
https://ift.tt/1PKwoAf
No comments:
Post a Comment