Thursday, 14 May 2020

एम्स ने जारी किया बीएससी पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग प्रोग्राम्स का शेड्यूल, 5 जून से शुरू होगी परीक्षा

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) ने हाल ही में बीएससी पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग प्रोग्राम्स की तारीखों के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब परीक्षा 5 जून 2020 को आयोजित की जाएगी। दरअसल, लॉकडाउन के कारण परीक्षाओं को रद्द और स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब इंस्टिट्यूट ने ऑफिश्यल वेबसाइट पर परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें शेड्यूल

इन प्रोग्राम्स की तारीखों, टाइम टेबल और फॉर्म भरने का प्रोसेस कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। एमएससी प्रोग्राम के लिए एप्लिकेशन फॉर्म रिजेक्शन की अंतिम स्थिति के लिए आखिरी तारीख 15 मई है।

महत्वपूर्ण तारीखें-

  • एमएससी नर्सिंग और रिजेक्शन के आवेदन की आखिरी तारीख - 15 मई, 2020

  • एमएससी के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख – 20 मई, 2020
  • एमएससी के एडमिट कार्ड- 23 मई, 2020
  • एमएससी की परीक्षा की तारीख- 5 जून, 2020
  • परीक्षा परिणामों की घोषणा की अपेक्षित तिथि- 12 जून, 2020
  • बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) -2020 के लिए लास्ट रजिस्ट्रेशन - 12 मई से 14 मई
  • बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख- 20 मई, 2020
  • बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) की परीक्षा की तारीख- 5 जून, 2020
  • आखिरी परिणाम की घोषणा- 29 जून, 2020


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AIIMS released the schedule of B.Sc post basic and M.Sc nursing programs, exam will start from June 5


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Amdbah
https://ift.tt/1PKwoAf

No comments:

Post a Comment